BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 13 मई 2025 11:51 AM
  • 37.81°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. 17 मई से फिर शुरू होगा आईपीएल, फाइनल 3 जून को
  2. डीजीएमओ हॉटलाइन वार्ताः पाकिस्तान बोला एक भी गोली नहीं चलाएंगे, शत्रुतापूर्ण कार्रवाई नहीं करेंगे
  3. भारत-पाकिस्तान के डीजीएमओ ने की हॉट लाइन पर बात
  4. भारत-पाक तनाव पर ट्रंप ने कहा, ‘हमने परमाणु संघर्ष को रोका, नहीं तो लाखों लोग मारे जाते’
  5. ‘पाकिस्तान में खुलेआम घूम रहे थे आतंक के आका, भारत ने एक झटके में खत्म कर दिया’
  6. ऑपरेशन सिंदूर : प्रधानमंत्री मोदी आज रात 8 बजे देश को संबोधित करेंगे
  7. सुंदर कांड की चौपाई ‘भय बिनु होय ना प्रीति’ सुना एयर मार्शल ने पाकिस्तान को दी नसीहत
  8. जरूरत पड़ने पर हर मिशन के लिए तैयार, भर चुका था उनके पाप का घड़ा : भारतीय सेना
  9. विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की, कहा- जीवन भर याद रहेगी इस प्रारूप से मिली सीख
  10. आतंकी हाफिज अब्दुर रऊफ को बताया ‘फैमिली मैन’, एक बार फिर हुआ पाकिस्तानी सेना का झूठ बेनकाब
  11. भारतीय सेना ने अदम्य साहस का परिचय दिया, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में हुआ राफेल का इस्तेमाल : संबित पात्रा
  12. डीजीएमओ की बातचीत से पहले पीएम मोदी की बैठक, सीडीएस और तीनों सेनाओं के प्रमुख मौजूद
  13. मणिपुर में दो महीने में लोकप्रिय सरकार बनेगी : भाजपा सांसद
  14. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में पाकिस्तान के 35-40 सैनिक मारे गए : सेना
  15. पाकिस्तान को सीजफायर के लिए मजबूर करने में नौसेना की भी रही अहम भूमिका

महाराष्ट्र : नागपुर में सीएम फडणवीस ने महिलाओं को सौंपी ई रिक्शा, आधी आबादी को सबल बनाना उद्देश्य

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 20 अप्रैल 2025, 11:39 PM IST
महाराष्ट्र : नागपुर में सीएम फडणवीस ने महिलाओं को सौंपी ई रिक्शा, आधी आबादी को सबल बनाना उद्देश्य
Read Time:3 Minute, 16 Second

बीएनटी न्यूज़

नागपुर। महाराष्ट्र सरकार ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक अहम कदम उठाया है। नागपुर में रविवार को आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने महिलाओं के बीच 50 ई-रिक्शा का वितरण किया।

इस मौके पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ महिला व बाल कल्याण मंत्री अदिति तटकरे और राज्य मंत्री मेघना बोर्डिकर भी मौजूद रहीं। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के बाद ई-रिक्शा में बैठकर एक चक्कर भी लगाया। इस योजना के अंतर्गत नागपुर में कुल 2000 ई-रिक्शा वितरित किए जाएंगे, जिनकी शुरुआत आज की गई।

पहले चरण में 50 रिक्शा वितरण के साथ की गई है। सरकार का उद्देश्य है कि इस योजना के माध्यम से महिलाओं को रोजगार के साधन मिलें और वे अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ कर सकें।

महाराष्ट्र सरकार में महिला व बाल विकास मंत्री अदिति सुनील तटकरे ने कहा कि महिलाओं के लाभ के लिए पिंक ई-रिक्शा पहल शुरू की जा रही है। इसका उद्घाटन मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की उपस्थिति में हुआ। यह पिंक ई-रिक्शा महिलाओं के लिए उपलब्ध कराए जा रहे हैं। आज इसके पहले उद्घाटन समारोह में हमारे लोकप्रिय मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, राज्य मंत्री मेघना ताई, स्थानीय विधायक आशीष जी, हमारे विभाग के सचिव और आयुक्त, सभी ने मिलकर इस कार्यक्रम को सफल बनाया।

उन्होंने आगे कहा कि हमें बहुत खुशी है कि पिंक ई-रिक्शा योजना, जिसे पहले मायावती सरकार ने शुरू किया था- का समाज पर अच्छा असर पड़ा था। आज पहले चरण में, अगले तीन-चार महीनों में लगभग चार से पांच हजार महिलाएं पिंक ई-रिक्शा चलाती नजर आएंगी।

कार्यक्रम की तस्वीरें सीएमओ महाराष्ट्र के एक्स हैंडल से साझा की गई हैं। इसके साथ ही कार्यक्रम की जानकारी भी दी गई। लिखा, “मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस द्वारा आज ‘पिंक ई-रिक्शा वितरण समारोह, नागपुर जिला’ में पात्र महिला लाभार्थियों को पिंक ई-रिक्शा वितरित किए गए। इस कार्यक्रम के बाद खुद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, मंत्री अदिति तटकरे, राज्य मंत्री मेघना बोरडीकर और ए. आशीष देशमुख ने इस गुलाबी ई-रिक्शा में यात्रा की।”

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *