BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   बुधवार, 14 मई 2025 02:47 PM
  • 42.56°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा की पारदर्शी भर्ती ने लोगों का दिल जीता
  2. अमृतसर में जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 20 हुई
  3. देश का उत्तर पूर्वी हिस्सा हमारा रत्न है : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़
  4. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने भारत-पाक संबंधों में स्थापित किए ‘नए मानदंड’ : डीजी डीआईए
  5. मध्य प्रदेश कांग्रेस ने विवादित बयान पर मंत्री विजय शाह को हटाने की मांग की
  6. मान न मान मैं तेरा मेहमान : पाक-भारत संघर्ष के बीच भारत नहीं डाल रहा घास तो क्यों अमेरिका बन रहा ‘चौधरी’
  7. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की पश्चिमी सीमा पर सुरक्षा स्थिति की समीक्षा
  8. आदमपुर एयरबेस पहुंचकर पीएम मोदी ने पाकिस्तान के दावे की निकाली हवा
  9. सीबीएसई ने जारी किया कक्षा 12 का रिजल्ट, लड़कियों ने फिर मारी बाजी
  10. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पीएम मोदी ने आदमपुर एयरबेस पहुंच बढ़ाया जवानों का हौसला
  11. 17 मई से फिर शुरू होगा आईपीएल, फाइनल 3 जून को
  12. डीजीएमओ हॉटलाइन वार्ताः पाकिस्तान बोला एक भी गोली नहीं चलाएंगे, शत्रुतापूर्ण कार्रवाई नहीं करेंगे
  13. भारत-पाकिस्तान के डीजीएमओ ने की हॉट लाइन पर बात
  14. भारत-पाक तनाव पर ट्रंप ने कहा, ‘हमने परमाणु संघर्ष को रोका, नहीं तो लाखों लोग मारे जाते’
  15. ‘पाकिस्तान में खुलेआम घूम रहे थे आतंक के आका, भारत ने एक झटके में खत्म कर दिया’

यूपी : अखिलेश का भाजपा पर निशाना, बंगाल में हुई हिंसा का चुनावी लाभ लेने का आरोप

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 20 अप्रैल 2025, 12:25 PM IST
यूपी : अखिलेश का भाजपा पर निशाना, बंगाल में हुई हिंसा का चुनावी लाभ लेने का आरोप
Read Time:2 Minute, 35 Second

बीएनटी न्यूज़

मैनपुरी। समाजवादी पार्टी के मुखिया और लोकसभा सांसद अखिलेश यादव ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर बड़ा आरोप लगाया। उन्होंने पश्चिम बंगाल में हुई हिंसा को लेकर भाजपा पर चुनावी लाभ लेने का आरोप लगाया।

दरअसल, भाजपा ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) शासित पश्चिम बंगाल में हुई हिंसा को लेकर उस पर हमलावर है। वहीं, सपा मुखिया अखिलेश यादव ने मीडिया से कहा, “भारतीय जनता पार्टी किसी भी घटना से राजनीतिक लाभ लेना चाहती है। जो कुछ हुआ होगा, उसमें कहीं ना कहीं भारतीय जनता पार्टी का भी हाथ रहा होगा। उनका वोट बिखर रहा है, जो भी वोट बचा है, वो भी उनसे नाराज चल रहे हैं। इसलिए अपने वोट को एक करने के लिए भाजपा सरकार वक्फ (संशोधन) कानून लेकर आई।”

भाजपा पर निशाना साधते हुए अखिलेश ने कहा, “जब भाजपा कमजोर हो जाती है, तो वह कम्युनल रास्ता अपनाती है। अयोध्या की हार के बाद पूरे देश ने देखा कि किस तरह से भाजपा की कम्युनल राजनीति खत्म हुई है। वे लोग अल्पसंख्यक समाज पर हमला कर रहे हैं। मुंबई में जैन समाज के मंदिर को छीन लिया।”

बिहार में विपक्षी ‘इंडिया ब्लॉक’ के चुनाव लड़ने के सवाल पर अखिलेश ने कहा, “अभी तक जो बातें सुनने में आ रही हैं, मुझे जो जानकारी मिल रही है, उस हिसाब से वहां पर ‘इंडिया ब्लॉक’ में शामिल दल मिलकर चुनाव लड़ेंगे।”

समाजवादी पार्टी मुस्लिम वोट को साधने के लिए गठबंधन करती है, यूपी के कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह के इस बयान पर अखिलेश ने कहा, आगरा में एक मुगल म्यूजियम बना था, इस सरकार ने उस म्यूजियम का नाम छत्रपति शिवाजी महाराज के नाम से कर दिया। यूपी में भाजपा सरकार 2027 के बार लंबी यात्रा पर जाने वाले हैं।”

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *