BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   रविवार, 20 अप्रैल 2025 01:00 PM
  • 37.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. पश्चिम बंगाल : मुर्शिदाबाद हिंसा को लेकर सुप्रीम कोर्ट में 21 अप्रैल को सुनवाई
  2. निशिकांत दुबे और दिनेश शर्मा के बयान से भाजपा का किनारा, कहा- ‘यह उनका व्यक्तिगत बयान’
  3. संगठन को मजबूत करेगी कांग्रेस, ‘संविधान बचाओ’ रैलियों से देश भर में शुरू होगा जन अभियान
  4. दिल्ली इमारत हादसा : राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने जताया शोक, राहत राशि की घोषणा
  5. पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को मुर्शिदाबाद हिंसा पर लेना चाहिए संज्ञान : आचार्य प्रमोद कृष्णम
  6. केसी त्यागी ने वक्फ कानून पर सुप्रीम कोर्ट को बताया सर्वोच्च, बंगाल में सुशासन की मांग
  7. बांग्लादेश में हिंदू नेता की हत्या की खड़गे ने की निंदा, केंद्र सरकार पर साधा निशाना
  8. पीएम मोदी से बात करना सम्मानजनक, इस साल भारत आने का बेसब्री से इंतजार : एलन मस्क
  9. संविधान ही सर्वोपरि, मनमानी का दौर अब नहीं चलेगा : अखिलेश यादव
  10. ‘हम इस तरह नहीं जी सकते’, दंगा प्रभावित मुर्शिदाबाद में एनसीडब्ल्यू अध्यक्ष के सामने रो पड़ीं महिलाएं
  11. तेजस्वी ने भ्रष्टाचार को लेकर सरकार को घेरा, कहा- हर टेंडर में मंत्री का 30 फीसदी कमीशन तय
  12. आईपीएल : पंजाब ने आरसीबी को हराया, टिम डेविड का अर्धशतक बेकार
  13. झारखंड : भाजपा नेता सीपी सिंह ने कहा, ‘मंत्री हफीजुल संविधान को नहीं मानते’
  14. उत्तराखंड में होगी ‘वक्फ संपत्तियों’ की जांच, सीएम धामी बोले – ‘समाज के हित में होगा जमीन का इस्तेमाल’
  15. संविधान पर झारंखड के मंत्री हफीजुल अंसारी के बयान से कांग्रेस ने किया किनारा

विभाग का चार्ज लेने के बाद नितेश राणे ने कहा, प्रदेश और देश की सुरक्षा से समझौता नहीं

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 25 दिसंबर 2024, 6:00 AM IST
विभाग का चार्ज लेने के बाद नितेश राणे ने कहा, प्रदेश और देश की सुरक्षा से समझौता नहीं
Read Time:3 Minute, 5 Second

बीएनटी न्यूज़

मुंबई। महाराष्ट्र सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं भाजपा नेता नितेश राणे ने मंगलवार को मत्स्य पालन और बंदरगाह विभाग का चार्ज लेने के बाद बीएनटी न्यूज़ से बात की।

भाजपा नेता नितेश राणे ने कहा, “हमारे सीएम देवेंद्र फडणवीस और दोनों उपमुख्यमंत्रि‍यों के आशीर्वाद से मुझे इसकी ज़िम्मेदारी मिली है। अब मुझे अपेक्षाओं में खरा उतरना है। विकास और सुरक्षा दोनों महत्वपूर्ण पिलर हैं और हमें दोनों को मजबूत करना है। महाराष्ट्र और देश की सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं हो, इस पर हमारा पूरा ध्यान होगा। इस पर एक्शन प्लान तैयार किया जा रहा है।”

ड्रग्स एक्टिविटी के सवाल पर भाजपा नेता ने कहा, “इसको लेकर भी हमारी चर्चा हुई है। पुलिस, नारकोटिक्स डिपार्टमेंट और अन्य विभागों के से हम चर्चा करने वाले हैं। ड्रग्स रिलेटेड एक्टिविटी कैसे कम हो, इस पर हमारी नजर है।”

उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत से महायुति के जीतने के बाद हाल ही में विभागों का बंटवारा संपन्न हो गया। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गृह, ऊर्जा और कानून विभाग अपने पास रखा है। अजित पवार को वित्त विभाग की जिम्मेदारी म‍िली है, वहीं एकनाथ शिंदे को शहरी विकास और लोक निर्माण विभाग सौंपा गया है।

चंद्रशेखर बावनकुले को राजस्व, उदय सामंत को उद्योग, चंद्रकांत पाटिल को उच्च एवं तकनीकी शिक्षा, गणेश नाईक को वन, पंकजा मुंडे को पर्यावरण, हसन मुश्रीफ को मेडिकल एजुकेशन, गुलाबराव पाटिल को पानी आपूर्ति, राधा कृष्ण विखे पाटिल को जलसंपदा, दादा भुसे को स्कूल शिक्षा, अशोल विखे को आदिवासी विकास, प्रताप सरनाईक को परिवहन, धनंजय मुंडे को खाद्य आपूर्ति, अतुल सावे को ओबीसी विकास, संजय शिरसाट को सामाजिक न्याय और भरत गोगवाले को रोजगार विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

वहीं, 15 दिसंबर को महायुति के 39 मंत्रियों ने शपथ ली थी। इनमें भाजपा के 19, शिवसेना शिंदे गुट के 11 और एनसीपी अजित पवार गुट के नौ मंत्री शामिल थे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *