BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   सोमवार, 07 अप्रैल 2025 05:28 PM
  • 38.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. नौकरी गंवाने वाले शिक्षकों से ममता बनर्जी ने की मुलाकात, बोलीं- जब तक जिंदा हूं, नहीं छीनने दूंगी नौकरी
  2. पूर्व मंत्री दद्दू प्रसाद ने थामा सपा का दामन, अखिलेश बोले पीडीए की लड़ाई को आगे बढ़ाएंगे
  3. भारतीय शेयर बाजार क्यों हुआ क्रैश?
  4. दिल्ली में प्राइवेट स्कूलों की फीस वृद्धि पर बवाल, आतिशी ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को लिखा पत्र
  5. टैरिफ नहीं ‘दवा’ ! शेयर बाजार में हाहाकार के बीच ट्रंप ने अपनी नीतियों को ठहराया ‘सही’
  6. बेगूसराय पहुंचे राहुल गांधी, ‘पलायन रोको, नौकरी दो’ यात्रा में हुए शामिल
  7. जम्मू-कश्मीर विधानसभा में ‘वक्फ’ पर स्थगन प्रस्ताव खारिज, पीडीपी बोली- दुर्भाग्यपूर्ण है स्पीकर का फैसला
  8. वक्फ कानून को चुनौती मामला : याचिकाओं पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट ने जताई सहमति
  9. जम्मू-कश्मीर में ‘वक्फ’ पर घमासान, कांग्रेस विधायक बोले- कोई भी इस कानून से खुश नहीं
  10. विश्व स्वास्थ्य दिवस पर पीएम मोदी ने मोटापे को लेकर जताई चिंता, दी सलाह,’ फिट रहने के लिए तेल का प्रयोग करें कम’
  11. कांग्रेस के ज्योति कुमार सिंह का दावा, भाजपा ने नीतीश कुमार से षड्यंत्र के तहत वक्फ बिल पर सहमति ली
  12. 11 करोड़ 25 लाख का खिलाड़ी ‘सेंचुरी’ के बाद खामोश, ईशान किशन ने पिछले 4 मैच में बनाए सिर्फ 21 रन
  13. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे अंतरराष्ट्रीय सीमा का दौरा, शहीद पुलिसकर्मियों के परिवारों से भी करेंगे मुलाकात
  14. अल्लू अर्जुन और एटली की अगली फिल्म का हिस्सा नहीं होंगी प्रियंका चोपड़ा
  15. आईपीएल 2025 : गिल की फिफ्टी से गुजरात ने लगाई जीत की हैट्रिक

अयोध्या : रामनवमी पर उल्लास, इकबाल अंसारी ने श्रद्धालुओं पर बरसाए पुष्प

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 06 अप्रैल 2025, 4:22 PM IST
अयोध्या : रामनवमी पर उल्लास, इकबाल अंसारी ने श्रद्धालुओं पर बरसाए पुष्प
Read Time:3 Minute, 3 Second

बीएनटी न्यूज़

अयोध्या। रामनवमी के मौके पर अयोध्या में लोग हर्षित और उल्लासित हैं। दूरदराज से श्रद्धालु राम मंदिर में पहुंचकर रामलला का दर्शन कर आनंदित हो रहे हैं। चहुंओर हर्षोल्लास का वातावरण है। रामजन्म के बाद कोई बधाई गीत गा रहा है, तो कहीं सोहर गाई जा रही है। इसी बीच बाबरी के पैरोकार रहे इकबाल अंसारी ने आज रामभक्तों पर पुष्प वर्षा की है।

इस दौरान इकबाल अंसारी ने कहा कि यह अयोध्या रामलला की जन्मभूमि है। यहां श्रद्धालु दर्शन के लिए आए हुए हैं। यहां पर गंगा-जमुनी तहजीब है। हमने श्रद्धालुओं पर पुष्प की वर्षा की है। इकबाल अंसारी ने कहा कि रामनवमी की सबको बधाई देता हूं। अयोध्या आने वाले सभी हमारे मेहमान हैं। यहां पर सरयू नदी है। भगवान राम और बजरंगबली का मंदिर है। यहां पर जो श्रद्धालु निकल रहे हैं, वह हर्षित हैं, इसी कारण हम भी पुष्पों की वर्षा कर रहे हैं।

इस मौके पर इकबाल अंसारी के साथ रामलला के दर्शन कर रहे श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा के साथ जयकारे भी लगाए गए। ज्ञात हो कि रामनगरी अयोध्या में राम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। रामलला का सूर्य तिलक हुआ। भगवान सूर्य की किरणें रामलला के मस्तक का चार मिनट तक अभिषेक करती रहीं। पुराने जाने-पहचाने रास्ते से विचरण करती भगवान भास्कर की तेजोमय रश्मियां घड़ी की सभी सुइयों के इकट्ठे होते ही जैसे ही बालक श्रीराम लला के ललाट पर प्रतिष्ठित हुईं, प्रभु के समक्ष उपस्थित श्रद्धालुगण प्रसन्नता से झूम उठे।

गगनभेदी जयकारों ने अयोध्या समेत पूरे विश्व को गुंजायमान कर दिया। जो अयोध्या नहीं पहुंच सके, उन सबने अपने स्थान पर ही श्री रामलला के महामस्तकाभिषेक का सीधा प्रसारण देखा। श्रीराम लला के ललाट तक सूर्य देवता का आशीर्वाद पहुंचाने की व्यवस्था के लिए कल ही अंतिम ट्रायल कर लिया गया था। एक बार यह काम किया जा चुका था, इसलिए अबकी बार इसमें अधिक जटिलताएं नहीं आईं। हालांकि, ऊपरी तलों पर निरंतर निर्माण कार्य के चलते समस्याएं तो थीं ही। धनिया से बने प्रसाद के साथ ही इस बार फलाहारी लड्डुओं का भी प्रसाद है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *