BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 22 अप्रैल 2025 10:23 PM
  • 29.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने परिवार संग देखा जयपुर का आमेर किला, राजस्थानी संस्कृति का लिया आनंद
  2. पहलगाम आतंकी हमला : पीएम मोदी बोले, ‘आतंकियों का एजेंडा सफल नहीं होगा’
  3. राष्ट्रपति मुर्मू ने पहलगाम हमले की निंदा की, बताया ‘दर्दनाक और अमानवीय’ कृत्य
  4. जम्‍मू-कश्‍मीर : पहलगाम आतंकी हमले में एक पर्यटक की मौत, 12 घायल, सीएम उमर अब्दुल्ला ने कहा, ‘स्तब्ध हूं’
  5. आईपीएल 2025 : प्रसिद्ध-राशिद की गेंदबाजी ने केकेआर को 159 पर रोका, गुजरात टाइटंस की 39 रनों से जीत
  6. दिल्ली एमसीडी चुनाव : आप ने मेयर चुनाव से बनाई दूरी, कांग्रेस ने लगाया भागने का आरोप
  7. चुनाव आयोग पर राहुल गांधी के आरोप को ईसी के पूर्व अधिकारी ने बताया बचकाना
  8. पीएम मोदी ने दिए लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए पुरस्कार
  9. पोप फ्रांसिस के निधन पर खड़गे, राहुल और प्रियंका ने जताया दुख
  10. भारत, अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के करीब
  11. बोकारो में एक करोड़ के इनामी सहित आठ नक्सली ढेर, डीजीपी बोले- बाकी सरेंडर करें अन्यथा मारे जाएंगे
  12. कांग्रेस के ‘युवराज’ विदेशों में करते हैं भारत को बदनाम, उनकी नीति और नीयत में खोट : अनुराग ठाकुर
  13. राहुल गांधी ने अमेरिका में उठाए सवाल बोले- महाराष्ट्र में बालिगों से ज्यादा वोटिंग कैसे हो गई?
  14. शांति और प्रेम की आवाज : पोप फ्रांसिस के निधन पर विश्व नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
  15. दुनिया उन्हें करुणा, विनम्रता के लिए रखेगी याद : पोप फ्रांसिस के निधन पर पीएम मोदी

‘केंद्रीय संस्थाओं का अपमान कर रही सरकार’, कुमारी सैलजा ने भाजपा पर साधा निशाना

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 22 अप्रैल 2025, 12:04 AM IST
‘केंद्रीय संस्थाओं का अपमान कर रही सरकार’, कुमारी सैलजा ने भाजपा पर साधा निशाना
Read Time:3 Minute, 15 Second

बीएनटी न्यूज़

भोपाल। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता कुमारी सैलजा ने केंद्र की भाजपा सरकार पर देश की संस्थाओं का अपमान करने और जनता के सामने असली मुद्दों को छिपाने का गंभीर आरोप लगाया है।

लोकसभा सांसद कुमारी सैलजा ने सोमवार को बीएनटी न्यूज़ से बातचीत में कहा कि सरकार बेरोजगारी, महंगाई और अर्थव्यवस्था की बदहाली जैसे मुद्दों पर पर्दा डाल रही है। उन्होंने बीजेपी नेताओं द्वारा सुप्रीम कोर्ट पर की जा रही टिप्पणियों की भी कड़ी निंदा की।

उन्होंने कहा, “देश में बेरोजगारी और महंगाई चरम पर है, अर्थव्यवस्था लगातार कमजोर हो रही है, विदेश नीति में पारदर्शिता की कमी है, पड़ोसी देशों, खासकर बांग्लादेश की स्थिति चिंताजनक है। लेकिन सरकार इन मुद्दों पर ध्यान देने की बजाय जनता को भटकाने की कोशिश कर रही है।”

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा देश की संस्थाओं, खासकर सुप्रीम कोर्ट, में लोगों का विश्वास कमजोर कर रही है।

कुमारी सैलजा ने भाजपा सांसद निशिकांत दुबे और केंद्रीय मंत्री हेमंत बिस्वा शर्मा के बयानों पर तीखी प्रतिक्रिया दी, जिन्होंने सुप्रीम कोर्ट पर टिप्पणी करते हुए कांग्रेस पर आरोप लगाए थे।

कांग्रेस नेता ने कहा, “भाजपा 11 साल से सत्ता में है। उन्हें अपनी उपलब्धियां बतानी चाहिए, न कि कांग्रेस पर उंगली उठानी चाहिए। सुप्रीम कोर्ट का अपमान करके वे देश को भ्रमित कर रहे हैं। उन्हें अपने नेताओं की टिप्पणियों का जवाब देना चाहिए।”

उन्होंने जोर देकर कहा कि भाजपा को सत्ता में होने के नाते अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए।

कुमारी सैलजा ने कहा, “देश की जनता सच्चाई जानना चाहती है। बीजेपी को सुप्रीम कोर्ट और अन्य संस्थाओं का सम्मान करना चाहिए। कांग्रेस इन असल मुद्दों को जनता तक पहुंचाने का काम कर रही है।”

उन्होंने बीजेपी पर देश की संस्थाओं को कमजोर करने और जनता के बीच भ्रम फैलाने का भी आरोप लगाया।

उन्होंने पड़ोसी देशों के साथ भारत के संबंधों पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सरकार की विदेश नीति में पारदर्शिता का अभाव है और पड़ोसी देशों की गतिविधियां चिंता का विषय हैं। उन्होंने सरकार से इन मुद्दों पर स्पष्ट जवाब देने की मांग की।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *