BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शुक्रवार, 18 अप्रैल 2025 11:52 PM
  • 27.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. प्रदूषण से निपटने के लिए पूरे साल का प्लान, यमुना भी होगी साफः सीएम रेखा गुप्ता
  2. गुड फ्राइडे हमें दयालुता, करुणा और हमेशा उदार हृदय रखने की प्रेरणा देता है : पीएम मोदी
  3. आईपीएल 2025 : विल जैक्स का शानदार प्रदर्शन, मुंबई इंडियंस ने हैदराबाद को चार विकेट से हराया
  4. वक्फ संशोधन अधिनियम पर सुप्रीम कोर्ट के अंतरिम आदेश का कांग्रेस ने किया स्वागत, बताया संविधान की जीत
  5. दाऊदी बोहरा समाज के प्रतिनिधियों ने वक्फ कानून को सराहा, पीएम मोदी के विजन का किया समर्थन
  6. पीएम मोदी ने दाऊदी बोहरा समुदाय से की बातचीत, वक्फ कानून को बताया ऐतिहासिक कदम
  7. मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार को लेकर ‘महागठबंधन’ ने नहीं खोले पत्ते, भाजपा-जदयू ने कसा तंज
  8. दाउदी बोहरा समाज के प्रतिनिधिमंडल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, वक्फ कानून में संशोधन के लिए जताया आभार
  9. मुर्शिदाबाद हिंसा : तस्वीरें गवाह, उपद्रवियों ने सैकड़ों घर लूटे, जलाकर किया राख
  10. मोदी मैजिक : यूं ही नहीं प्रधानमंत्री मोदी हैं दमदार, हर किरदार में लगते हैं शानदार
  11. ‘नेशनल हेराल्ड’ मामले में वित्तीय अनियमितता को लेकर सरदार पटेल ने भी दी थी पंडित नेहरू को चेतावनी, जताई थी कई आशंकाएं
  12. उपराष्ट्रपति ने न्यायपालिका की भूमिका पर उठाए सवाल, ‘राष्ट्रपति को निर्देश देना असंवैधानिक’
  13. वक्फ कानून पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को दिया सात दिन का समय, डिनोटिफिकेशन और नई नियुक्तियों पर रहेगी रोक
  14. राहुल गांधी अगले हफ्ते अमेरिका जाएंगे, ब्राउन यूनिवर्सिटी में देंगे भाषण
  15. बंगाल में प्रशासनिक तंत्र पूरी तरह से चरमराया, राष्ट्रपति शासन लागू हो: जगदंबिका पाल

अमेठी : भाजपा ने जिला मंडल अध्यक्षों और जिला प्रतिनिधियों की घोषणा की

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 31 दिसंबर 2024, 7:43 AM IST
अमेठी :  भाजपा ने जिला मंडल अध्यक्षों और जिला प्रतिनिधियों की घोषणा की
Read Time:3 Minute, 12 Second

बीएनटी न्यूज़

अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंडल अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। यह घोषणा जिला चुनाव अधिकारी अवधेश पांडे ने की है। पूर्व केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडे की संस्तुति के बाद मंडल अध्यक्ष और जिला प्रतिनिधियों के नामों पर मुहर लगी।

इस बार भाजपा ने नए कार्यकर्ताओं को एक बार फिर से मौका दिया है और उन्हें मंडल अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया है। हालांकि, जिले के कुछ मंडलों के अध्यक्षों की सूची अभी बाकी है और उनकी घोषणा जल्द की जाएगी।

पार्टी द्वारा जारी की गई सूची के मुताबिक, जायस नगर से अनोखे लाल को जिला मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। तिलोई से पंकज अवस्थी, सिंहपुर से गौरव श्रीवास्तव, राजाफत्तेपुर से सत्य नारायण सिंह, रानीगंज से अमरनाथ को मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

वहीं, जगदीशपुर से शेखर तिवारी, विश्वकर्मा नगर से राजेश कुमार सिंह, शाहगढ़ से काशी प्रसाद मिश्र, गौरीगंज से अजय सिंह और मुसाफिरखाना से राम गोपाल कौशल को मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

उधर, गौरीगंज नगर से विकास मौर्य, भादर से दिलीप कुमार, भेटुवा निमिषा त्रिपाठी को और संग्रामपुर श्री राजेश कुमार शुक्ल को जिला मंडल की जिम्मेदारी सौंपी गई।

इसके अलावा पार्टी की तरफ से जिला प्रतिनिधि के नामों पर मुहर लगा दी गई। जायस नगर से तीर्थराज सिंह को जिला प्रतिनिधि के पद पर नियुक्त किया। तिलोई से सोनू को जिला प्रतिनिधि के पद पर नियुक्त किया गया। उधर, सिंहपुर से सुनील पासी, राजाफत्तेपुर इंद्रेश कुमार पांडे, रानीगंज से रंजीत कौर, जगदीश पुर से धर्मराज कौशल, विश्वकर्मा नगर से दीपचंद पांडे, शाहगढ़ राधेश्याम चौहान, गौरीगंज ग्रामीण से अरुण कुमार मौर्य, मुसाफिर खाना से महेंद्र कुमार मिश्र, गौरीगंज नगर से सूर्य नारायण तिवारी, भादर से अनिल सिंह, भेटुआ से इंद्रजीत यादव, संग्रामपुर से चंद्रकेश यादव को जिला प्रतिनिधि के तौर पर नियुक्त किया गया।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *