BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शनिवार, 03 मई 2025 04:14 AM
  • 24.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. पाकिस्तान में दहशत का माहौल, पीओके में लोगों से कहा – दो महीने का राशन जमा करके रखें
  2. पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ का यूट्यूब चैनल ब्लॉक, भारत की एक और डिजिटल स्ट्राइक
  3. राहुल गांधी के दबाव में सरकार ने जातिगत जनगणना का फैसला लिया : कांग्रेस
  4. नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया-राहुल गांधी को नोटिस
  5. सीएम हेमंत ने रिटायर आईपीएस को अवैध रूप से डीजीपी के पद पर रखा है : बाबूलाल मरांडी
  6. विझिनजाम बंदरगाह का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन, मंच पर दिखे थरूर, प्रधानमंत्री बोले- इस कार्यक्रम से कई लोगों की उड़ेगी नींद
  7. आईपीएल 2025 : एमआई ने ‘तीसरी सबसे बड़ी जीत’ दर्ज कर 17वीं बार बनाया ‘क्लीन स्वीप’ का रिकॉर्ड
  8. खालिस्तानी आतंकी पन्नू ने पहलगाम आतंकी हमले को लेकर जारी किया भड़काऊ बयान
  9. पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा पर फिर की फायरिंग, अलर्ट सेना ने दिया तगड़ा जवाब
  10. अमेरिकी रक्षा मंत्री ने राजनाथ सिंह से की बात, आत्मरक्षा के भारत के अधिकार का किया समर्थन
  11. चुनाव आयोग की तीन नई पहल से सुगम मतदान में मिलेगी मदद
  12. पानी प्रकृति का उपहार है, इस पर राजनीति दुर्भाग्यपूर्ण : सीएम नायब सिंह सैनी
  13. यूपी की चुनौतियों को सीएम योगी ने किया स्वीकार, नतीजा सबके सामने : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़
  14. ‘मामले की गंभीरता को समझें’, सुप्रीम कोर्ट का पहलगाम हमले को लेकर दाखिल याचिका की सुनवाई से इनकार
  15. भारत ने पाकिस्तानी उड़ानों के लिए बंद किया हवाई मार्ग, 23 मई तक लागू रहेगा प्रतिबंध

सामाजिक कार्यकर्ता का चरित्र शुद्ध और जीवन होना चाहिए निष्कलंक : अन्ना हजारे

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 05 जनवरी 2025, 8:19 PM IST
सामाजिक कार्यकर्ता का चरित्र शुद्ध और जीवन होना चाहिए निष्कलंक : अन्ना हजारे
Read Time:2 Minute, 25 Second

बीएनटी न्यूज़

अहमदनगर। महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के रालेगण सिद्धि गांव में मीडिया से बात करते हुए सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने कहा कि समाज और राष्ट्र हित को ध्यान में रखकर कार्यकर्ताओं को काम करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि अगर संगठन मजबूत करना हो तो कार्यकर्ताओं का चरित्र शुद्ध होना चाहिए। साथ ही जीवन निष्कलंक होना चाहिए, जीवन में त्याग करने आना चाहिए और अपमान सहन करने की शक्ति होनी चाहिए। जब आचार विचार शुद्ध होता है तब किसी कार्यकर्ता की बात का वजन और महत्व होता है। लोग उसे सुनते है। सरकार कोई भी हो नाक दबाए तो मुंह खोलना चाहिए।

दरअसल रव‍िवार को लोक आंदोलन न्यास के 25 जिले के कार्यकर्ता अन्ना से मिलने रालेगण सिद्धि उनके गांव आए थे। उसी दौरान इशारों ही इशारों में अन्ना ने ये बात अरविंद केजरीवाल को ध्यान में रखकर कही, हालांकि सीधे तौर पर उनका नाम नहीं लिया।

अन्ना ने अपने कार्यकर्ताओं को बताया कि उनके आंदोलन से ही ग्राम सभाओं की ज्यादा अधिकार मिले। जन आंदोलन से आरटीआई आया। दफ्तरों में होने वाली धांधली और ट्रांसफर पोस्टिंग को लेकर कानून बने। ग्राम रक्षक दल बना और सबसे महत्वपूर्ण जन लोकपाल बिल आया। इस तरह के कुल 10 कानून बने।

वहीं बीते 3 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में एक रैली को संबोधित करते हुए बिना नाम लिए पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर जमकर कटाक्ष किया। उन्होंने समाजसेवी अन्ना हजारे का जिक्र करते हुए कहा कि अन्ना हजारे जी को आगे रखकर कुछ ‘कट्टर बेईमान’ लोगों ने दिल्ली को ‘आपदा’ की ओर धकेल दिया है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *