BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   रविवार, 25 मई 2025 06:23 PM
  • 30.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. बिहार : लालू यादव ने बेटे तेज प्रताप को पार्टी से निकाला, कहा- परिवार में कोई भूमिका नहीं रहेगी
  2. ‘फर्जी डिग्री’ पर नौकरी कर रहे झारखंड में 4,000 से ज्यादा सहायक शिक्षक होंगे बर्खास्त !
  3. जापान को पछाड़ भारत बना दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था, अगले तीन वर्षों में जर्मनी से होगा आगे
  4. पीएम मोदी ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को ‘वोकल फॉर लोकल’ से जोड़ा, कहा- देश में बनी चीजों को प्राथमिकता दें
  5. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ सिर्फ एक सैन्य मिशन नहीं बल्कि हमारे संकल्प, साहस और बदलते भारत की तस्वीर है : पीएम मोदी
  6. बैजयंत पांडा के नेतृत्व में बहरीन पहुंचा प्रतिनिधिमंडल, प्रवासी भारतीयों से की मुलाकात
  7. गुजरात, केरल और बंगाल समेत चार राज्यों की 5 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव का ऐलान, 23 जून को आएंगे नतीजे
  8. दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश से जन जीवन अस्त-व्यस्त, जलभराव ने बढ़ाई मुसीबत
  9. थरूर के नेतृत्व में सांसदों की टीम ने आतंकवाद विरोधी ‘शांति मिशन’ शुरू किया
  10. बेंगलुरु में कोरोना से एक मरीज की मौत, कर्नाटक में सक्रिय मामले बढ़कर 38 हुए
  11. आईपीएल 2025 : दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को छह विकेट से हराया
  12. अमेरिका ने यमन में संदिग्ध अलकायदा ठिकाने पर ड्रोन से किया हमला, कम से कम छह लोग मारे गए
  13. अहिंसा हमारी पसंद है, मजबूरी नहीं : संजय झा
  14. पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद के खिलाफ भारत ने अपना पक्ष मजबूती से रखा, जापान हमारे साथ : सलमान खुर्शीद
  15. जापान में भारतीय प्रतिनिधिमंडल, सीमा पार आतंकवाद के प्रति भारत की जीरो टॉलरेंस नीति से कराया अवगत

हाथों में तिरंगा और दिल में देशभक्ति का जज्‍बा लिए रामपुर में निकली तिरंगा यात्रा

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 25 मई 2025, 8:55 AM IST
हाथों में तिरंगा और दिल में देशभक्ति का जज्‍बा लिए रामपुर में निकली तिरंगा यात्रा
Read Time:2 Minute, 44 Second

बीएनटी न्यूज़

रामपुर। उत्‍तर प्रदेश के रामपुर जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से शनिवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई। लोगों ने हाथों में तख्‍ती ले रखी थी, जिसमें स्‍लोगन लिखा हुआ था। यात्रा के दौरान लोग ‘भारत माता की जय’ और ‘अब तुम्‍हारे हवाले वतन.. ‘जैसे देश भक्ति के गीत गाए जा रहे थे।

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर लोगों ने चौराहों से लेकर गलियों तक तिरंगा झंडा लेकर निकले। यात्रा में शामिल लोगों का उत्साह देखते बन रहा था। भीड़ ज्यादा होने से पुलिस ट्रैफिक को दूर ही रोकना पड़ा।

इस दौरान कृषि राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख और ब्लॉक प्रमुख कुलवंत सिंह लख, नगर पालिका अध्यक्ष चित्रक मित्तल ने शिरकत की। ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए कृषि राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख ने कहा कि भारतीय सेना ने दुश्मन देश को मुंहतोड़ जवाब देकर उसकी कमर तोड़ी है और आज वह बौखला गया है। हमारी ताकत के आगे पाकिस्तान की औकात नहीं है कि वह हमारे सामने खड़ा हो सके।

वहीं, नगर पालिका अध्यक्ष चित्रक मित्तल ने कहा कि अगर आगे किसी तरह की कोई हिमाकत की तो पाकिस्तान का नाम दुनिया के नक्शे से मिटा दिया जाएगा।

बता दें कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) भारतीय सेना के सम्मान में देशभर में तिरंगा यात्रा निकाल रही है। पहलगाम में आतंकी हमले का भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए बदला लिया। पाकिस्तान में सेना ने आतंकवाद के 9 ठिकानों को नष्ट कर दिया। इस कार्रवाई में पाकिस्तान को काफी नुकसान पहुंचा था। पाकिस्तान के एयरबेस और डिफेंस सिस्टम को सेना ने तबाह कर दिया था।

तिरंगा यात्रा भारतीय सेना के इसी शौर्य और पराक्रम को देखते हुए निकाली जा रही है। देश के कोने-कोने में सेना को लोग सैल्यूट कर रहे हैं और सैनिकों के बलिदान को याद कर रहे हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *