BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शुक्रवार, 14 मार्च 2025 06:23 PM
  • 29.31°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. यह जानना कभी आसान नहीं होता कि आप किस टीम के साथ खेलेंगे : केएल राहुल
  2. दिल्ली: सीएम रेखा गुप्ता ने लोगों को दी होली की बधाई
  3. देश में मनाया जा रहा होली का त्योहार : राष्ट्रपति मुर्मू, उपराष्ट्रपति धनखड़ समेत कई नेताओं ने दी बधाई
  4. होली के दिन जुमे की नमाज पढ़कर सीधा घर जाएं मुसलमान भाई : अबू आजमी
  5. पीएम मोदी ने देशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं
  6. सीएम धामी ने होली मिलन कार्यक्रम में लिया हिस्सा, कलाकारों के साथ जमकर थिरके
  7. दिल्ली की सीएम ने शेल्टर होम में बच्चों संग मनाई होली, व्यवस्थाओं का भी लिया जायजा
  8. दिल्ली लौटने के बाद पीएम मोदी ने मॉरीशस सरकार और लोगों का जताया आभार, यात्रा को बताया यादगार
  9. हरियाणा नगर निकाय चुनाव में भाजपा की शानदार जीत पर पीएम मोदी, अमित शाह ने जताई खुशी
  10. संभल के शाही जामा मस्जिद में जुम्मे की नमाज 2:30 बजे, होली पर शांति की अपील
  11. नवी मुंबई, दिल्ली में होली के दिन दोपहर बाद शुरू होगी मेट्रो सेवा
  12. दिल्ली में रोहिंग्याओं के खिलाफ जारी रहेगी कार्रवाई, उपराज्यपाल का कदम सराहनीय : मोहन सिंह बिष्ट
  13. दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने लालकृष्ण आडवाणी से की मुलाकात, बताया राष्ट्र सेवा का प्रतीक
  14. फरीदाबाद निगम चुनाव : प्रवीण जोशी बनीं मेयर, जनता और भाजपा कार्यकर्ताओं का जताया आभार
  15. मॉरीशस का सर्वोच्च सम्मान मिलने पर पीएम मोदी ने कहा, ‘गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं’

अवैध मदरसे या अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई हमारी सरकार का संकल्प: सीएम धामी

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 12 मार्च 2025, 11:04 PM IST
अवैध मदरसे या अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई हमारी सरकार का संकल्प: सीएम धामी
Read Time:2 Minute, 25 Second

बीएनटी न्यूज़

देहरादून। उत्तराखंड में अवैध मदरसों के खिलाफ प्रशासन की सख्त कार्रवाई जारी है। राज्य भर में पिछले 15 दिन में 52 अवैध मदरसे सीज किए जा चुके हैं। वहीं, विकासनगर क्षेत्र में मंगलवार तक 12 अवैध मदरसों को सीज किया गया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर यह कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने पहले ही प्रदेश में अवैध मदरसों और अतिक्रमणों की जांच करने के आदेश दिए थे।

सीएम धामी ने कहा, “यह हमारी सरकार का संकल्प था कि प्रदेश में जो भी अवैध मदरसे या अतिक्रमण पाए जाएंगे, हम उनकी जांच करेंगे और उन पर कड़ी कार्रवाई करेंगे। अवैध रूप से संचालित मदरसों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई पहले से ही की जा रही है। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।”

उत्तराखंड में स्वच्छता को लेकर अब धामी सरकार सजग नजर आ रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हम व्यापक स्वच्छता अभियान चला रहे हैं और इस वर्ष की चार धाम यात्रा के लिए हम सभी तीर्थयात्रियों और पर्यटकों से आग्रह करते हैं कि वे स्वच्छता बनाए रखने पर विशेष ध्यान दें।

उन्होंने कहा कि हमें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि हमारे शहर, नगर पालिकाएं और कस्बे स्वच्छ रहें। यहां तक कि हमारी छोटी-छोटी संस्थाएं, ग्राम सभाएं और ग्राम पंचायतें भी स्वच्छ होनी चाहिए क्योंकि हमारा राज्य तीर्थयात्रा और पर्यटन के लिए जाना जाता है। देश और दुनिया भर से लोग यहां आते हैं और उन्हें एक सकारात्मक संदेश लेकर जाना चाहिए। उत्तराखंड के हर निवासी को इस पहल में योगदान देना चाहिए।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *