BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   रविवार, 23 फ़रवरी 2025 06:09 AM
  • 12.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. 24 फरवरी से दिल्ली विधानसभा का सत्र शुरू, 70 नवनिर्वाचित विधायक लेंगे शपथ
  2. चंडीगढ़ : किसानों के मुद्दे पर शिवराज सिंह चौहान ने की बैठक, कई मुद्दों पर चर्चा
  3. श्रीसैलम सुरंग हादसा : राहुल गांधी बोले- ‘ सुरंग में फंसे मजदूरों को बचाने की कोशिश जारी’
  4. प्रस्तावित एडवोकेट अमेंडमेंट बिल : वकीलों की हड़ताल, अदालतें ठप, केंद्र के खिलाफ भड़का गुस्सा
  5. मुझे हल्के में मत लेना, 2022 में टांगा पलटी कर दिया: शिंदे
  6. राहुल गांधी देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त, पीएम मोदी को हराने के लिए ले रहे बाहरी ताकतों की मदद : भाजपा
  7. सोनिया गांधी दिल्ली के निजी अस्पताल में भर्ती
  8. 2024 के आम चुनाव में सत्ता परिवर्तन के लिए विदेशी फंडिंग की मदद से रची गई थी साजिश
  9. दिल्ली सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में आयुष्मान योजना को मंजूरी, सीएजी रिपोर्ट सदन में होगी पेश
  10. दिल्ली में विभागों का बंटवारा : रेखा गुप्ता ने अपने पास रखा वित्त-राजस्व, प्रवेश वर्मा को पीडब्ल्यूडी
  11. मायावती का राहुल गांधी को जवाब, कहा- बसपा से गठबंधन की बरगलाने वाली बातें दोहरा चरित्र
  12. मायावती साथ देतीं तो भाजपा कभी चुनाव नहीं जीत पाती : राहुल गांधी
  13. दिल्ली : मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंत्रियों संग की यमुना आरती, फिर हुई कैबिनेट की पहली बैठक
  14. दिल्ली : सीएम रेखा गुप्ता के साथ 6 मंत्रियों ने भी ली शपथ
  15. दिल्ली : उपराज्यपाल से मिलीं रेखा गुप्ता, सरकार बनाने का दावा किया पेश

मैं केजरीवाल से बात नहीं करता, जनता वोट देते समय उम्मीदवार देखे : अन्ना हजारे

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 29 जनवरी 2025, 7:26 PM IST
मैं केजरीवाल से बात नहीं करता, जनता वोट देते समय उम्मीदवार देखे : अन्ना हजारे
Read Time:2 Minute, 58 Second

बीएनटी न्यूज़

मुंबई। समाजसेवी अन्ना हजारे ने दिल्ली चुनाव और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि वो केजरीवाल से बात नहीं करते। वहीं, जनता दिल्ली चुनाव में वोट करते समय प्रत्याशी को ध्यान में रखकर वोट दें।

समाजसेवी अन्ना हजारे ने दिल्ली चुनाव और अरविंद केजरीवाल पर बोलते हुए कहा, जो जैसा करेगा, वो वैसा भरेगा। दिल्ली के लोग उम्मीदवार देखकर वोट दें। जिस दिन से अरविंद केजरीवाल ने पार्टी बनाई है, मैं उससे बात नहीं करता।

अन्ना हजारे ने कहा, “अरविंद केजरीवाल शुरुआत में मेरे साथ काम करने के लिए आया था। लेकिन, जिस दिन से उसने पार्टी बनाई, उस दिन से मैंने उसे बगल कर दिया और उससे बात नहीं करता हूं। इसलिए उसके विषय पर मैं कुछ नहीं बोल सकता।”

दिल्ली चुनाव में जनता के वोट देने को लेकर उन्होंने कहा, जनता उम्मीदवार देखकर शुद्ध आचार, शुद्ध विचार, जीवन निष्कलंक और जीवन में प्यार और जिसमें अपमान सहन करने की शक्ति हो, ये सब गुण जिसमें हो, जनता ऐसे उम्मीदवार को ही वोट करे। मैं किसी पर आरोप नहीं लगा रहा हूं। जो जैसा करेगा, वो वैसा भरेगा।

दिल्ली चुनाव की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे सभी राजनीतिक पार्टियों की सक्रियता बढ़ती जा रही है। राष्ट्रीय राजधानी में सत्ताधारी आम आदमी पार्टी, मुख्य विपक्षी भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय लड़ाई होने की संभावना है। एक ओर जहां अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आप लगातार तीसरी बार अकेले दम पर सरकार बनाने की कोशिश में लगी है, वहीं भाजपा विपक्ष की भूमिका से हटकर दिल्ली में डबल इंजन की सरकार बनाने के लिए बेताब है। जबकि पिछले दो चुनाव से एक भी सीट पर जीत नहीं दर्ज करने वाली कांग्रेस दिल्ली में अपना अस्तित्व बचाने के लिए मैदान में है।

उल्लेखनीय है कि दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए एक ही चरण में 5 फरवरी को मतदान होना है, वहीं नतीजे 8 फरवरी को घोषित किए जाएंगे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *