BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   रविवार, 08 जून 2025 03:11 AM
  • 32.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. राहुल गांधी के लेख पर कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी का बयान- ‘लोकतंत्र की हत्या हुई, जनता भाजपा को देगी जवाब’
  2. मोदी सरकार के 11 साल पूरे, ‘माईगव’ आयोजित कर रहा ‘विकसित भारत 2025 क्विज’
  3. बावनकुले ने ‘महाराष्ट्र में मैच फिक्सिंग’ वाले बयान पर राहुल गांधी को घेरा, याद दिलाया ‘इतिहास’
  4. देशभर में धूमधाम से मनाया जा रहा ईद-उल-अजहा, लोगों में उत्साह और खुशी का माहौल
  5. मीठी नदी घोटाला : डिनो मोरिया को ईडी का समन, अगले हफ्ते होगी पूछताछ
  6. ईद-उल-अजहा की राष्ट्रपति मुर्मू और प्रधानमंत्री मोदी ने दी शुभकामनाएं
  7. शिवसेना के मुखपत्र ‘सामना’ में छपी उद्धव और राज ठाकरे की तस्वीर, गठबंधन को लेकर अटकलें तेज
  8. ईद-अल-अजहा आज : देश भर की मस्जिदों में अदा की जा रही नमाज, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात
  9. कनाडा ने भारत को दिया जी-7 सम्मेलन का न्योता, पीएम मोदी ने दी जानकारी
  10. बिहार बन गया है ‘क्राइम कैपिटल ऑफ इंडिया’: राहुल गांधी
  11. ऑपरेशन सिंदूर को लेकर राहुल गांधी का पीएम मोदी पर हमला, कहा- ट्रंप के दबाव में हुए थे सरेंडर
  12. चार देशों की यात्रा से लौटने के बाद विदेश मंत्री से मिला सुप्रिया सुले के नेतृत्व वाला प्रतिनिधिमंडल
  13. बकरीद को लेकर राज्य सरकारें अलर्ट, प्रतिबंधित कुर्बानी और सोशल मीडिया पर सख्त नजर
  14. दिल्ली : सीएम रेखा गुप्ता को मिली जान से मारने की धमकी, सुरक्षा बढ़ाई गई
  15. जम्मू-कश्मीर में पीएम मोदी के आगमन से गदगद स्थानीय बाशिंदे, बोले – ‘मोदी है, तो मुमकिन है’

‘ये लोग खोदते-खोदते एक दिन अपनी सरकार खोद देंगे’ : अखिलेश

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 23 दिसंबर 2024, 5:11 PM IST
‘ये लोग खोदते-खोदते एक दिन अपनी सरकार खोद देंगे’ : अखिलेश
Read Time:2 Minute, 23 Second

बीएनटी न्यूज़

इटावा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को उत्तर प्रदेश के इटावा में भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने हर जगह मंदिर या अन्य जगह खुदाई पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा के लोग एक दिन “खोदते-खोदते अपनी सरकार खोद देंगे”।

सपा मुखिया ने यहां पत्रकारों से बातचीत में संभल में मंदिर मिलने पर कहा, “ये ऐसे ही खोदते रहेंगे और खोदते-खोदते एक दिन अपनी सरकार को खोद देंगे। ये मठ विधान पर चलने वाले लोग हैं। सरकार हटेगी तभी आवारा पशु हट पाएंगे। ‘वन नेशन-वन इलेक्शन’ वाले अपना राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं चुन पाए।”

उन्होंने बाराबंकी के सपा विधायक द्वारा भाजपा को हिन्दू आतंकवादी कहे जाने वाले बयान पर कहा कि जो लोग नफरत फैलाते हैं, लोगों को मारते हैं, सड़क पर नंगा कर देते हैं, उन्हें क्या कहा जाए।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत के बयान को राजनीति से प्रेरित बताते हुए उन्होंने कहा कि यह भाजपा की अंडरग्राउंड विचारधारा है। उन्होंने कहा कि अगर मोहन भागवत मुख्यमंत्री को एक फोन कर दें तो सारे सर्वे और सारे विवाद बंद हो जाएंगे। ये बयान राजनीतिक लाभ के लिए दिए जा रहे हैं।

उन्होंने बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर पर की गई टिप्पणी पर भी भाजपा को घेरा है। उन्होंने कहा कि बाबा साहब पूजनीय हैं। भाजपा के सभी नेताओं को माफी मांगनी चाहिए। प्रदेश में सारे गलत काम, जमीन पर कब्जे भाजपा के लोग कर रहे हैं। जगह-जगह लूट और डकैती हो रही है। यह सरकार संविधान के रास्ते पर नहीं चल रही। बैंक के लॉकर लूटे जा रहे हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *