BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शुक्रवार, 02 मई 2025 04:55 AM
  • 28.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. चुनाव आयोग की तीन नई पहल से सुगम मतदान में मिलेगी मदद
  2. पानी प्रकृति का उपहार है, इस पर राजनीति दुर्भाग्यपूर्ण : सीएम नायब सिंह सैनी
  3. यूपी की चुनौतियों को सीएम योगी ने किया स्वीकार, नतीजा सबके सामने : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़
  4. ‘मामले की गंभीरता को समझें’, सुप्रीम कोर्ट का पहलगाम हमले को लेकर दाखिल याचिका की सुनवाई से इनकार
  5. भारत ने पाकिस्तानी उड़ानों के लिए बंद किया हवाई मार्ग, 23 मई तक लागू रहेगा प्रतिबंध
  6. जातिगत जनगणना के फैसले पर तेजस्वी यादव बोले, ‘हमारे पुरखों, लालू यादव और समाजवाद की हुई जीत ‘
  7. जातिगत जनगणना पर केंद्रीय कैबिनेट के फैसले पर विपक्ष ने जताई खुशी, बताया एकता की जीत
  8. जात‍िगत जनगणना का दबाव सफल, अब आरक्षण की सीमा बढ़ाने के ल‍िए सरकार पर बनाएंगे दबाव : राहुल गांधी
  9. केंद्र सरकार ने जनगणना के साथ जातिगत जनगणना कराने की घोषणा की, यह सही कदम: मल्लिकार्जुन खड़गे
  10. कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने दशकों तक सत्ता में रहते हुए जातिगत जनगणना का विरोध किया: अमित शाह
  11. कांग्रेस ने वो भूल की है जिसकी माफी नहीं : शाहनवाज हुसैन
  12. जाति जनगणना : जिसको पिछली सरकारें टालती रहीं, उसको मोदी सरकार ने मूल जनगणना में ही सम्मिलित करने का किया फैसला
  13. केंद्रीय कैबिनेट की बैठक : जाति जनगणना को मंजूरी, गन्ना किसानों को राहत
  14. राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोर्ड का पुनर्गठन, पूर्व रॉ चीफ आलोक जोशी बनाए गए अध्यक्ष
  15. अखिलेश यादव ने बाबा साहेब अंबेडकर का किया अपमान : अर्जुन राम मेघवाल

अब काशी में लगे सपा और ‘आप’ के समर्थन के पोस्टर, अखिलेश बांसुरी लिए आ रहे नजर

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 12 जनवरी 2025, 10:55 PM IST
अब काशी में लगे सपा और ‘आप’ के समर्थन के पोस्टर, अखिलेश बांसुरी लिए आ रहे नजर
Read Time:2 Minute, 25 Second

बीएनटी न्यूज़

वाराणसी। दिल्ली विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी का आम आदमी पार्टी (आप) को समर्थन का पोस्टर वाराणसी में लगाया गया है। इसमें पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव बांसुरी लिए नजर आ रहे हैं।

पोस्टर लगाने वाले सपा प्रवक्ता आलोक सौरभ पांडेय का कहना है कि इस पोस्टर में सपा मुखिया अखिलेश यादव इंडिया गेट से बांसुरी लेकर निकले हैं। समाजवादी विचारधारा से ही यह देश चल सकता है। दिल्ली विधानसभा चुनाव में सपा ने आम आदमी पार्टी को समर्थन दिया है। यह चुनाव हम जीतने जा रहे हैं। इसके साथ मिल्कीपुर उपचुनाव भी जीतने जा रहे हैं। उनका कहना है कि जिस प्रकार से अखिलेश ने प्रदेश में विकास किया है, वैसे ही पूरे देश में विकास होगा।

सपा प्रवक्ता ने कहा कि हम इस देश की तीसरी सबसे बड़ी पार्टी हैं। इससे स्पष्ट है कि समाजवादी विचारधारा से देश को चलाया जा सकता है। उसके बिना देश का विकास और भविष्य संभव नहीं है।

उन्होंने बांसुरी के संकेत के बारे में बताते हुए कहा कि जिस प्रकार अपनी बांसुरी से श्री कृष्ण लोगों को मंत्रमुग्ध कर लेते थे, ठीक उसी प्रकार अखिलेश यादव भी उन्हीं के बताए रास्ते पर चल रहे हैं। अखिलेश यादव ही इंडी गठबंधन को दिशा दिखा सकते हैं।

ज्ञात हो कि दिल्ली विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान हो चुका है। पांच फरवरी को मतदान और आठ फरवरी को मतगणना होनी है। इसी के साथ समाजवादी पार्टी ने आम आदमी पार्टी को समर्थन देने का ऐलान कर दिया है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद अखिलेश यादव ने अपनी पार्टी का रुख स्पष्ट करते हुए कहा कि हम आप का समर्थन करेंगे और उसके साथ मंच भी साझा करेंगे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *