BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   गुरुवार, 27 फ़रवरी 2025 12:00 PM
  • 22.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. दोषी सांसदों पर आजीवन प्रतिबंध लगाना सही नहीं’ केंद्र सरकार का सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा
  2. किसान कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, चार राज्यों को मिले नए अध्यक्ष
  3. कोयंबटूर : ‘स्वयं को बदलने से शुरू होता है दुनिया बदलने का रास्ता’, ईशा फाउंडेशन के कार्यक्रम में बोले अमित शाह
  4. बिहार में नीतीश मंत्रिमंडल का विस्तार, भाजपा के सात विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ
  5. बागेश्वर धाम विवाह समारोह के जोड़े को 51 हजार मिलेंगे : मोहन यादव
  6. आज नीतीश कैबिनेट का विस्तार, 7 नेता लेंगे मंत्री पद की शपथ
  7. ‘पोप फ्रांसिस की हालत गंभीर, लेकिन स्थिर’, हेल्थ को लेकर आया अपडेट
  8. ‘एक देश-एक चुनाव’ पर जेपीसी की तीसरी बैठक में प्रियंका गांधी ने पूछा, ‘पर्याप्त ईवीएम हैं?’
  9. भविष्य की नई यात्रा पर निकल रहा पूर्वोत्तर भारत : पीएम मोदी
  10. जानिए, दिल्ली शराब घोटाले पर कैग रिपोर्ट में हुए क्या-क्या खुलासे
  11. 1984 सिख विरोधी दंगा : दिल्ली की अदालत ने सज्जन कुमार को सुनाई उम्र कैद की सजा
  12. दिल्ली : शराब नीति बदलने से हुआ 2 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान, कैग रिपोर्ट में खुलासा
  13. दिल्ली : मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शराब नीति पर कैग की रिपोर्ट प्रस्तुत की
  14. एडवांटेज असम 2.0 समिट का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन, बोले- भारत के 140 करोड़ लोगों पर दुनिया को भरोसा
  15. बिना मंजूरी के लिए गए फैसले, खामियों को लेकर जिम्मेदारी तय करना जरूरी : केजरीवाल की शराब नीति पर कैग

उम्मीदवारों को नॉमिनेट करना हर पार्टी का अधिकार, आरोप लगाना विपक्ष का काम : पंजाब विधानसभा स्पीकर

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 26 फ़रवरी 2025, 9:04 PM IST
उम्मीदवारों को नॉमिनेट करना हर पार्टी का अधिकार, आरोप लगाना विपक्ष का काम : पंजाब विधानसभा स्पीकर
Read Time:2 Minute, 48 Second

बीएनटी न्यूज़

चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवा ने आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा को विधानसभा उपचुनाव में उम्मीदवार बनाए जाने पर बुधवार को कहा कि हर राजनीतिक पार्टी का अधिकार होता है कि वह उम्मीदवारों को नॉमिनेट करे।

कुलतार सिंह संधवा ने बीएनटी न्यूज़ से कहा कि अगर किसी पार्टी ने किसी को उम्मीदवार बनाया है, तो उसे बधाई दी जानी चाहिए। मुझे इस बारे में जानकारी नहीं थी कि संजीव अरोड़ा को नॉमिनेट किया गया है, लेकिन अगर ऐसा हुआ है, तो उन्हें बधाई है।

विपक्ष द्वारा ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के लिए सीट खाली करने के आरोप पर उन्होंने कहा कि विपक्ष आरोप लगाने का काम करता है, उन्हें आरोप लगाने दें। इसमें कुछ भी गैरकानूनी नहीं है। यह पार्टी का फैसला होता है कि वह किसे नॉमिनेट करती है। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह भी विभिन्न राज्यों से नॉमिनेट होते थे और पार्टियां ही इस तरह के फैसले लेती हैं।

दिल्ली मुख्यमंत्री कार्यालय से बाबा साहेब अंबेडकर और भगत सिंह की तस्वीरें हटाने की घटना के बारे में पूछे जाने पर कुलतार सिंह संधवा ने कहा कि यह हमारे देश का और हमारे संविधान का अपमान है। संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर का अपमान किया जा रहा है। दिल्ली की मुख्यमंत्री द्वारा शहीदों का अपमान किया जा रहा है, जिन्होंने इस देश को बनाया है। यह देश पहले ऐसा नहीं था। भगत सिंह का भी अपमान किया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि आम आदमी पार्टी इन दिनों दिल्ली के मुख्यमंत्री कार्यालय से बाबा साहेब अंबेडकर और शहीद-ए-आजम भगत सिंह की तस्वीरों हटाए जाने को लेकर भाजपा पर लगातार हमलावर है। उसके तमाम नेता इस मामले को लेकर भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। वे इन तस्वीरों को दोबारा लगाने की मांग कर रहे हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *