BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   बुधवार, 09 अप्रैल 2025 02:14 AM
  • 30.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. दक्षिण कोरिया : 3 जून को होगा राष्ट्रपति चुनाव, सरकार का फैसला
  2. आईपीएल 2025 : प्रियांश आर्या के शतक से पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को दी शिकस्त
  3. गांधी-नेहरू-पटेल पर केंद्रित रही कांग्रेस कार्यसमिति की पहले दिन की बैठक
  4. मुर्शिदाबाद हिंसा पर राज्यपाल सख्त, कहा- अशांति फैलाने वालों को नहीं बख्शा जाएगा
  5. भारत और यूएई ने आर्थिक संबंधों को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण समझौतों पर किए हस्ताक्षर
  6. भाजपा नेताओं का टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी पर महिला विरोधी होने का आरोप
  7. अधिवेशन में विदेश नीति समेत आर्थिक संकट पर हुई चर्चा : राजीव शुक्ला
  8. वक्फ संशोधन मामला : केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दायर की कैविएट याचिका
  9. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम की तबीयत बिगड़ी, जायड्स अस्पताल में भर्ती
  10. अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर में विकास परियोजनाओं और वर्तमान सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की
  11. देश भर में आज से लागू हुआ नया वक्फ कानून, केंद्र ने जारी कर दिया नोटिफिकेशन
  12. गुजरात में कांग्रेस की जड़ें मजबूत, मतदाताओं से फिर जुड़ने की जरूरत : सचिन पायलट
  13. मुद्रा योजना से मिली उड़ान : सिलवासा के सुरेश ने शुरू की पैकिंग मटेरियल कंपनी, पीएम मोदी से की मुलाकात
  14. दादी रतन मोहिनी के निधन पर राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने जताया दुख
  15. कांग्रेस ने सरदार पटेल और बाबा साहेब का किया अपमान : अर्जुन राम मेघवाल

उत्तर प्रदेश : संभल में सत्यव्रत पुलिस चौकी का उद्घाटन, मुस्लिम समुदाय के लोगों ने किया स्वागत

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 06 अप्रैल 2025, 11:01 PM IST
उत्तर प्रदेश : संभल में सत्यव्रत पुलिस चौकी का उद्घाटन, मुस्लिम समुदाय के लोगों ने किया स्वागत
Read Time:2 Minute, 45 Second

बीएनटी न्यूज़

संभल। उत्तर प्रदेश के संभल में शाही जामा मस्जिद के ठीक सामने सत्यव्रत पुलिस चौकी बनकर तैयार हो गई है। रविवार को इसका उद्घाटन किया गया। इस दौरान मुस्लिम समाज के कई लोगों ने संभल के पुलिस अधीक्षक और जिलाधिकारी का माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया।

सत्यव्रत पुलिस चौकी शाही जामा मस्जिद के ठीक सामने बनी है। चौकी का नाम संभल के प्राचीन नाम पर रखा गया है। पुराणों में संभल को सत्यव्रत के नाम से पहचाना जाता है। चौकी के प्रवेश द्वार पर महाभारत की आकृति उकेरी गई है और भगवान कृष्ण अर्जुन को गीता का उपदेश देते दिखाई दे रहे हैं।

मुस्लिम युवक जिया ने आईएएनएस से कहा, “एसपी और डीएम साहब का हमने स्वागत किया है, क्योंकि सत्यव्रत चौकी बनी है, जिसकी हमें बहुत खुशी हुई। यहां पर चौकी का होना बहुत जरूरी था। चौकी बनवाने में मुस्लिम समाज के लोगों ने भी बहुत मदद की। मुस्लिम समुदाय के 25 लोगों ने एसपी और डीएम साहब का स्वागत किया। पुलिस चौकी बनने से हमें बहुत फायदा मिलेगा, सारे विवादों का अब निपटारा होगा।”

मोहम्मद मोहसिन ने भी पुलिस चौकी बनने पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि सत्यव्रत चौकी का बनना बहुत जरूरी था। हमें इस पर खुशी हुई और हमने इसका स्वागत किया। प्रशासन के लोग हमारे लिए अच्छा काम कर रहे हैं, इसलिए हम प्रशासन का सहयोग कर रहे हैं।

एक अन्य स्थानीय मोहम्मद समीर ने बताया, “हमारे सहयोग के लिए सत्यव्रत पुलिस चौकी का उद्घाटन हुआ है। हम हर वक्त प्रशासन के सहयोग में हैं और आगे भी बने रहेंगे। यह बहुत ही खुशी की बात है।”

उल्लेखनीय है कि संभल उत्तर प्रदेश के संवेदनशील जिलों में से एक है। हाल ही में जामा मस्जिद सर्वे के दौरान यहां हिंसा भड़की थी, जिसके बाद से विशेष धार्मिक आयोजनों और त्योहारों के समय जिले की सुरक्षा बढ़ा दी जाती है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *