BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शनिवार, 29 मार्च 2025 04:44 PM
  • 28.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आरसीबी ने 17 साल बाद सीएसके को घर में हराया
  2. ‘गाय हमारी माता है, सबको करना चाहिए सम्मान’: अवधेश प्रसाद
  3. कोलकाता: राहुल गांधी पर दिलीप घोष का तंज, कांग्रेस की सियासत और आरएसएस पर भी बोले
  4. पश्चिम बंगाल की सीएम लंदन के कॉलेज में दे रही थीं भाषण, लगे ‘गो बैक’ के नारे
  5. आईपीएल 2025 : पूरन और मार्श की विस्फोटक पारी ने लखनऊ को दिलाई जीत
  6. पंजाब सरकार के खिलाफ किसानों का विरोध जारी, 28 और 31 मार्च को बड़े प्रदर्शन का ऐलान
  7. पंजाब : सीएम भगवंत मान का बाजवा पर हमला, कहा – ‘उनका मानसिक संतुलन सही नहीं’
  8. पंजाब-हरियाणा भाई-भाई, भगत सिंह पर विवाद नहीं होना चाहिए : भूपेंद्र सिंह हुड्डा
  9. बांग्लादेशी घुसपैठियों और रोहिंग्या की एंट्री के लिए ममता सरकार जिम्मेदार : अमित शाह
  10. नीट-सीयूईटी की तैयारी के लिए दिल्ली सरकार ने फिजिक्सवाला के साथ क‍िया समझाैता
  11. राज्यसभा में गृह मंत्री के खिलाफ कांग्रेस का विशेषाधिकार नोटिस खारिज
  12. सार्वजनिक इस्तेमाल के लिए हैं सड़कें, मस्जिदों में अदा करें नमाज : मोहन सिंह बिष्ट
  13. भारत-बांग्लादेश संबंध : पीएम मोदी ने मोहम्मद यूनुस को लिखे पत्र में क्या कहा?
  14. राहुल गांधी ने आरोप नहीं लगाया, बल्कि सच्चाई बयां की : प्रियंका चतुर्वेदी
  15. राहुल गांधी ही नहीं, बल्कि किसी भी विपक्षी नेता को बोलने नहीं दिया जाता : प्रमोद तिवारी

ओछी पब्लिसिटी के लिए कुणाल कामरा ने सारी हदें पार कर दीं : राम कदम

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 24 मार्च 2025, 2:50 PM IST
ओछी पब्लिसिटी के लिए कुणाल कामरा ने सारी हदें पार कर दीं : राम कदम
Read Time:2 Minute, 49 Second

बीएनटी न्यूज़

मुंबई। कुणाल कामरा का उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर किए गए कटाक्ष को भाजपा विधायक राम कदम ने ‘ओछी पब्लिसिटी’ करार दिया है। उन्होंने कहा कि कुणाल कामरा जिस प्रकार की भाषा और बर्ताव देश के शीर्ष नेता और पत्रकारों के लिए करते हैं, अब समय आ गया है वह जहां मिलें उन पर कालिख पोत दी जाए।

राम कदम ने कहा, “ओछी पब्लिसिटी पाने के चक्कर में कुणाल कामरा अब सारी हदें पार कर चुके हैं। वह जब भी चाहें, जब भी उनका मन करे, किसी के लिए भी अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हैं। उन्हें क्या हो गया है? एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री हैं, वह सम्मानित व्यक्ति हैं। क्या यह महाराष्ट्र की भूमि का अपमान नहीं है? कुणाल कामरा ने किसकी सुपारी ली है? उद्धव ठाकरे कंपनी की? क्या कारण था?”

उन्होंने आगे कहा, “क्या दिशा सालियान केस में ठाकरे परिवार का नाम आ रहा था, उससे ध्यान भटकाने के लिए यह समय चुना गया? क्या कारण था? जिस प्रकार की भाषा और जिस प्रकार का बर्ताव देश के शीर्ष नेता और पत्रकारों के लिए कुणाल कामरा ने किया है, अब समय आ गया है कि जहां मिलें, उन पर कालिख लगाई जाए। महाराष्ट्र सरकार उन पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करेगी। कुणाल कामरा को चेतावनी है कि आप कलाकार हैं, आप अपनी अभिव्यक्ति की आजादी के नाम पर किसी भी व्यक्ति के बारे में अभद्र भाषा का इस्तेमाल नहीं कर सकते।”

बता दें कि कुणाल कामरा ने अपने कॉमेडी शो में एक गीत के जरिए बिना नाम लिए एकनाथ शिंदे पर तंज कसा था। उन्होंने छिपे ढके अंदाज में उन पर शिवसेना छीनने का आरोप लगाया। अपनी बात को और बल देने के लिए कामरा ने सचिन तेंदुलकर का उदाहरण दिया था। रविवार को उन्होंने इस शो की क्लिप अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर डाली, जिसके बाद हंगामा बरप गया। शिवसैनिकों ने उनके ऑफिस में तोड़फोड़ की, जिसके बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर एफआईआर दर्ज कराई।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *