BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शनिवार, 10 मई 2025 11:25 AM
  • 35.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. जय शाह ने कहा, ‘आतंकवाद से हमारे देश की रक्षा करने के लिए हम अपने सशस्त्र बलों को सलाम करते हैं’
  2. प्रसारणकर्ता ने कहा कि उचित समय पर आईपीएल आयोजन को वापस लाने के लिए बीसीसीआई के साथ मिलकर काम करेंगे
  3. बीसीसीआई ने आईपीएल को एक सप्ताह के लिए स्थगित किया (लीड-2)
  4. पंजाब में सुरक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर राज्य सरकार के बड़े फैसले, एंटी-ड्रोन सिस्टम और ‘फरिश्ते योजना’ लागू
  5. जम्मू समेत कई इलाकों में ब्लैकआउट, तेज धमाकों की आवाजें; सीएम अब्दुल्ला की लोगों से घरों में रहने की अपील
  6. दिल्ली : जेपी नड्डा ने आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर की समीक्षा बैठक
  7. पीएम मोदी ने रक्षा मंत्री और सेना प्रमुखों के साथ की महत्वपूर्ण बैठक
  8. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के समर्थन में रांची में कांग्रेस ने निकाली तिरंगा यात्रा, सेना को किया सैल्यूट
  9. हमारे सशस्त्र बल किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार : मनोज सिन्हा
  10. पाकिस्तान ने भारतीय शहरों पर 300-400 ड्रोन दागे, सेना ने नाकाम किया : विदेश मंत्रालय
  11. पठानकोट में पाकिस्तान के ड्रोन और मिसाइल हमले की कहानी, स्थानीय लोगों की जुबानी
  12. ‘हमारी चर्चा आतंकवाद का मुकाबला करने पर केंद्रित थी’, डेविड लैमी से बातचीत के बाद बोले जयशंकर
  13. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पीएम मोदी ने पहली बार सोशल मीडिया पर किया पोस्ट
  14. ऑपरेशन सिंदूर : मोदी सरकार में भारत की एयर डिफेंस सिस्टम अभेद्य, आक्रामता से कांप रहे दुश्मन
  15. ऑपरेशन सिंदूर : राष्ट्रीय संकट की घड़ी में संपूर्ण देश सरकार और सैन्य बलों के साथ खड़ा : आरएसएस

राहुल गांधी का ‘खटाखट मॉडल’ खटारा हो गया : अनुराग ठाकुर

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 11 दिसंबर 2024, 10:01 PM IST
राहुल गांधी का ‘खटाखट मॉडल’ खटारा हो गया : अनुराग ठाकुर
Read Time:3 Minute, 48 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी का खटाखट-खटाखट मॉडल खटारा हो गया है। हिमाचल प्रदेश में किए गए वादे पूरे नहीं हुए हैं। दिल्ली विधानसभा के मद्देनजर अनुराग ठाकुर बुधवार को दिल्ली में थे।

उन्होंने कहा, “जो वादे हिमाचल प्रदेश में किए गए वह पूरे नहीं हुए। सैलरी और पेंशन समय पर नहीं मिल रही है। डीए के लिए दर-दर भटकना पड़ता है। 23 लाख महिलाओं से वादा किया था कि हर महीने 1500 रुपये देंगे। 23 हजार महिलाओं तक यह प्रति माह 1500 रुपये नहीं दे पाए। महिला, किसान और युवाओं को ठगने का काम किया है। 5 लाख युवाओं को नौकरी देने का वादा किया था। 5 हजार को नौकरी नहीं दे पाए। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने झूठ बोलकर वोट लिए। लेकिन अब इनका यह मॉडल चलने वाला नहीं है। तेलंगाना, कर्नाटक और हिमाचल में इनका मॉडल पिट चुका है।”

इंडी एलायंस पर उन्होंने कहा है कि लोकतंत्र की दुहाई देने वाले लोग आज सदन नहीं चलने देते हैं। विदेशी ताकतों से पैसा लेकर यह लोग भारत के लोकतंत्र को कमजोर करना चाहते हैं। इन लोगों का चेहरा अब बेनकाब हो चुका है। भारत में रहने वाले ये लोग भारत के लोकतंत्र को कमजोर कर रहे हैं। देश की जनता सवाल खड़ा कर रही है कि आखिर कांग्रेस सदन को क्यों नहीं चलने दे रही है।

ममता बनर्जी के नेतृत्व पर उन्होंने कहा है कि इंडी एलायंस में न इनकी सोच एक है और न ही इनकी नीतियां। यह लोग तो सत्ता पाने के लिए एक हुए थे।

ईवीएम को लेकर शरद पवार के यहां हुई बैठक पर उन्होंने कहा है कि जिनको जनता ने नकार दिया है उनके पास यही काम है। अमेरिका और दूसरे देशों में कहा जाता है कि कैलिफोर्निया जैसे राज्य 18 दिन तक ईवीएम में पड़े वोट की गिनती कर रहे थे। लेकिन भारत चंद घंटो में 90 करोड़ लोगों की वोटिंग को भी गिन लेता है।

दिल्ली एलजी द्वारा रोहिंग्या पर एक्शन पर उन्होंने कहा है कि बहुत अच्छा कदम है। तेजी से इस पर कार्रवाई होनी चाहिए। ऐसे घुसपैठियों के कारण हिन्दुस्तान के लोगों की नौकरी भी जाती है। सुरक्षा का खतरा बढ़ता है।

बता दें कि दिल्ली विधानसभा के मद्देनजर अनुराग ठाकुर बुधवार को दिल्ली में थे। यहां उन्होंने मेरा बूथ सबसे मजबूत की शुरुआत की। उन्होंने कहा है कि बूथ जीतेंगे तो चुनाव भी जीतेंगे। डबल इंजन की सरकार बनेगी तो डबल गति से दिल्ली का विकास होगा।

अनुराग ठाकुर ने केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा के आवास पर नाम पट्टिका के साथ- साथ पार्टी के झंडे लगाए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *