BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   बुधवार, 02 अप्रैल 2025 11:07 PM
  • 25.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. वक्फ बिल संविधान के मूल ढांचे पर आक्रमण : गौरव गोगोई
  2. वक्फ के तहत गरीबों की भलाई के नहीं हुए काम, विपक्ष मुसलमानों को कितना करेगा गुमराह : किरेन रिजिजू
  3. लोकसभा में वक्फ संशोधन विधेयक पेश, किरेन रिजिजू ने कहा, ‘संसद की बिल्डिंग को भी किया गया था क्लेम’
  4. कांग्रेस के जमाने में समिति ठप्पा लगाती थी, हमारी समिति चर्चा के आधार पर विचार-विमर्श करती है : अमित शाह
  5. वक्फ बिल राष्ट्रहित में, करोड़ों मुसलमान के साथ पूरा देश करेगा इसका समर्थन: किरेन रिजिजू
  6. जगदंबिका पाल बोले ‘ वक्फ संशोधन विधेयक 2024 होगा पास’, विपक्ष ने सरकार की मंशा पर उठाए सवाल
  7. वक्फ बिल से मुसलमानों को फायदा, विपक्ष कर रहा गुमराह : शहाबुद्दीन रजवी
  8. आईपीएल 2025 : पंजाब किंग्स ने लखनऊ को आठ विकेट से हराया, प्रभसिमरन सिंह बने ‘प्लेयर ऑफ द मैच’
  9. वक्फ अधिनियम में पहले भी हो चुके हैं संशोधन
  10. वक्फ ब‍िल पेश होने के एक दिन पहले प्रहलाद जोशी और जगदंबिका पाल ने संभाला मोर्चा, विपक्ष पर लगाया झूठ फैलाने का आरोप
  11. गुजरात के बनासकांठा में हुए हादसे पर खड़गे-राहुल ने जताया दुख, दोषियों पर कार्रवाई की मांग
  12. कांग्रेस ने अपने सांसदों को तीन लाइन का व्हिप क‍िया जारी, 2-4 अप्रैल को लोकसभा में उपस्थिति अनिवार्य
  13. वक्फ संशोधन विधेयक : भाजपा ने व्हिप जारी कर सांसदों से बुधवार को लोकसभा में उपस्थिति रहने के लिए कहा
  14. गुजरात के बनासकांठा हादसे में 18 की मौत, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
  15. गुजरात : बनासकांठा में पटाखा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 17 की मौत, कई घायल

अखिलेश यादव के खिलाफ भाजपा का अनोखा प्रदर्शन, मानसिक चिकित्सालय के बाहर पुतले को लगाया इंजेक्शन

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 01 अप्रैल 2025, 4:45 PM IST
अखिलेश यादव के खिलाफ भाजपा का अनोखा प्रदर्शन, मानसिक चिकित्सालय के बाहर पुतले को लगाया इंजेक्शन
Read Time:2 Minute, 37 Second

बीएनटी न्यूज़

वाराणसी। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के गौशाला में दुर्गंध वाले बयान पर सियासत गरमा गई है। अखिलेश यादव अपने ही बयान पर चारों ओर से घिर गए हैं। भाजपा इसे मुद्दा बनाकर प्रदर्शन कर रही है।

इसी कड़ी में वाराणसी में मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने अनोखा प्रदर्शन किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने मानसिक चिकित्सालय के बाहर अखिलेश यादव के पुतले पर इंजेक्शन लगाकर विरोध दर्ज कराया।

भाजपा नेता अनूप जायसवाल ने कहा कि गौमाता पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने जो टिप्पणी की थी, उसे लेकर हम भाजपा कार्यकर्ता प्रतीकात्मक रूप से इनका मानसिक इलाज कराने के लिए भर्ती करने आए हैं। यहां इनका इलाज संभव नहीं है। इनको रांची रेफर करना पड़ेगा। आज हम लोगों ने इनको इंजेक्शन दिया है और बिजली के झटके दिए हैं। अब इनका पुतला भी दहन किया जाएगा।

प्रदर्शन में मौजूद विपुल पाठक ने कहा कि सपा मुखिया अखिलेश यादव की मानसिक स्थिति अस्थिर है। वह सनातन धर्म के खिलाफ अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं। उनके खिलाफ यह प्रदर्शन है।

बता दें कि पिछले दिनों कन्नौज में समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने एक बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि भाजपा वाले दुर्गंध पसंद करते हैं, इसलिए गौशाला बना रहे हैं। हम सुगंध पसंद कर रहे थे, इसलिए इत्र पार्क बना रहे थे। सरकार सांड पकड़ रही है या नहीं? यह तो सरकार ही जाने, लेकिन इसके लिए जो पैसा आ रहा है, वो भी ये खा जा रहे हैं।

अखिलेश यादव के बयान को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और मातृ संगठन सड़क से संसद तक उन्हें घेरने में लगे हैं। उन पर लोकसभा में भाजपा के सांसद रवि किशन ने सवाल उठाए। दूसरी तरफ राज्यसभा में भाजपा के सांसद दिनेश शर्मा ने अखिलेश यादव के इस बयान को लेकर बड़ा हमला किया।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *