BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   रविवार, 23 फ़रवरी 2025 04:09 AM
  • 14.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. 24 फरवरी से दिल्ली विधानसभा का सत्र शुरू, 70 नवनिर्वाचित विधायक लेंगे शपथ
  2. चंडीगढ़ : किसानों के मुद्दे पर शिवराज सिंह चौहान ने की बैठक, कई मुद्दों पर चर्चा
  3. श्रीसैलम सुरंग हादसा : राहुल गांधी बोले- ‘ सुरंग में फंसे मजदूरों को बचाने की कोशिश जारी’
  4. प्रस्तावित एडवोकेट अमेंडमेंट बिल : वकीलों की हड़ताल, अदालतें ठप, केंद्र के खिलाफ भड़का गुस्सा
  5. मुझे हल्के में मत लेना, 2022 में टांगा पलटी कर दिया: शिंदे
  6. राहुल गांधी देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त, पीएम मोदी को हराने के लिए ले रहे बाहरी ताकतों की मदद : भाजपा
  7. सोनिया गांधी दिल्ली के निजी अस्पताल में भर्ती
  8. 2024 के आम चुनाव में सत्ता परिवर्तन के लिए विदेशी फंडिंग की मदद से रची गई थी साजिश
  9. दिल्ली सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में आयुष्मान योजना को मंजूरी, सीएजी रिपोर्ट सदन में होगी पेश
  10. दिल्ली में विभागों का बंटवारा : रेखा गुप्ता ने अपने पास रखा वित्त-राजस्व, प्रवेश वर्मा को पीडब्ल्यूडी
  11. मायावती का राहुल गांधी को जवाब, कहा- बसपा से गठबंधन की बरगलाने वाली बातें दोहरा चरित्र
  12. मायावती साथ देतीं तो भाजपा कभी चुनाव नहीं जीत पाती : राहुल गांधी
  13. दिल्ली : मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंत्रियों संग की यमुना आरती, फिर हुई कैबिनेट की पहली बैठक
  14. दिल्ली : सीएम रेखा गुप्ता के साथ 6 मंत्रियों ने भी ली शपथ
  15. दिल्ली : उपराज्यपाल से मिलीं रेखा गुप्ता, सरकार बनाने का दावा किया पेश

अमेरिका में ट्रंप सरकार आने के बाद भारत को नुकसान हो रहा, पीएम मोदी इसपर कुछ बोलें : मृत्युंजय तिवारी

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 17 फ़रवरी 2025, 10:41 PM IST
अमेरिका में ट्रंप सरकार आने के बाद भारत को नुकसान हो रहा, पीएम मोदी इसपर कुछ बोलें : मृत्युंजय तिवारी
Read Time:3 Minute, 0 Second

बीएनटी न्यूज़

पटना। अमेरिका की तरफ से भारत को मिलने वाली 1.82 अरब रुपए की आर्थिक मदद पर रोक लगाने के फैसले पर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता मृत्युंजय तिवारी ने सोमवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ट्रंप सरकार के समर्थन में अमेरिका गए थे, लेकिन ट्रंप के अमेरिका की सत्ता में आने के बाद नुकसान भारत को ही हो रहा है।

यूएस के इस कदम के बाद राजद प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा, “पीएम मोदी अभी अमेरिका के दौरे पर थे। वहां के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से उन्होंने मुलाकात की । लेकिन, हमें दिखा कि अमेरिका में ट्रंप सरकार बनने के बाद हमारे देश के नागरिक जंजीरों में जकड़े हुए यहां आए। उसको देखकर लोगों ने समझ लिया कि हमारी सरकार की क्या नीति है। अब वहां से भारत को मिलने वाली आर्थिक मदद की राशि भी अब नहीं मिलने वाली है।”

उन्होंने कहा, “पीएम मोदी कह कर आए थे कि अबकी बार ट्रंप सरकार, लेकिन इसका सबसे बड़ा नुकसान तो भारत को हीं हो रहा है। पीएम मोदी को अब कुछ जवाब देना होगा कि ये क्या हो रहा है। वो ट्रंप सरकार बनवाने के लिए अमेरिका गए थे, लेकिन वहां सरकार बनने के बाद नुकसान तो भारत को हीं हो रहा है।”

‘कुंभ का कोई मतलब नहीं, सब फालतू चीज है’ आरजेडी प्रमुख लालू यादव के इस बयान पर सफाई देते हुए मृत्युजंय तिवारी ने कहा, ” इस महाकुंभ में जो घटनाएं घटी हैं, पहले प्रयागराज में भगदड़ से कई लोगों की जान चली गई। मौत के आंकड़े को सरकार ने छुपाया। और फिर जिस तरीके से नई दिल्ली स्टेशन में हुई भगदड़ में जान चली गई। हादसों में ज्यादा संख्या बिहार के लोगों की थी। इसी पर लालू प्रसाद यादव ने कहा कि सारी व्यवस्था फालतू की गई है और सिर्फ प्रचार प्रसार कर दिया। आम लोगों को भगवान भरोसे छोड़ दिया। महाकुंभ का स्नान पहले भी लोग करते थे, श्रद्धा और विश्वास की यह जगह है। लेकिन, अब लोगों की जान जा रही है और सरकार की व्यवस्था की पोल खुल रही है। ऐसे में लालू यादव ने कहा कि सरकार ने कोई व्यवस्था नहीं की है।”

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *