BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   रविवार, 25 मई 2025 04:25 AM
  • 22.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. भारत कभी परमाणु ब्लैकमेल के आगे नहीं झुकेगा : विदेश मंत्री
  2. विदेश मंत्री जयशंकर ने ट्रंप के मध्यस्थता के दावे को फिर किया खारिज
  3. छत्तीसगढ़ के बीजापुर में 24 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
  4. पाकिस्तान इंसानियत में विश्वास नहीं करता, उसने आतंकवाद को अपना मॉडल बनाया : प्रियंका चतुर्वेदी
  5. ‘जाति जनगणना को लेकर निडर होकर जनता के बीच जाएं’, खड़गे की कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील
  6. निशिकांत दुबे कांग्रेस को दोषी ठहरा रहे, लेकिन 1991 का समझौता चंद्रशेखर सरकार के दौर में हुआ: तारिक अनवर
  7. छत्तीसगढ़ : सड़क दुर्घटना में घायल को मिलेगी कैशलेस इलाज की सुविधा, स्कीम आज से लागू
  8. संजय राउत ने राहुल गांधी के सवाल को बताया जनता की आवाज, बोले- पाकिस्तान पर नहीं कर सकते भरोसा
  9. निशिकांत दुबे की पोस्ट को सुप्रिया श्रीनेत ने बताया ‘फर्रे’, बोलीं- इससे जनता को बेवकूफ नहीं बनाया जा सकता
  10. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पीएम मोदी की दृढ़ राजनीतिक इच्छाशक्ति और सैन्य शक्ति का प्रतीक: अमित शाह
  11. पूर्वोत्तर राज्य बन रहे भारत का डिजिटल गेटवे: पीएम नरेंद्र मोदी
  12. निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी को दिया जवाब, कांग्रेस प्रवक्ता आलोक शर्मा ने भाजपा सांसद की समझ पर उठाया सवाल
  13. ‘कांग्रेस ने सरेंडर किया’, भाजपा सांसद निशिकांत दुबे की केंद्र से मांग 1991 समझौते की जांच कराई जाए
  14. पीएम मोदी के रहते दूसरे गठबंधन में नहीं जा सकता: चिराग पासवान
  15. तिब्बत में महसूस किए गए भूकंप के झटके, तीव्रता 4.2

अन्ना विश्वविद्यालय रेप केस, प्रदर्शन कर रहे भाजपा नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 26 दिसंबर 2024, 4:47 PM IST
अन्ना विश्वविद्यालय रेप केस, प्रदर्शन कर रहे भाजपा नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया
Read Time:3 Minute, 36 Second

बीएनटी न्यूज़

चेन्नई। तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई स्थित अन्ना विश्वविद्यालय परिसर में छात्रा के साथ हुए दुष्कर्म के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे भाजपा नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इनमें पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन भी शामिल हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे थे।

गुरुवार को भाजपा नेता सड़क पर उतरे। नेताओं ने सरकार से महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। प्रदर्शनकारी नेताओं ने दो टूक कहा कि राज्य में किसी भी महिला के साथ दुर्व्यवहार स्वीकार नहीं किया जाएगा। लिहाजा इस तरह के मामलों में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि राज्य की महिलाएं खुद को सुरक्षित महसूस कर सकें।

प्रदर्शनकारी नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया, जिसमें पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन, उपाध्यक्ष कारू नागराजन और 50 से अधिक पार्टी नेता शामिल थे।

बता दें कि तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में बुधवार सुबह अन्ना यूनिवर्सिटी परिसर में एक छात्रा के साथ बलात्कार की घटना सामने आई थी। पुलिस ने इस मामले में 37 वर्षीय एक आरोपी को गिरफ्तार किया था।

अधिकारियों ने बताया था कि आरोपी की पहचान सड़क किनारे बिरयानी बेचने वाले ज्ञानशेखरन के रूप में हुई थी।

यह घटना अलसुबह उस समय हुई थी, जब पीड़िता और उसका पुरुष मित्र पास के चर्च में प्रार्थना में भाग लेने के बाद यूनिवर्सिटी कैंपस में लौट रहे थे।

दोनों को एक सुनसान जगह पर दो लोगों ने रोक लिया था। हमलावरों ने छात्र के साथ मारपीट की और छात्रा के साथ दुष्कर्म किया था।

बाद में कोट्टूरपुरम थाने में शिकायत दर्ज की गई और दोनों छात्रों को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले की निगरानी के लिए वरिष्ठ पुलिस अधिकारी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे थे।

राजधानी के बीचों-बीच हुई इस घटना ने पूरे राज्य को झकझोर कर रख दिया।

तमिलनाडु इकाई के भाजपा अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते हुए एक्स पर लिखा, “द्रमुक सरकार के तहत तमिलनाडु में गैर-कानूनी गतिविधियां काफी बढ़ गई हैं और राज्य अपराधियों के लिए स्वर्ग बन गया है। महिलाएं राज्य में अब सुरक्षित महसूस नहीं करती हैं क्योंकि सत्तारूढ़ प्रशासन विपक्ष को चुप कराने के लिए पुलिस का इस्तेमाल कर रहा है।”

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *