BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   सोमवार, 24 फ़रवरी 2025 10:30 AM
  • 20.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. हमारी सरकार में गरीब बीमारी का इलाज कराने से नहीं डरता, 2014 से पहले डरता था : पीएम मोदी
  2. कैंसर अस्पताल का निर्माण बुंदेलखंड के लिए बड़ी सौगात, लोगों का कल्याण होगा : रामभद्राचार्य
  3. चैंपियंस ट्रॉफी : भारत ने पाकिस्तान को छह विकेट से हराया
  4. झारखंड में कांग्रेस ने उठाया जातीय जनगणना का मुद्दा, प्रदेश प्रभारी के. राजू बोले- सरकार इस पर जल्द लेगी निर्णय
  5. विदेशी ताकतों के साथ मिलकर देश और धर्म को कमजोर करने में लगा है नेताओं का एक वर्ग : पीएम मोदी
  6. मन की बात : पीएम मोदी ने ‘एग्जाम वॉरियर्स’ को दी शुभकामनाएं, बोले- ‘सकारात्मक सोच के साथ दें परीक्षा’
  7. नारी शक्ति को नमन, इस बार 8 मार्च पर मेरा सोशल प्लेटफॉर्म संभालेंगी महिलाएं : पीएम मोदी
  8. 24 फरवरी से दिल्ली विधानसभा का सत्र शुरू, 70 नवनिर्वाचित विधायक लेंगे शपथ
  9. चंडीगढ़ : किसानों के मुद्दे पर शिवराज सिंह चौहान ने की बैठक, कई मुद्दों पर चर्चा
  10. श्रीसैलम सुरंग हादसा : राहुल गांधी बोले- ‘ सुरंग में फंसे मजदूरों को बचाने की कोशिश जारी’
  11. प्रस्तावित एडवोकेट अमेंडमेंट बिल : वकीलों की हड़ताल, अदालतें ठप, केंद्र के खिलाफ भड़का गुस्सा
  12. मुझे हल्के में मत लेना, 2022 में टांगा पलटी कर दिया: शिंदे
  13. राहुल गांधी देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त, पीएम मोदी को हराने के लिए ले रहे बाहरी ताकतों की मदद : भाजपा
  14. सोनिया गांधी दिल्ली के निजी अस्पताल में भर्ती
  15. 2024 के आम चुनाव में सत्ता परिवर्तन के लिए विदेशी फंडिंग की मदद से रची गई थी साजिश

राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर बिहार तैयार, 24 और 25 फरवरी को होंगे कई कार्यक्रम

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 19 फ़रवरी 2025, 6:52 PM IST
राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर बिहार तैयार, 24 और 25 फरवरी को होंगे कई कार्यक्रम
Read Time:3 Minute, 16 Second

बीएनटी न्यूज़

पटना। बिहार में अगले हफ्ते खासा राजनीतिक हलचल देखने को मिलेगी, जब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार का दौरा करेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी पटना में रहेंगे। यह दौरा बिहार के लिए काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि इसके जरिए राज्य को कई परियोजनाओं की सौगात मिलने की उम्मीद है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने इस बारे में बीएनटी न्यूज़ को बताया कि 24 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भागलपुर में होंगे, जहां वह किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त जारी करेंगे। साथ ही प्रधानमंत्री मोदी बिहार के किसानों की समृद्धि और कल्याण के लिए कई योजनाओं की घोषणा कर सकते हैं। इस अवसर पर लगभग 3 लाख किसान भागलपुर हवाई अड्डा मैदान में इकट्ठा होंगे और पीएम मोदी किसानों की खुशहाली, समृद्धि और कल्याण की बातें करेंगे।

जायसवाल ने बताया कि इसके बाद, 25 फरवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (पीएमसीएच) के 100 वर्ष पूरे होने के अवसर पर पटना आ रही हैं। वह इस ऐतिहासिक अवसर पर आयोजित अलमुनाई कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी। राष्ट्रपति मुर्मू के दौरे से पहले, 24 फरवरी को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा भी पटना आ रहे हैं। वह स्वास्थ्य मंत्री के तौर पर पीएमसीएच के इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।

प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि इस ऐतिहासिक दौरे से बिहार में न केवल राजनीतिक गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी, बल्कि राज्य के विकास में भी महत्वपूर्ण कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि अगले हफ्ते पटना से लेकर भागलपुर तक राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का दौरा राज्य के लिए गर्व की बात है।

उम्मीद की जा रही है कि 24 और 25 फरवरी को बिहार में बड़े राजनीतिक और प्रशासनिक कार्यक्रम होने वाले हैं, जिसमें राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री बिहार में रहेंगे। इस दौरान प्रदेश के विकास और किसानों की भलाई के लिए महत्वपूर्ण घोषणाएं भी की जा सकती हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *