BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   रविवार, 13 अप्रैल 2025 08:52 PM
  • 31.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. पश्चिम बंगाल में लगे राष्ट्रपति शासन : जगदंबिका पाल
  2. जदयू के ‘भीम संवाद’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, मंत्री अशोक चौधरी को दिया ‘टास्क’
  3. बाजवा पंजाब में 50 बम होने का कर रहे दावा, बताएं सोर्स, अन्यथा होगी कार्रवाई: भगवंत मान
  4. प्रशांत किशोर डिप्रेशन में चले गए हैं, उनसे चुनौती की उम्मीद नहीं : दिलीप जायसवाल
  5. राष्ट्रपति मुर्मू, पीएम मोदी ने ‘सामाजिक परंपराओं और विविधता में एकता के प्रतीक’ बैसाखी की दी शुभकामनाएं
  6. आईपीएल 2025 : अभिषेक शर्मा की धुआंधार पारी से हैदराबाद ने पंजाब को 8 विकेट से रौंदा
  7. बंगाल में वक्फ अधिनियम को लेकर हिंसा : कलकत्ता हाईकोर्ट ने सीएपीएफ की तत्काल तैनाती का दिया आदेश
  8. हेराल्ड हाउस केस : ईडी ने एसोसिएटेड जर्नल्स की संपत्तियां जब्त करने के लिए दिया नोटिस
  9. राहुल गांधी और चीन की कम्युनिष्‍ट पार्टी के बीच समझौते से देश का व्यापार घाटा 25 गुना बढ़ा : पीयूष गोयल
  10. सुखबीर सिंह बादल फिर बने शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष
  11. देशभर में यूपीआई लेनदेन में दिक्कत, ‘तकनीकी समस्या’ बनी वजह
  12. दिल्ली एमसीडी में मेयर चुनाव की तैयारी तेज, भाजपा और ‘आप’ में कांटे की टक्कर
  13. आईपीएल 2025: धोनी की कप्तानी में भी फ्लॉप रही चेन्नई सुपर किंग्स, कोलकाता ने आठ विकेट से हराया
  14. पीएम मोदी ने अन्नाद्रमुक के एनडीए में शामिल होने पर खुशी जताई, कहा- ‘हम तमिलनाडु को प्रगति की नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे’
  15. भाजपा और अन्नाद्रमुक तमिलनाडु की भाषा, संस्कृति व विरासत की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध : अमित शाह

अंग्रेजी से हमारा विरोध नहीं, सदन की कार्यवाही में क्षेत्रीय भाषा को मिले प्राथमिकता : माता प्रसाद

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 18 फ़रवरी 2025, 8:55 PM IST
अंग्रेजी से हमारा विरोध नहीं, सदन की कार्यवाही में क्षेत्रीय भाषा को मिले प्राथमिकता : माता प्रसाद
Read Time:3 Minute, 34 Second

बीएनटी न्यूज़

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने कहा है कि सदन बाधित नहीं हुआ, जितना चलना चाहिए, उतना चला है। हमारा अंग्रेजी भाषा से कोई विरोध नहीं है। लेकिन, कार्यवाही में क्षेत्रीय भाषा को प्राथमिकता देनी चाहिए।

नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने मंगलवार को विधानसभा में अंग्रेजी भाषा पर हुए विवाद के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि सत्तारूढ़ दल का अपना एजेंडा है। उनके एजेंडे में हिंदू-मुस्लिम है। जब बात करेंगे तो इसी पर करेंगे। हम लोग अंग्रेजी भाषा के विरोधी नहीं हैं। अंग्रेजी खूब पढ़ो, उनके साहित्यकार के बारे में भी खूब पढ़ो। लेकिन, हिंदी, बुंदेली, ब्रज, भोजपुरी भाषा भी बोली जाए। गांव क्षेत्र का आदमी अंग्रेजी भाषा को कैसे समझ पाएंगे?

उन्होंने सवाल किया कि अंग्रेजी भाषा में सदन की कार्यवाही गांव में कौन समझेगा?, मैंने उसी का विरोध किया। मैंने सुझाव दिया कि इसे उर्दू कर दें या फिर संस्कृत कर दें। यही बात मैंने कही। उन्हें जबरदस्ती अपनी बात कहनी थी। उसी में कठमुल्ला जैसे शब्द भी आ गए।

उन्होंने कहा कि जब मैं बोल रहा था तब मेरी माइक बंद कर दी गई। यह तो तानाशाही रवैया है। यूपी हिंदी भाषी प्रदेश है। हमारे संविधान निर्माताओं ने हिंदी को राष्ट्र भाषा बनाने का प्रण लिया था। उसे पूरा करने की जिम्मेदारी हिंदी भाषी प्रदेशों की है। यहां हिंदी नहीं बोली जाएगी तो क्या तमिलनाडु में बोली जाएगी? मैंने विरोध किया, मैंने अंग्रेजी भाषा का विरोध नहीं किया। अंग्रेजी भाषा का कार्यवाही में प्रयोग होने का विरोध किया।

उन्होंने बजट के बारे में कहा कि वह आएगा तो पता चलेगा कि कितना कल्याणकारी है। पहले के बजट से कुछ कल्याण हुआ। आज वही काम हो रहे हैं, जो अखिलेश यादव करके गए। इन्होंने कोई भी नया काम नहीं किया है। सपा की सरकार में लखनऊ में इकाना, लोकभवन, कैंसर हॉस्पिटल बनवाया गया।

नेता प्रतिपक्ष ने महाकुंभ की व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालु 15 से लेकर 70 किलोमीटर तक पैदल चलकर नहाने जा रहे हैं। उन्हें तीन-तीन दिन जाम में फंसना पड़ रहा है। लोगों को सड़कों में रुकना पड़ रहा है। इन्होंने अपने संकल्प पत्र में कहा था कि विश्वस्तरीय व्यवस्था करेंगे। वह कहां है? कितने लोग दब के मर गए, ट्रेन में लोग मर जाएं, सड़क जाम है, तीन दिन लोग परेशान रहे, क्या यही विश्वस्तरीय व्यवस्था है?

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *