BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 01 अप्रैल 2025 04:53 AM
  • 20.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. पीएम मोदी ने बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के सलाहकार मोहम्मद यूनुस को दी ईद-उल-फितर की शुभकामनाएं
  2. आईपीएल 2025 : मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को आठ विकेट से हराया, रियान रिकल्टन और अश्विनी कुमार चमके
  3. भाजपा सांसद दीपक प्रकाश का सीएम ममता बनर्जी पर बड़ा हमला, कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप
  4. कैथोलिक बिशप काउंसिल ने की वक्फ संशोधन विधेयक का समर्थन करने की अपील : किरेन रिजिजू
  5. उत्तराखंड में सरकार ने चार जिलों में 15 स्थानों के नाम बदले
  6. राहुल गांधी की अन्नपूर्णा देवी को चिट्ठी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की समस्याओं का जिक्र किया
  7. पंजाब में किसानों का बड़ा प्रदर्शन, मंत्रियों और विधायकों के घरों का किया घेराव
  8. भाजपा को ‘नाम और छुआछूत’ में विश्वास : प्रियंका कक्कड़
  9. वक्फ संशोधन विधेयक का विरोध करने वालों को किरेन रिजिजू का जवाब, संसद में खुली बहस की अपील
  10. विपक्ष के लोग वक्फ संशोधन बिल पर गुमराह कर देश में फैलाना चाहते हैं अस्थिरता : जगदंबिका पाल
  11. यूसीसी की गंगोत्री किसी न किसी रूप में सभी को लाभ देगी : पुष्कर सिंह धामी
  12. अमित शाह बार-बार आएंगे बिहार, आरजेडी का होगा सफाया : नीरज कुमार
  13. मेरी मां शीला दीक्षित आज भी लोगों के दिलों में जिंदा : लतिका
  14. म्यांमार : विनाशकारी भूकंप के बाद महसूस किए गए 36 झटके, 1700 की मौत, 3400 घायल
  15. मॉरीशस यात्रा, आरएसएस मुख्यालय, गिर पार्क और अन्य कार्यक्रम, कुछ ऐसा रहा पीएम मोदी का मार्च महीना

‘आप’ से लोग परेशान, दिल्ली में भाजपा बनाएगी सरकार : मदन दिलावर

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 05 फ़रवरी 2025, 8:09 PM IST
‘आप’ से लोग परेशान, दिल्ली में भाजपा बनाएगी सरकार : मदन दिलावर
Read Time:2 Minute, 51 Second

बीएनटी न्यूज़

जयपुर। दिल्ली में नई सरकार के गठन के लिए सभी 70 विधानसभा सीटों पर बुधवार को हुए मतदान के बीच तमाम नेताओं की ओर से अपनी-अपनी पार्टी की जीत के दावे किए जा रहे हैं। राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने दिल्ली में भाजपा की जीत का भरोसा जताया है।

राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने बीएनटी न्यूज़ से बात करते हुए कहा कि दिल्ली की जनता इस बार बड़े उत्साह में है। वह चाहती है कि आपदा की सरकार को हटाया जाए। आम आदमी पार्टी की सरकार की नीतियों से लोग परेशान हैं। अब वे इसे पूरी ताकत के साथ बदलने का मन बना चुके हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि दिल्ली में भाजपा की सरकार बनेगी। भाजपा का काम और नीतियां लोगों में भरोसा जगा रही हैं और आगामी चुनावों में पार्टी का प्रदर्शन बेहतरीन होगा।

इससे पहले मदन दिलावर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा था, “पहले मतदान – फिर जलपान, दिल्ली विधानसभा चुनाव – 2025। दिल्ली प्रदेश के प्रत्येक मतदाता से मेरी विनम्र अपील है कि लोकतंत्र के इस महापर्व में सम्मिलित हों तथा अपने मतदान का प्रयोग अवश्य करें।”

इसके अलावा, मदन दिलावर ने राजस्थान में यूनिफॉर्म सिविल कोड (यूसीसी) को लागू करने के संदर्भ में भी अपनी राय व्यक्त की। उन्होंने कहा कि राजस्थान में यूसीसी के लिए जल्द ही मंत्रिमंडल में चर्चा होगी। यह एक ऐसा मुद्दा है, जिस पर देश भर में विचार किया जाना चाहिए। मैं मानता हूं कि यूसीसी देश के हर प्रदेश में लागू होना चाहिए ताकि सभी नागरिकों के लिए समान कानून हो। यह कदम देश को एकजुट रखने में मदद करेगा।

उल्लेखनीय है कि दिल्ली में नई सरकार के गठन के लिए सभी 70 विधानसभा सीटों पर देर शाम मतदान जारी रहा। वोटों की गिनती और चुनाव नतीजों की घोषणा 8 फरवरी को होगी। दिल्ली चुनाव में मुख्य तौर पर आम आदमी पार्टी, भाजपा और कांग्रेस के बीच मुकाबला है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *