BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   गुरुवार, 22 मई 2025 06:20 AM
  • 24.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025 : बुमराह-सैंटनर की दमदार गेंदबाजी से मुंबई इंडियंस प्लेऑफ में, डीसी को 59 रनों से हराया
  2. पाकिस्तानी उच्चायोग के अधिकारी को 24 घंटे के भीतर भारत छोड़ने का आदेश
  3. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ आउटरीच : संजय झा के नेतृत्व में पहला सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल पांच देशों की यात्रा पर रवाना
  4. झारखंड की कांग्रेस विधायक के नाम चार वोटर आईडी और दो पैन कार्ड, सदस्यता रद्द करने की मांग
  5. तीन दशकों में पहली बार इतना बड़ा नक्सली मारा गया है : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
  6. पाक प्रायोजित आतंकवाद के खिलाफ पूरी दुनिया हो एकजुट, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से भारत ने दिया करारा जवाब : राघव चड्ढा
  7. विदेश जा रहा प्रतिनिधिमंडल विजय शाह की टिप्पणी का जवाब भी लेकर जाए : आरिफ मसूद
  8. पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध में भारत को फायदा हुआ या नुकसान, सरकार को बताना चाहिए : विजय वडेट्टीवार
  9. सुप्रीम कोर्ट ने जस्टिस यशवंत वर्मा पर एफआईआर दर्ज कराने की मांग वाली याचिका खारिज की
  10. प्रधानमंत्री मोदी ने दिलाई योग को दुनिया भर में पहचान : सीएम नायडू
  11. नेशनल हेराल्ड केस: राउज एवेन्यू कोर्ट में 2 से 8 जुलाई तक रोज होगी सुनवाई
  12. मुद्दे से ध्यान हटाने के लिए सरकार ने किया सांसदों का प्रतिनिधिमंडल भेजने का प्रयोग : संजय राउत
  13. छत्तीसगढ़ को पीएम मोदी की अनुपम सौगात, डोंगरगढ़ समेत 5 रेलवे स्टेशन का करेंगे वर्चुअल उद्घाटन
  14. ‘देशभक्ति खून से आती है, कागज या फॉर्म भरने से नहीं’, मनजिंदर सिरसा का राहुल गांधी पर वार
  15. ‘आतंकिस्तान’ है पाकिस्तान, विश्व स्तर पर करेंगे साबित : सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल सदस्य

एकनाथ शिंदे गठबंधन के बारे में जो फैसला लेंगे हम उसका समर्थन करेंगे: उदय सामंत

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 07 दिसंबर 2024, 11:49 PM IST
एकनाथ शिंदे गठबंधन के बारे में जो फैसला लेंगे हम उसका समर्थन करेंगे: उदय सामंत
Read Time:3 Minute, 29 Second

बीएनटी न्यूज़

मुंबई। महाराष्ट्र की नई सरकार का तीन दिवसीय विशेष सत्र शनिवार से शुरू हो रहा है। यह सत्र सोमवार तक चलेगा, इसमें विधानसभा चुनाव में निर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाई जाएगी।

इस बीच शिवसेना के वरिष्ठ नेता और विधायक उदय सामंत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। उन्होंने बताया कि नव निर्वाचित विधायकों का आज विधान भवन में शपथ समारोह है। तीन दिन का यह अधिवेशन है। इसमें विधानसभा अध्यक्ष का भी चुनाव होने की उम्मीद है। इस अधिवेशन में चुनकर आए 288 विधायकों का शपथ समारोह है।

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि एकनाथ शिंदे गृहमंत्री पद के लिए अड़े हुए है, यह किसने बोला है। ऐसी कुछ भी बात नहीं है। तीनों नेता बैठकर मंत्रिमंडल का विस्तार कब होगा? यह तय करेंगे। जल्द से जल्द तय करेंगे और जल्द से जल्द मंत्रिमंडल का विस्तार होगा।

इसके अलावा उदय सामंत एक और सवाल के जवाब में कहा कि महाराष्ट्र मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने महायुति गठबंधन के बारे में अगर कुछ बात कही हो तो उसके ऊपर मेरी तरह से बात करना उचित नहीं है। क्योंकि हमारा निर्णय जो है वह शिवसेना पार्टी का है। शिवसेना पार्टी के नेता एकनाथ शिंदे हैं। उनके नेतृत्व में हम काम करते हैं। एकनाथ शिंदे गठबंधन के बारे में जो फैसला लेंगे हम उसका समर्थन करेंगे।

बता दें कि मुंबई के आजाद मैदान में गुरुवार को देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री, एकनाथ शिंदे और अजित पवार ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। पीएम मोदी ने देवेंद्र फडणवीस को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर बधाई दी थी।

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा था, ”महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर देवेंद्र फडणवीस को बधाई। राज्य के उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर एकनाथ शिंदे और अजीत पवार को बधाई। यह टीम अनुभव और गतिशीलता का मिश्रण है और इस टीम के सामूहिक प्रयासों के कारण ही महायुति को महाराष्ट्र में ऐतिहासिक जनादेश मिला है।”

उन्होंने आगे लिखा था, ”यह टीम राज्य के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने और सुशासन सुनिश्चित करने के लिए हरसंभव प्रयास करेगी। मैं महाराष्ट्र में आगे विकास के लिए केंद्र की ओर से हर संभव सहायता का आश्वासन देता हूं।”

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *