BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   बुधवार, 02 अप्रैल 2025 03:15 PM
  • 35.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. वक्फ बिल राष्ट्रहित में, करोड़ों मुसलमान के साथ पूरा देश करेगा इसका समर्थन: किरेन रिजिजू
  2. जगदंबिका पाल बोले ‘ वक्फ संशोधन विधेयक 2024 होगा पास’, विपक्ष ने सरकार की मंशा पर उठाए सवाल
  3. वक्फ बिल से मुसलमानों को फायदा, विपक्ष कर रहा गुमराह : शहाबुद्दीन रजवी
  4. आईपीएल 2025 : पंजाब किंग्स ने लखनऊ को आठ विकेट से हराया, प्रभसिमरन सिंह बने ‘प्लेयर ऑफ द मैच’
  5. वक्फ अधिनियम में पहले भी हो चुके हैं संशोधन
  6. वक्फ ब‍िल पेश होने के एक दिन पहले प्रहलाद जोशी और जगदंबिका पाल ने संभाला मोर्चा, विपक्ष पर लगाया झूठ फैलाने का आरोप
  7. गुजरात के बनासकांठा में हुए हादसे पर खड़गे-राहुल ने जताया दुख, दोषियों पर कार्रवाई की मांग
  8. कांग्रेस ने अपने सांसदों को तीन लाइन का व्हिप क‍िया जारी, 2-4 अप्रैल को लोकसभा में उपस्थिति अनिवार्य
  9. वक्फ संशोधन विधेयक : भाजपा ने व्हिप जारी कर सांसदों से बुधवार को लोकसभा में उपस्थिति रहने के लिए कहा
  10. गुजरात के बनासकांठा हादसे में 18 की मौत, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
  11. गुजरात : बनासकांठा में पटाखा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 17 की मौत, कई घायल
  12. दिल्ली : सीएम रेखा गुप्ता ने प्रदूषण से संबंधित कैग रिपोर्ट विधानसभा में की पेश
  13. चिली लैटिन अमेरिका में भारत का ‘महत्वपूर्ण मित्र और साझेदार’ : पीएम मोदी
  14. अखिलेश, डीएमके, बसपा और विपक्षी पार्टियों के लिए मुस्लिम समाज सिर्फ एक वोट बैंक : जगदंबिका पाल
  15. कोडरमा में यज्ञ के लिए भिक्षाटन पर निकलीं महिलाओं पर पत्थरबाजी, दो पक्षों के बीच टकराव के हालात

अन्ना विश्वविद्यालय रेप मामला, भाजपा अध्यक्ष अन्नामलाई ने खुद को कोड़े मारकर किया प्रदर्शन

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 27 दिसंबर 2024, 9:42 PM IST
अन्ना विश्वविद्यालय रेप मामला, भाजपा अध्यक्ष अन्नामलाई ने खुद को कोड़े मारकर किया प्रदर्शन
Read Time:3 Minute, 33 Second

बीएनटी न्यूज़

चेन्नई। तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष अन्नामलाई ने राज्य सरकार के खिलाफ खुद पर कोड़े बरसा कर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने अन्ना विश्वविद्यालय की छात्रा के साथ हुए दुष्कर्म को लेकर सरकार के खिलाफ यह प्रदर्शन किया। अन्नामलाई ने कोयंबटूर में अपने घर के बाहर अपना रोष जाहिर किया।

उन्होंने राज्य सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि वह छात्रों, खासकर महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने में असमर्थ है। अन्नामलाई ने अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कदम उठाने का आग्रह किया। उनका यह विरोध प्रदर्शन राज्य सरकार की विफलताओं को उजागर करने और जवाबदेही की मांग करने का एक प्रयास था।

26 दिसंबर को तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई स्थित अन्ना विश्वविद्यालय परिसर में छात्रा के साथ हुए दुष्कर्म के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे भाजपा नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। इनमें पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन भी शामिल थे। सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे थे।

गुरुवार को भाजपा नेता सड़क पर उतरे। नेताओं ने सरकार से महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। प्रदर्शनकारी नेताओं ने दो टूक कहा कि राज्य में किसी भी महिला के साथ दुर्व्यवहार स्वीकार नहीं किया जाएगा।

बता दें कि तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में बुधवार सुबह अन्ना यूनिवर्सिटी परिसर में एक छात्रा के साथ बलात्कार किए जाने का मामला सामने आया था। पुलिस ने इस मामले में 37 वर्षीय एक आरोपी को गिरफ्तार किया था। अधिकारियों ने बताया था कि आरोपी की पहचान सड़क किनारे बिरयानी बेचने वाले ज्ञानशेखरन के रूप में हुई थी।

यह घटना अलसुबह उस समय हुई थी, जब पीड़िता और उसका पुरुष मित्र पास के चर्च में प्रार्थना में भाग लेने के बाद यूनिवर्सिटी कैंपस में लौट रहे थे।

दोनों को एक सुनसान जगह पर दो लोगों ने रोक लिया था। हमलावरों ने छात्र के साथ मारपीट की और छात्रा के साथ दुष्कर्म किया था।

बाद में कोट्टूरपुरम थाने में शिकायत दर्ज की गई और दोनों छात्रों को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले की निगरानी के लिए वरिष्ठ पुलिस अधिकारी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे थे। राजधानी के बीचों-बीच हुई इस घटना ने पूरे राज्य को झकझोर कर रख दिया है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *