BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   बुधवार, 14 मई 2025 09:55 PM
  • 38.94°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. पीएम मोदी ने भारत के 52वें सीजीआई जस्टिस बीआर गवई को दी बधाई
  2. चीनी सरकारी मीडिया के खिलाफ भारत का एक्शन, फर्जी खबर फैलाने पर एक्स अकाउंट ब्लॉक
  3. तीनों सेनाध्यक्षों व सीडीएस ने राष्ट्रपति को दी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की जानकारी
  4. भारत-पाक सीजफायर के बाद श्रीनगर से जल्द रवाना होगा हज यात्रियों का दूसरा जत्था
  5. भारत के 52वें सीजीआई बने जस्टिस बीआर गवई, राष्ट्रपति ने दिलाई शपथ
  6. विफल राष्ट्र है पाकिस्तान, 75 सालों में सिर्फ आतंकवाद के बीज बोए : सीएम योगी आदित्यनाथ
  7. त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा की पारदर्शी भर्ती ने लोगों का दिल जीता
  8. अमृतसर में जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 20 हुई
  9. देश का उत्तर पूर्वी हिस्सा हमारा रत्न है : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़
  10. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने भारत-पाक संबंधों में स्थापित किए ‘नए मानदंड’ : डीजी डीआईए
  11. मध्य प्रदेश कांग्रेस ने विवादित बयान पर मंत्री विजय शाह को हटाने की मांग की
  12. मान न मान मैं तेरा मेहमान : पाक-भारत संघर्ष के बीच भारत नहीं डाल रहा घास तो क्यों अमेरिका बन रहा ‘चौधरी’
  13. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की पश्चिमी सीमा पर सुरक्षा स्थिति की समीक्षा
  14. आदमपुर एयरबेस पहुंचकर पीएम मोदी ने पाकिस्तान के दावे की निकाली हवा
  15. सीबीएसई ने जारी किया कक्षा 12 का रिजल्ट, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

लालू यादव अपने बेटे को बिहार में ‘स्थापित’ करने में लगे हैं : सम्राट चौधरी

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 05 जनवरी 2025, 7:02 PM IST
लालू यादव अपने बेटे को बिहार में ‘स्थापित’ करने में लगे हैं : सम्राट चौधरी
Read Time:2 Minute, 40 Second

बीएनटी न्यूज़

पटना। बिहार में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू यादव द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को फिर से साथ आने का न्योता दिए जाने के बाद बयानबाजियों का दौर थमता नहीं दिख रहा है। इस बीच, बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और मंत्री मंगल पांडेय ने राजद अध्यक्ष लालू यादव पर जोरदार सियासी हमला बोला है।

उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लालू यादव को निशाने पर लेते हुए कहा कि लालू यादव अपने बेटे को बिहार की राजनीति में स्थापित करना चाहते हैं। लेकिन, हकीकत है कि ये बिहार की जनता है जो किसी को भी बिहार में स्थापित करती है।

दरअसल, बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी की रविवार को जयंती है। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री चौधरी और मंत्री मंगल पांडेय ने उनको याद किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस मौके पर आयोजित एक समारोह में भाग लेने पहुंचे चौधरी ने कहा कि लालू यादव डर गए हैं। बिहार की जनता तय करेगी कि बिहार की सत्ता पर कौन बैठेगा। बिहार में नीतीश कुमार बैठे हुए हैं और उनके नेतृत्व में एनडीए आगे भी चलता रहेगा।

इधर, मंत्री मंगल पांडेय ने लालू यादव के बयान पर कहा कि उनलोगों को कुछ याद रहता है क्या? सुबह में पिताजी कुछ कहते हैं, शाम में बेटा कुछ कहता है। उन्होंने कहा कि चाहे कुछ भी कर लें, वे लोग अब बिहार की सत्ता में नहीं आ सकते हैं। उनलोगों को बिहार के लोगों ने रिजेक्ट कर दिया है। उपचुनाव में भी रिजेक्ट कर दिया है और आने वाले विधानसभा चुनाव में भी वही करेगी।

मंत्री मंगल पांडेय से जब प्रशांत किशोर के आमरण अनशन को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि सुना है कि वहां वैनिटी वैन भी लगी है। अब समझा जा सकता है कि क्या स्थिति है। क्या अनशन हो रहा है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *