BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शुक्रवार, 11 अप्रैल 2025 09:45 AM
  • 27.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025 : दिल्ली कैपिटल्स का शानदार प्रदर्शन, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को छह विकेट से दी मात
  2. दिल्ली : आयुष्मान कार्ड पाकर लाभार्थियों के खिल उठे चहरे, पीएम मोदी को दिया धन्यवाद
  3. रक्षा राज्य मंत्री का मणिपुर दौरा, असम राइफल्स की तैयारियों का लिया जायजा
  4. तहव्वुर राणा को अपना बचाव करने का पूरा अधिकार दिया जाए : पृथ्वीराज चव्हाण
  5. तेज आंधी-तूफान के साथ उत्तर भारत में बदला मौसम का मिजाज, दिल्ली-एनसीआर तक असर
  6. रांची : जमीन विवाद में भाजपा नेता की हुई थी हत्या, फरार शूटर सहित चार गिरफ्तार
  7. ‘न्यायिक प्रक्रिया में नहीं आने देंगे कोई बाधा’, तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण पर नई दिल्ली बार एसोसिएशन
  8. बिहार : अधिवेशन से लौटे कांग्रेस नेताओं ने कहा, संगठन को मजबूत करने का मिला निर्देश
  9. तहव्वुर राणा का प्रत्यर्पण पीएम मोदी के कारण हुआ संभव : पीयूष गोयल
  10. राहुल गांधी ही कांग्रेस के लिए सबसे बड़ी समस्या हैं : मुख्तार अब्बास नकवी
  11. तहव्वुर राणा की तरह दाऊद को भी पाकिस्तान से लाए केंद्र सरकार : विजय वडेट्टीवार
  12. 26/11 अटैक केस से जुड़ीं फाइलें और अन्य रिकॉर्ड दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट में पहुंचे
  13. तहव्वुर राणा केस: जांच एजेंसी का पक्ष रखेंगे नरेंद्र मान, केंद्र ने किया विशेष लोक अभियोजक नियुक्त
  14. महावीर जयंती : राष्ट्रपति मुर्मू, उपराष्ट्रपति धनखड़ और पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं
  15. नया वक्फ एक्ट धार्मिक स्वतंत्रता-संविधान पर हमला: राहुल गांधी

महिलाओं के संबंध में नीतीश कुमार के बयान का अशोक चौधरी ने किया बचाव, कहा-बेवजह दिया जा रहा तूल

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 21 जनवरी 2025, 10:16 PM IST
महिलाओं के संबंध में नीतीश कुमार के बयान का अशोक चौधरी ने किया बचाव, कहा-बेवजह दिया जा रहा तूल
Read Time:3 Minute, 3 Second

बीएनटी न्यूज़

पटना। बिहार सरकार में मंत्री अशोक चौधरी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के उस बयान का बचाव किया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि क्या “पहले कोई लड़की कपड़ा पहनती थी। अब कितना बढ़िया हो गया, सब कितना अच्छा कपड़ा पहन रहीं हैं और बोलती हैं कितना बढ़िया है। पहले नहीं बोल पाती थीं, बहुत अच्छा है।”

नीतीश कुमार के इस बयान को लेकर महिलाएं आक्रोशित हैं और राजनीतिक बयानबाजी भी अपने चरम पर है। इसी को देखते हुए मीडिया से बातचीत के दौरान अशोक चौधरी ने नीतीश कुमार का बचाव किया है।

उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि नीतीश कुमार के बयान को गलत तरीके से प्रस्तुत कर लोगों को गुमराह करने की कोशिश की जा रही है और यह कोशिश राजनीतिक लाभ अर्जित करने के मकसद से की जा रही है, जिसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता है।

उन्होंने आगे कहा कि नीतीश का कहना यह था कि अब महिलाओं के जीवन स्तर में सुधार आया है। अब वो अच्छा कपड़ा पहन रही हैं, अच्छा बोल रही हैं, उनकी जीवनशैली में सुधार आया है। इसी संदर्भ में नीतीश कुमार ने अपनी राय रखी थी, जिसे कुछ लोग राजनीतिक मकसद से गलत तरीके से प्रस्तुत करने की कोशिश कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि 2005 के बाद महिलाओं के लिए समृद्धि के द्वार खुले हैं। उनके जीवन में सफलता के मार्ग प्रशस्त हुए हैं। आज की तारीख में महिलाएं घर से बाहर निकलकर काम कर रही हैं।

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार मौजूदा समय में जीविका दीदियों से मुलाकात कर रहे हैं। उनके जीवन में आए सुधार को देख रहे हैं। उसी को नीतीश कुमार रेखांकित करने का प्रयास कर रहे हैं। जिसे देखते हुए उन्होंने बयान दिया है।

वहीं, विपक्ष द्वारा उठाए जा रहे सवालों पर उन्होंने कहा कि आज की तारीख में भाषा की मर्यादा अब कहीं नहीं रह गई है। राजद उद्दंडों की पार्टी में तब्दील हो चुकी है, जिसे जनता के हितों से कोई सरोकार नहीं है।

उन्होंने कहा कि जो लोग 2005 से पहले इस प्रदेश में किस तरह का भाव रखते थे। कोई भी महिला शाम के समय घर से बाहर निकलने में डरती थी, लेकिन अब महिलाओं की जिंदगी में सुधार आया है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *