BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शनिवार, 12 अप्रैल 2025 10:56 PM
  • 28.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025: धोनी की कप्तानी में भी फ्लॉप रही चेन्नई सुपर किंग्स, कोलकाता ने आठ विकेट से हराया
  2. पीएम मोदी ने अन्नाद्रमुक के एनडीए में शामिल होने पर खुशी जताई, कहा- ‘हम तमिलनाडु को प्रगति की नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे’
  3. भाजपा और अन्नाद्रमुक तमिलनाडु की भाषा, संस्कृति व विरासत की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध : अमित शाह
  4. मुंबई हमले का मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा जांच एजेंस‍ियों की पूछताछ में नहीं दे रहा संतोषजनक जवाब
  5. सरकार की नीति और निष्ठा में शामिल ‘सबका साथ, सबका विकास’ का मंत्र : पीएम मोदी
  6. गुजरात में हमारी सरकार नहीं है, पर हमारे कार्यकर्ता एक्टिव हैं : मल्लिकार्जुन खड़गे
  7. तमिलनाडु में भाजपा-एआईएडीएमके ने मिलाया हाथ, अमित शाह बोले- एनडीए के बैनर तले लड़ेंगे चुनाव
  8. बिहार विधानसभा चुनाव से पहले तहव्वुर राणा को होगी फांसी : संजय राउत
  9. झारखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ताला मरांडी ने छोड़ी पार्टी, हेमंत सोरेन के समक्ष झामुमो में हुए शामिल
  10. सूरत : हैपी एक्सलेंसिया सोसाइटी में भीषण आग, कोई बड़ा नुकसान नहीं
  11. वाराणसी : ‘कई होंगे बेनकाब, सबका होगा हिसाब’, पीएम मोदी की सभा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने लहराया बैनर
  12. मैं काशी का हूं और काशी मेरी है, पूरे पूर्वांचल के युवाओं को यहां के विकास का लाभ मिलता है : प्रधानमंत्री मोदी
  13. स्लोवाकिया ने भारतीय समुदाय की कड़ी मेहनत को दी मान्यता : राष्ट्रपति मुर्मू
  14. पीएम मोदी ने काशी को दी सौगात, विपक्षी दलों पर भी साधा निशाना, कहा- परिवार का विकास ही उनका सिद्धांत
  15. मुंबई 26/11 हमले के आरोपी तहव्वुर राणा को 18 दिन की एनआईए हिरासत में भेजा गया

यूपी के चंदौली में टला बड़ा रेल हादसा, चेकिंग के दौरान टूटी मिली कोच की स्प्रिंग

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 06 जनवरी 2025, 10:19 PM IST
यूपी के चंदौली में टला बड़ा रेल हादसा, चेकिंग के दौरान टूटी मिली कोच की स्प्रिंग
Read Time:2 Minute, 21 Second

बीएनटी न्यूज़

चंदौली। उत्तर प्रदेश के चंदौली में सोमवार को कालका मेल के कोच के पहिए के पास लगा स्प्रिंग टूट गया। चंदौली के पंडित दीन दयाल जंक्शन पर जांच के दौरान इसका पता चला। इस कारण बड़ा हादसा टल गया है। इस कोच को हटाकर नई बोगी लगाई जा रही है।

स्टेशन प्रबंधक संजय कुमार ने बताया कि कालका मेल प्लेटफॉर्म सात पर 9 बजकर 22 में आई थी। इस दौरान रूटीन चेकिंग के दौरान पता चला कि बी1 कोच की स्प्रिंग टूटी है। कोच बदला जा रहा है। एक बड़ी दुर्घटना बची है। नया कोच लगाया जा रहा है। फिर गाड़ी रवाना होगी। निरीक्षण के दौरान यह पता चला कि स्प्रिंग टूटी है। सारे यात्रियों को सुरक्षित उतरवा दिया गया है। गाड़ी तैयार की जा रही है। किसी प्रकार की अफरा तफरी न मचे इस कारण अनाउंसमेंट भी करवाया जा रहा है।

यात्री अशोक कुमार ने बताया कि गाड़ी का स्प्रिंग डैमेज है। बोगी बदलाव किया जा रहा है। अभी हम लोग अपना समान सुरक्षित कर दूसरी बोगी का इंतजार कर रहे हैं।

ज्ञात हो कि करीब एक सप्ताह पहले हावड़ा से कालका जा रही अप नेताजी एक्सप्रेस सुबह आठ बजे पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर सात पर पहुंची। ट्रेन के रूटीन निरीक्षण के दौरान एसी कोच बी-4 के यात्रियों ने बताया कि उन्हें चलते समय झटके महसूस हो रहे हैं। कोच के नीचे पहिए के पास जांच की गई तो स्प्रिंग टूटी मिली। टूटी स्प्रिंग के सहारे ट्रेन यहां तक पहुंची थी। कैरिज विभाग ने इसकी सूचना कंट्रोल को दी। इसके बाद कोच का बदलाव कर ट्रेन को रवाना किया गया।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *