BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 22 अप्रैल 2025 08:44 AM
  • 28.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025 : प्रसिद्ध-राशिद की गेंदबाजी ने केकेआर को 159 पर रोका, गुजरात टाइटंस की 39 रनों से जीत
  2. दिल्ली एमसीडी चुनाव : आप ने मेयर चुनाव से बनाई दूरी, कांग्रेस ने लगाया भागने का आरोप
  3. चुनाव आयोग पर राहुल गांधी के आरोप को ईसी के पूर्व अधिकारी ने बताया बचकाना
  4. पीएम मोदी ने दिए लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए पुरस्कार
  5. पोप फ्रांसिस के निधन पर खड़गे, राहुल और प्रियंका ने जताया दुख
  6. भारत, अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के करीब
  7. बोकारो में एक करोड़ के इनामी सहित आठ नक्सली ढेर, डीजीपी बोले- बाकी सरेंडर करें अन्यथा मारे जाएंगे
  8. कांग्रेस के ‘युवराज’ विदेशों में करते हैं भारत को बदनाम, उनकी नीति और नीयत में खोट : अनुराग ठाकुर
  9. राहुल गांधी ने अमेरिका में उठाए सवाल बोले- महाराष्ट्र में बालिगों से ज्यादा वोटिंग कैसे हो गई?
  10. शांति और प्रेम की आवाज : पोप फ्रांसिस के निधन पर विश्व नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
  11. दुनिया उन्हें करुणा, विनम्रता के लिए रखेगी याद : पोप फ्रांसिस के निधन पर पीएम मोदी
  12. पोप फ्रांसिस का निधन, 88 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
  13. इमरान मसूद ने राहुल के अमेरिका में दिए बयान का किया समर्थन, बोले- ईसीआई को लेकर जो कहा वो सच
  14. आम आदमी पार्टी मेयर चुनाव में नहीं उतारेगी उम्मीदवार, भाजपा के लिए रास्ता खुला
  15. विदेशी में जाकर भारतीय संस्थाओं का अपमान राहुल गांधी की पहचान बन गया है : शहजाद पूनावाला

महाराष्ट्र में भाजपा का सदस्यता अभियान शुरू, सीएम फडणवीस का लक्ष्य बनाएंगे डेढ़ करोड़ नए सदस्य

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 05 जनवरी 2025, 7:31 PM IST
महाराष्ट्र में भाजपा का सदस्यता अभियान शुरू, सीएम फडणवीस का लक्ष्य बनाएंगे डेढ़ करोड़ नए सदस्य
Read Time:3 Minute, 6 Second

बीएनटी न्यूज़

नागपुर। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रविवार को नागपुर में भाजपा सदस्यता पंजीकरण अभियान की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने महाराष्ट्र में डेढ़ करोड़ नए सदस्य बनाने का लक्ष्य भी रखा।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मीडिया से बात की। उन्होंने बताया, “आज एक साथ हमने एक लाख बूथों में आज से सदस्यता अभियान की शुरुआत कर दी है। मैं खुद नागपुर में सदस्यता अभियान के लिए आया हूं और मैंने नागपुर के 25 गणमान्य लोगों को सदस्य बनाया है। सुबह के 2 घंटे में ही हमने 25,000 लोगों को सदस्य बनाया है। आज एक लाख लोगों को सदस्य बनाने का हमने तय किया है और पूरे नागपुर शहर में 7 लाख लोगों को सदस्य बनाने का हमारा लक्ष्य है।”

उन्होंने आगे कहा, “महाराष्ट्र में डेढ़ करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। भारतीय जनता पार्टी देश की एकमात्र पार्टी है, जो परिवारवाद की पार्टी नहीं है। बीजेपी ऐसी पार्टी है, जहां एक चाय बेचने वाला व्यक्ति राज्य का मुख्यमंत्री और देश का प्रधानमंत्री बन सकता है।”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते साल सितंबर में पार्टी के केंद्रीय कार्यालय विस्तार में भाजपा के राष्ट्रीय सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया था। इसके बाद उन्होंने अक्टूबर 2024 में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और राष्ट्रीय सदस्यता अभियान के संयोजक विनोद तावड़े की मौजूदगी में प्रधानमंत्री मोदी पार्टी के पहले सक्रिय सदस्य बने थे।

प्रधानमंत्री मोदी ने भाजपा के पहले सक्रिय सदस्य बनने की तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्स पर लिखा था, “विकसित भारत बनाने के हमारे प्रयास को गति प्रदान करते हुए। भाजपा के कार्यकर्ता के रूप में, हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की उपस्थिति में प्रथम सक्रिय सदस्य बनने और सक्रिय सदस्यता अभियान का शुभारंभ करने पर गर्व है। यह एक आंदोलन है जो जमीनी स्तर पर हमारी पार्टी को और मजबूत करेगा और राष्ट्रीय प्रगति के लिए हमारी पार्टी के कार्यकर्ताओं का प्रभावी योगदान सुनिश्चित करेगा।”

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *