BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 22 अप्रैल 2025 03:50 AM
  • 24.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025 : प्रसिद्ध-राशिद की गेंदबाजी ने केकेआर को 159 पर रोका, गुजरात टाइटंस की 39 रनों से जीत
  2. दिल्ली एमसीडी चुनाव : आप ने मेयर चुनाव से बनाई दूरी, कांग्रेस ने लगाया भागने का आरोप
  3. चुनाव आयोग पर राहुल गांधी के आरोप को ईसी के पूर्व अधिकारी ने बताया बचकाना
  4. पीएम मोदी ने दिए लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए पुरस्कार
  5. पोप फ्रांसिस के निधन पर खड़गे, राहुल और प्रियंका ने जताया दुख
  6. भारत, अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के करीब
  7. बोकारो में एक करोड़ के इनामी सहित आठ नक्सली ढेर, डीजीपी बोले- बाकी सरेंडर करें अन्यथा मारे जाएंगे
  8. कांग्रेस के ‘युवराज’ विदेशों में करते हैं भारत को बदनाम, उनकी नीति और नीयत में खोट : अनुराग ठाकुर
  9. राहुल गांधी ने अमेरिका में उठाए सवाल बोले- महाराष्ट्र में बालिगों से ज्यादा वोटिंग कैसे हो गई?
  10. शांति और प्रेम की आवाज : पोप फ्रांसिस के निधन पर विश्व नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
  11. दुनिया उन्हें करुणा, विनम्रता के लिए रखेगी याद : पोप फ्रांसिस के निधन पर पीएम मोदी
  12. पोप फ्रांसिस का निधन, 88 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
  13. इमरान मसूद ने राहुल के अमेरिका में दिए बयान का किया समर्थन, बोले- ईसीआई को लेकर जो कहा वो सच
  14. आम आदमी पार्टी मेयर चुनाव में नहीं उतारेगी उम्मीदवार, भाजपा के लिए रास्ता खुला
  15. विदेशी में जाकर भारतीय संस्थाओं का अपमान राहुल गांधी की पहचान बन गया है : शहजाद पूनावाला

सत्ता सेवा करने का माध्यम है : मनोहर लाल

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 04 मार्च 2025, 7:37 PM IST
सत्ता सेवा करने का माध्यम है : मनोहर लाल
Read Time:3 Minute, 7 Second

बीएनटी न्यूज़

पटना। बिहार भाजपा प्रदेश परिषद की बैठक में मंगलवार को नए प्रदेश अध्यक्ष के रूप में दिलीप जायसवाल के नाम की घोषणा की गई। केंद्रीय मंत्री, परिषद के प्रभारी और पर्यवेक्षक मनोहर लाल खट्टर ने उनकी ताजपोशी की घोषणा की।

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि वे 48 सालों से संगठन का काम कर रहे हैं। उनके जीवन में गंगा और बिहार का काफी प्रभाव है। उन्होंने 1975 में दिल्ली में जय प्रकाश नारायण का भाषण सुना था और उस समय जो समझ सका था, उसके मुताबिक यही लगा था कि लोकतंत्र की हत्या कर आपातकाल थोप दिया गया है। उसी समय मैंने राष्ट्र सेवा करने की सोची थी। उसके बाद 1977 में प्रयागराज में आयोजित एक सम्मेलन में देश और समाज की सेवा का प्रण लिया और इस कार्य में लग गया।

उन्होंने भाजपा के इतिहास की चर्चा करते हुए कहा कि जब जनसंघ की स्थापना हुई थी तब सत्ता लक्ष्य नहीं था। इसके बाद कार्यकर्ताओं की मेहनत से भाजपा सत्ता तक पहुंच गई। उस समय कांग्रेस सत्ता को भोगने की वस्तु बना चुकी थी और इसमें भाजपा ने बदलाव किया। भाजपा ने सत्ता को सेवा बनाया। जनसंघ का लक्ष्य भी देश और समाज सेवा थी और भाजपा आज भी उसी लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ रही है।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने सत्ता में स्वार्थ को समाप्त करने का काम किया। इस साल बिहार में चुनाव होने हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि अभी से ही चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। फिर से नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनेगी।

उन्होंने जातिवाद की राजनीति को लेकर चिंता जताते हुए कहा कि हम वोटबैंक की राजनीति में अच्छे-बुरे की पहचान खो देते हैं।

बैठक में प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े, सह प्रभारी दीपक प्रकाश, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, नित्यानंद राय, सांसद राधा मोहन सिंह, रविशंकर प्रसाद और संजय जायसवाल समेत पार्टी के तमाम बड़े चेहरे शामिल हुए। साथ ही, प्रदेश से लेकर मंडल स्तर तक के हजारों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *