BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   गुरुवार, 13 मार्च 2025 01:23 AM
  • 23.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. हरियाणा नगर निकाय चुनाव में भाजपा की शानदार जीत पर पीएम मोदी, अमित शाह ने जताई खुशी
  2. संभल के शाही जामा मस्जिद में जुम्मे की नमाज 2:30 बजे, होली पर शांति की अपील
  3. नवी मुंबई, दिल्ली में होली के दिन दोपहर बाद शुरू होगी मेट्रो सेवा
  4. दिल्ली में रोहिंग्याओं के खिलाफ जारी रहेगी कार्रवाई, उपराज्यपाल का कदम सराहनीय : मोहन सिंह बिष्ट
  5. दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने लालकृष्ण आडवाणी से की मुलाकात, बताया राष्ट्र सेवा का प्रतीक
  6. फरीदाबाद निगम चुनाव : प्रवीण जोशी बनीं मेयर, जनता और भाजपा कार्यकर्ताओं का जताया आभार
  7. मॉरीशस का सर्वोच्च सम्मान मिलने पर पीएम मोदी ने कहा, ‘गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं’
  8. बिहार विधान परिषद में नीतीश कुमार और राबड़ी देवी के बीच टकराव
  9. मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस समारोह में शामिल हुए प्रधानमंत्री मोदी, सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजे गए
  10. ++रूस-यूक्रेन युद्ध : क्या है ट्रंप का 30 दिवसीय युद्ध विराम समझौता ? जेलेंस्की हुए सहमत, पुतिन पर टिकी सबकी निगाहें
  11. मॉरीशस संसद की नई इमारत के निर्माण में भारत करेगा सहयोग : पीएम मोदी
  12. देश के अल्पसंख्यक समुदाय के धार्मिक अधिकारों को छीनने की कोशिश की जा रही: अधीर रंजन चौधरी
  13. कांग्रेस पार्टी ‘आप’ के साथ गठबंधन नहीं करना चाहती : संदीप दीक्षित
  14. जम्मू-कश्मीर: सांबा में पाकिस्तानी झंडे वाला गुब्बारा मिला, हड़कंप मचा
  15. संभल जामा मस्जिद में रंगाई-पुताई की इजाजत, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दिया आदेश

विपक्ष का काम विरोध करना है, उन्हें करने दीजिए : उमर अब्दुल्ला

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 11 मार्च 2025, 11:49 PM IST
विपक्ष का काम विरोध करना है, उन्हें करने दीजिए : उमर अब्दुल्ला
Read Time:2 Minute, 51 Second

बीएनटी न्यूज़

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने मंगलवार को दिहाड़ी मजदूरों को लेकर बयान दिया। उन्होंने कहा कि इसे लेकर चीफ सेक्रेटरी की अध्यक्षता में कमेटी बनी है। जिसे हमने छह महीने का वक्त दिया है। इन छह महीनों में पूरी प्रक्रिया को संपन्न कर लिया जाएगा।

उन्होंने विपक्षी पार्टियों के संदर्भ में कहा कि उनका काम ही विरोध करना है, उन्हें करने दीजिए। जब नाम ही विरोधी दल है, तो वो विरोध करेंगे ही। हम उनसे तारीफ की उम्मीद नहीं कर सकते हैं। हम लोग भी विरोधी दलों के खेमे में रहे हैं, तो हमने भी विरोध किया है।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के महासचिव दत्तात्रेय होसबोले ने इंडिया की जगह भारत नाम करने की मांग की है। इस पर उमर अब्दुल्ला ने मीडिया से बातचीत में कहा कि हम इसे भारत कहते हैं, इंडिया कहते हैं, हिंदुस्तान कहते हैं। इसके तीन नाम हैं। आप इसे जिन नाम से पुकारना चाहते हैं, पुकारे। वजीर-ए-आजम के जहाज पर भारत भी लिखा है और इंडिया भी लिखा है।

उन्होंने कहा कि कई जगहों पर इंडिया भी लिखा है, भारत भी लिखा है। जब हम सारे जहां से अच्छा गाते हैं, तो उस वक्त हम अलग नाम का इस्तेमाल करते हैं। आप जिस नाम से पुकारना चाहते हैं, पुकार सकते हैं।

इससे पहले तीन मार्च को मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने विधानसभा में कहा था, “कश्मीरी पंडितों को वापस लाने के बारे में बहुत कुछ कहा गया है। लेकिन अगर इसे हकीकत बनाने के लिए कोई ठोस कदम उठाया गया, तो वह डॉ. मनमोहन सिंह के कार्यकाल के दौरान उठाया गया। उस समय, हमारी गठबंधन सरकार के तहत, हमने उनके लिए नौकरी में आरक्षण लागू किया और उन्हें कश्मीर लौटने और यहां फिर से बसने के लिए प्रोत्साहित किया।

विधानसभा की कार्यवाही पर मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा था कि आज एलजी मनोज सिन्हा ने विधानसभा में अभिभाषण दिया। जम्मू-कश्मीर के हित में जो भी मुद्दे हैं, उन्हें विधायकों के द्वारा उठाया जाएगा।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *