BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शनिवार, 01 मार्च 2025 02:12 AM
  • 18.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. ‘हम’ के ‘दलित समागम’ में पहुंचे सीएम नीतीश कुमार, मांझी ने दलित आरक्षण का उठाया मुद्दा
  2. ‘जहान-ए-खुसरो’ के आयोजन में हिंदुस्तान की माटी की खुशबू : पीएम मोदी
  3. अमित शाह ने दिल्ली की कानून-व्यवस्था पर की उच्च स्तरीय बैठक
  4. कैग रिपोर्ट : 40 प्रतिशत गर्भवती महिलाओं को आयरन-फोलिक एसिड की गोलियां भी नहीं दे पाई ‘आप’ सरकार
  5. भारत के साथ साझेदारी हमारे लिए अहम : प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात के बाद यूरोपीय संघ प्रमुख
  6. इलाहाबाद हाई कोर्ट का फैसला, संभल में जामा मस्जिद की नहीं होगी रंगाई-पुताई
  7. दिल्ली विधानसभा में विपक्षी विधायकों के साथ अन्याय, आतिशी ने लिखा विजेंद्र गुप्ता को पत्र
  8. पुणे रेप केस : आरोपी दत्तात्रय गाडे को गिरफ्तार किया गया, रिश्तेदारों ने दी थी पुलिस को सूचना
  9. आयुष क्षेत्र ने समग्र कल्याण, अच्छे स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई: पीएम मोदी
  10. दिल्ली में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, आईएएस मधु रानी तेवतिया बनीं सीएम रेखा गुप्ता की सचिव
  11. बिहार विधानसभा चुनाव के बाद विलुप्त हो जाएगा इंडी अलायंस : शांभवी चौधरी
  12. एमके स्टालिन के ‘हिंदी विरोध’ पर अश्विनी वैष्णव ने पूछा, क्या राहुल गांधी सहमत हैं?
  13. नीतीश के बाद निशांत संभालेंगे जदयू की कमान : गोपाल मंडल
  14. बिहार सरकार के सात नए मंत्रियों को मिले विभाग, संजय सरावगी को राजस्व और भूमि सुधार की जिम्मेदारी
  15. पुणे बस दुष्कर्म मामला: आरोपी के बारे में जानकारी देने वाले को एक लाख रुपये इनाम देने की घोषणा

उत्तराखंड : चमोली हिमस्खलन का सीएम धामी ने लिया जायजा, राहत कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 28 फ़रवरी 2025, 10:16 PM IST
उत्तराखंड : चमोली हिमस्खलन का सीएम धामी ने लिया जायजा, राहत कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
Read Time:3 Minute, 2 Second

बीएनटी न्यूज़

देहरादून। उत्तराखंड के चमोली जिले में शुक्रवार को माणा गांव के पास एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक ग्लेशियर के टूटने से 57 मजदूर चपेट में आ गए, जिनमें से 16 मजदूरों को रेस्क्यू कर लिया गया है।

हादसे के बाद भारतीय सेना रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हुई है और बचाव कार्य तेजी से चल रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मोर्चा संभाल लिया है। उन्होंने भगवान बद्री विशाल से सभी श्रमिकों के सुरक्षित होने की प्रार्थना की।

इसके अलावा, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून सचिवालय में स्थित आपदा कंट्रोल रूम पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन की स्थिति का जायजा लिया और अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने प्रशासन को राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि उन्होंने चमोली ग्लेशियर फटने के संदर्भ में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बात की है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “उत्तराखंड के चमोली में ग्लेशियर फटने के संदर्भ में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, डीजी आईटीबीपी और डीजी एनडीआरएफ से बात की। हादसे में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालना हमारी प्राथमिकता है। स्थानीय प्रशासन बचाव कार्यों में पूरी तत्परता से लगा हुआ है। एनडीआरएफ की दो टीमें भी जल्द ही घटना स्थल पर पहुंच रही हैं।”

माणा गांव के करीब रोड बना रहे बॉर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन (बीआरओ) के 57 मजदूर बर्फ में दब गए। अभी तक 16 मजदूरों को सुरक्षित बचा लिया गया है।

जानकारी के अनुसार, सभी मजदूर भारत-चीन सीमा के पास स्थित चमोली के माणा गांव के पास बीआरओ के निर्माण कार्य में लगे हुए थे। इसी दौरान अचानक ग्लेशियर टूट गया और वहां मौजूद 57 मजदूर इसकी चपेट में आ गए। बताया जा रहा है कि हादसे की सूचना मिलने के बाद एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, जिला प्रशासन, आईटीबीपी और बीआरओ की टीम मौके पर पहुंची। वहीं, बर्फ में दबे मजदूरों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *