BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 22 अप्रैल 2025 11:32 PM
  • 27.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने परिवार संग देखा जयपुर का आमेर किला, राजस्थानी संस्कृति का लिया आनंद
  2. पहलगाम आतंकी हमला : पीएम मोदी बोले, ‘आतंकियों का एजेंडा सफल नहीं होगा’
  3. राष्ट्रपति मुर्मू ने पहलगाम हमले की निंदा की, बताया ‘दर्दनाक और अमानवीय’ कृत्य
  4. जम्‍मू-कश्‍मीर : पहलगाम आतंकी हमले में एक पर्यटक की मौत, 12 घायल, सीएम उमर अब्दुल्ला ने कहा, ‘स्तब्ध हूं’
  5. आईपीएल 2025 : प्रसिद्ध-राशिद की गेंदबाजी ने केकेआर को 159 पर रोका, गुजरात टाइटंस की 39 रनों से जीत
  6. दिल्ली एमसीडी चुनाव : आप ने मेयर चुनाव से बनाई दूरी, कांग्रेस ने लगाया भागने का आरोप
  7. चुनाव आयोग पर राहुल गांधी के आरोप को ईसी के पूर्व अधिकारी ने बताया बचकाना
  8. पीएम मोदी ने दिए लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए पुरस्कार
  9. पोप फ्रांसिस के निधन पर खड़गे, राहुल और प्रियंका ने जताया दुख
  10. भारत, अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के करीब
  11. बोकारो में एक करोड़ के इनामी सहित आठ नक्सली ढेर, डीजीपी बोले- बाकी सरेंडर करें अन्यथा मारे जाएंगे
  12. कांग्रेस के ‘युवराज’ विदेशों में करते हैं भारत को बदनाम, उनकी नीति और नीयत में खोट : अनुराग ठाकुर
  13. राहुल गांधी ने अमेरिका में उठाए सवाल बोले- महाराष्ट्र में बालिगों से ज्यादा वोटिंग कैसे हो गई?
  14. शांति और प्रेम की आवाज : पोप फ्रांसिस के निधन पर विश्व नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
  15. दुनिया उन्हें करुणा, विनम्रता के लिए रखेगी याद : पोप फ्रांसिस के निधन पर पीएम मोदी

अंसल ग्रुप के दोषियों को पाताल से भी खोजकर लाएंगे : मुख्यमंत्री योगी

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 04 मार्च 2025, 11:56 PM IST
अंसल ग्रुप के दोषियों को पाताल से भी खोजकर लाएंगे : मुख्यमंत्री योगी
Read Time:3 Minute, 5 Second

बीएनटी न्यूज़

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को बजट सत्र के दौरान विधानसभा में अंसल ग्रुप के मामले पर समाजवादी पार्टी को आड़े हाथों लिया। उन्होंने सदन को आश्वस्त किया कि घर खरीदने वालों के साथ धोखाधड़ी करने वाले बिल्डर्स को बख्शा नहीं जाएगा।

सीएम योगी ने कहा कि यदि अंसल समूह ने एक भी घर खरीदने वाले के साथ धोखा किया है, तो उसकी सारी संपत्ति जब्त कर लेंगे। दोषियों को पाताल से भी खोजकर लाएंगे और उन्हें सजा दिलाएंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अंसल ग्रुप सपा के कार्यकाल की ही उपज थी। सपा के शासन में उसकी अवैध मांगों को पूरा किया गया और निवेशकों तथा खरीददारों के साथ धोखा किया गया। ये सारे काम समाजवादी पार्टी की सरकार के समय में हुए थे। तत्कालीन सरकार ने अंसल की सीमा को बढ़ाया था जबकि हमारी सरकार ने अंसल की सीमा को घटाया।

उन्होंने कहा कि अब सरकार ने अंसल समूह पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। उस पर एफआईआर दर्ज करने का आदेश दे दिया गया है। सरकार यह गारंटी देगी कि हर खरीददार को उसका पैसा वापस मिल जाए।

विधानसभा में बजट पर चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में पहले माफिया दौड़ाता था, पुलिस भागती थी, माफिया को पुलिस सैल्यूट करती थी, लेकिन अब कानून-व्यवस्था के मामले में प्रदेश ने अपना परसेप्शन बदला है। आज देश और दुनिया के लोग प्रदेशवासियों को बहुत सम्मान की दृष्टि से देखते हैं।

सीएम योगी ने कहा कि जिस प्रदेश में कभी कोई व्यवसायी निवेश के लिए नहीं आता था, आज वह देश के सबसे बड़ा निवेश क्षेत्र बनकर उभरा है।

मुख्यमंत्री ने एनसीआरबी की रिपोर्ट के हवाले से दावा किया कि डकैती के मामले में 2016 की तुलना में 2024 में 84.41 प्रतिशत की कमी आई है। साल 2016 में 263 डकैती के मामले सामने आए थे जो 2022 में घटकर 50 हो गए। लूट के मामलों में 77.43 प्रतिशत की कमी आई है। हत्या के मामले में 41.01 प्रतिशत की कमी आई है। बलवा में 66.40 प्रतिशत की कमी आई है। सेंधमारी में 5.12 प्रतिशत की कमी आई है। फिरौती के लिए अपहरण में 54.72 प्रतिशत की कमी आई है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *