BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 22 अप्रैल 2025 05:46 AM
  • 24.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025 : प्रसिद्ध-राशिद की गेंदबाजी ने केकेआर को 159 पर रोका, गुजरात टाइटंस की 39 रनों से जीत
  2. दिल्ली एमसीडी चुनाव : आप ने मेयर चुनाव से बनाई दूरी, कांग्रेस ने लगाया भागने का आरोप
  3. चुनाव आयोग पर राहुल गांधी के आरोप को ईसी के पूर्व अधिकारी ने बताया बचकाना
  4. पीएम मोदी ने दिए लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए पुरस्कार
  5. पोप फ्रांसिस के निधन पर खड़गे, राहुल और प्रियंका ने जताया दुख
  6. भारत, अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के करीब
  7. बोकारो में एक करोड़ के इनामी सहित आठ नक्सली ढेर, डीजीपी बोले- बाकी सरेंडर करें अन्यथा मारे जाएंगे
  8. कांग्रेस के ‘युवराज’ विदेशों में करते हैं भारत को बदनाम, उनकी नीति और नीयत में खोट : अनुराग ठाकुर
  9. राहुल गांधी ने अमेरिका में उठाए सवाल बोले- महाराष्ट्र में बालिगों से ज्यादा वोटिंग कैसे हो गई?
  10. शांति और प्रेम की आवाज : पोप फ्रांसिस के निधन पर विश्व नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
  11. दुनिया उन्हें करुणा, विनम्रता के लिए रखेगी याद : पोप फ्रांसिस के निधन पर पीएम मोदी
  12. पोप फ्रांसिस का निधन, 88 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
  13. इमरान मसूद ने राहुल के अमेरिका में दिए बयान का किया समर्थन, बोले- ईसीआई को लेकर जो कहा वो सच
  14. आम आदमी पार्टी मेयर चुनाव में नहीं उतारेगी उम्मीदवार, भाजपा के लिए रास्ता खुला
  15. विदेशी में जाकर भारतीय संस्थाओं का अपमान राहुल गांधी की पहचान बन गया है : शहजाद पूनावाला

उत्तराखंड निकाय चुनाव के लिए वोटिंग जारी, मतदाता बढ़-चढ़कर ले रहे हिस्सा

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 23 जनवरी 2025, 10:02 PM IST
उत्तराखंड निकाय चुनाव के लिए वोटिंग जारी, मतदाता बढ़-चढ़कर ले रहे हिस्सा
Read Time:2 Minute, 54 Second

बीएनटी न्यूज़

देहरादून। उत्तराखंड में आज नगर निकाय चुनाव हो रहे हैं और सुबह 8 बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू हो गई है। राज्य भर में लगभग 30 लाख 29 हजार मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे है।

मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की लंबी लाइनें देखी गईं। इस चुनाव में न केवल पहाड़ी इलाकों के बल्कि मैदानी इलाकों के लोग भी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। ये लोकतंत्र में लोगों की सक्रिय भागीदारी को दर्शाता है।

कुल 100 नगर निकायों में 5405 प्रत्याशियों के भविष्य का फैसला आज किया जाएगा। इनमें से 11 नगर निगम, 43 नगर पालिकाएं और 46 नगर पंचायतें शामिल हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि पिछली बार की अपेक्षा इस बार निकाय का मत प्रतिशत बढ़ सकता है।

नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों के चुनावों के माध्यम से नागरिक अपनी पसंद के प्रतिनिधियों को चुनेंगे, जो स्थानीय मुद्दों, बुनियादी सुविधाओं, और विकास कार्यों पर ध्यान देंगे।

निकाय चुनाव को लेकर देहरादून में मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। सर्दी के बावजूद सुबह से ही मतदाता मतदान करने के लिए पहुंच रहे हैं। मतदान केंद्रों पर लोगों की लंबी कतारें सुबह आठ बजे से लगनी शुरू हो गईं।

उत्तराखंड नगर निगम चुनाव के दौरान सभी जिलों में शांतिपूर्ण तरीके से वोटिंग हो रही है, और मतदान प्रक्रिया में कोई गंभीर परेशानी सामने नहीं आई है। हर पोलिंग बूथ पर मतदान सही ढंग से चल रहा है, और सुरक्षा व्यवस्था भी पूरी तरह से सुनिश्चित की गई है।

आपको बता दें कि हाल ही में उत्तराखंड निर्वाचन आयोग ने शहरी निकाय चुनाव की तारीखों का ऐलान किया था। इसके तहत उत्तराखंड शहरी निकाय चुनाव को लेकर मतदान 23 जनवरी और मतगणना 25 जनवरी को होगी।

हाल ही में केदारनाथ विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा ने जीत हासिल की थी। भाजपा का मानना है कि सरकार की नीतियों से जनता संतुष्ट है और नगर निकाय के चुनाव में भी कमल खिलेगा।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *