BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 01 अप्रैल 2025 04:50 AM
  • 20.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. पीएम मोदी ने बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के सलाहकार मोहम्मद यूनुस को दी ईद-उल-फितर की शुभकामनाएं
  2. आईपीएल 2025 : मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को आठ विकेट से हराया, रियान रिकल्टन और अश्विनी कुमार चमके
  3. भाजपा सांसद दीपक प्रकाश का सीएम ममता बनर्जी पर बड़ा हमला, कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप
  4. कैथोलिक बिशप काउंसिल ने की वक्फ संशोधन विधेयक का समर्थन करने की अपील : किरेन रिजिजू
  5. उत्तराखंड में सरकार ने चार जिलों में 15 स्थानों के नाम बदले
  6. राहुल गांधी की अन्नपूर्णा देवी को चिट्ठी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की समस्याओं का जिक्र किया
  7. पंजाब में किसानों का बड़ा प्रदर्शन, मंत्रियों और विधायकों के घरों का किया घेराव
  8. भाजपा को ‘नाम और छुआछूत’ में विश्वास : प्रियंका कक्कड़
  9. वक्फ संशोधन विधेयक का विरोध करने वालों को किरेन रिजिजू का जवाब, संसद में खुली बहस की अपील
  10. विपक्ष के लोग वक्फ संशोधन बिल पर गुमराह कर देश में फैलाना चाहते हैं अस्थिरता : जगदंबिका पाल
  11. यूसीसी की गंगोत्री किसी न किसी रूप में सभी को लाभ देगी : पुष्कर सिंह धामी
  12. अमित शाह बार-बार आएंगे बिहार, आरजेडी का होगा सफाया : नीरज कुमार
  13. मेरी मां शीला दीक्षित आज भी लोगों के दिलों में जिंदा : लतिका
  14. म्यांमार : विनाशकारी भूकंप के बाद महसूस किए गए 36 झटके, 1700 की मौत, 3400 घायल
  15. मॉरीशस यात्रा, आरएसएस मुख्यालय, गिर पार्क और अन्य कार्यक्रम, कुछ ऐसा रहा पीएम मोदी का मार्च महीना

आम आदमी पार्टी भ्रष्ट, दिल्ली में भाजपा की जीत तय : एच. राजा

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 03 फ़रवरी 2025, 8:30 PM IST
आम आदमी पार्टी भ्रष्ट, दिल्ली में भाजपा की जीत तय :  एच. राजा
Read Time:2 Minute, 13 Second

बीएनटी न्यूज़

मदुरै। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एच. राजा ने सोमवार को मदुरै हवाई अड्डे पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान कई मुद्दों को लेकर अपनी बातें रखी।

उन्होंने दिल्ली चुनाव को लेकर विश्वास जताया कि भाजपा आगामी चुनाव में जीत हासिल करेगी। एच. राजा ने तमिलनाडु में हिंदू विरोधी भावना पर चिंता जताई और हिंदू मंदिरों पर हमलों में इजाफा होने की बात कही।

द्रविड़ नेताओं की आलोचना करते हुए उन्होंने कहा कि ये नेता हिंदू विरोधी विचारधाराओं को बढ़ावा दे रहे हैं। विशेष रूप से उन्होंने विदुथलाई चिरुथैगल काची (वीसीके) के नेता थिरुमावलवन पर सनातन धर्म के खिलाफ बयान देने का आरोप लगाया।

इसके अलावा, पलानी में एक दरगाह को लेकर भी उन्होंने आपत्ति जताई, दावा करते हुए कहा कि यह पहाड़ी मूल रूप से हिंदुओं की थी और दरगाह को वहां से हटा दिया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि चेन्नई का सेंट थॉमस चर्च असल में एक हिंदू मंदिर था और ईसाई संस्थाएं वर्षों से हिंदू पूजा स्थलों पर कब्जा कर रही हैं। एच. राजा ने तमिलनाडु सरकार पर भी हिंदू विरोधी होने और अन्य धार्मिक समूहों का पक्ष लेने का आरोप लगाया। उन्होंने मयिलादुथुराई में विवादास्पद बैनर लगाने वालों की गिरफ्तारी की निंदा की और हिंदू कार्यकर्ताओं का समर्थन किया।

केंद्रीय बजट पर टिप्पणी करते हुए, एच. राजा ने द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) की नेता कनिमोझी की आलोचना की और उनकी टिप्पणियों को “मूर्खतापूर्ण” बताया।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *