BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शनिवार, 12 अप्रैल 2025 10:11 PM
  • 29.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025: धोनी की कप्तानी में भी फ्लॉप रही चेन्नई सुपर किंग्स, कोलकाता ने आठ विकेट से हराया
  2. पीएम मोदी ने अन्नाद्रमुक के एनडीए में शामिल होने पर खुशी जताई, कहा- ‘हम तमिलनाडु को प्रगति की नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे’
  3. भाजपा और अन्नाद्रमुक तमिलनाडु की भाषा, संस्कृति व विरासत की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध : अमित शाह
  4. मुंबई हमले का मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा जांच एजेंस‍ियों की पूछताछ में नहीं दे रहा संतोषजनक जवाब
  5. सरकार की नीति और निष्ठा में शामिल ‘सबका साथ, सबका विकास’ का मंत्र : पीएम मोदी
  6. गुजरात में हमारी सरकार नहीं है, पर हमारे कार्यकर्ता एक्टिव हैं : मल्लिकार्जुन खड़गे
  7. तमिलनाडु में भाजपा-एआईएडीएमके ने मिलाया हाथ, अमित शाह बोले- एनडीए के बैनर तले लड़ेंगे चुनाव
  8. बिहार विधानसभा चुनाव से पहले तहव्वुर राणा को होगी फांसी : संजय राउत
  9. झारखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ताला मरांडी ने छोड़ी पार्टी, हेमंत सोरेन के समक्ष झामुमो में हुए शामिल
  10. सूरत : हैपी एक्सलेंसिया सोसाइटी में भीषण आग, कोई बड़ा नुकसान नहीं
  11. वाराणसी : ‘कई होंगे बेनकाब, सबका होगा हिसाब’, पीएम मोदी की सभा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने लहराया बैनर
  12. मैं काशी का हूं और काशी मेरी है, पूरे पूर्वांचल के युवाओं को यहां के विकास का लाभ मिलता है : प्रधानमंत्री मोदी
  13. स्लोवाकिया ने भारतीय समुदाय की कड़ी मेहनत को दी मान्यता : राष्ट्रपति मुर्मू
  14. पीएम मोदी ने काशी को दी सौगात, विपक्षी दलों पर भी साधा निशाना, कहा- परिवार का विकास ही उनका सिद्धांत
  15. मुंबई 26/11 हमले के आरोपी तहव्वुर राणा को 18 दिन की एनआईए हिरासत में भेजा गया

केजरीवाल को पंजाब की जनता स्वीकार नहीं करेगी : कुलदीप सिंह ढिल्लों

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 26 फ़रवरी 2025, 9:14 PM IST
केजरीवाल को पंजाब की जनता स्वीकार नहीं करेगी : कुलदीप सिंह ढिल्लों
Read Time:3 Minute, 13 Second

बीएनटी न्यूज़

बरनाला (पंजाब)। लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा को मैदान में उतारा है। ‘आप’ के इस फैसले पर पंजाब की सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस ने सीधे तौर पर ‘आप’ संयोजक अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है।

कांग्रेस विधायक कुलदीप सिंह ढिल्लों ने बुधवार को बीएनटी न्यूज़ से बातचीत की। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल दिल्ली में विधानसभा चुनाव हारने के बाद अब राज्यसभा से पंजाब की राजनीति में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन पंजाब के लोग उन्हें कभी स्वीकार नहीं करेंगे। केजरीवाल लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट से चुनाव लड़कर पंजाब में मुख्यमंत्री बन सकते हैं। लेकिन, इन लोगों के द्वारा कराए गए सर्वे में इन्हें पार्टी की बिल्कुल खराब रिपोर्ट मिली है। इसलिए, केजरीवाल पंजाब के रास्ते राज्यसभा जाना चाहते हैं।

हालांकि, आम आदमी पार्टी ने अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं की है कि अरविंद केजरीवाल संजीव अरोड़ा की जगह पर राज्यसभा जाएंगे। पंजाब की आम आदमी पार्टी की इकाई भी इस बात पर जोर दे रही है कि विपक्ष बेवजह अफवाह फैला रहा है। लेकिन, विपक्ष का दावा है कि केजरीवाल ने राज्यसभा जाने के लिए संजीव अरोड़ा को लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट से टिकट दिया है।

उल्लेखनीय है कि बुधवार को आम आदमी पार्टी (आप) ने पंजाब की लुधियाना पश्चिम उपचुनाव के लिए संजीव अरोड़ा को उम्मीदवार घोषित किया है। ‘आप’ नेता संजीव अरोड़ा ने लुधियाना पश्चिम सीट से टिकट मिलने पर पार्टी नेतृत्व का आभार जताया।

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “लुधियाना पश्चिम उपचुनाव लड़ने के लिए मुझ पर भरोसा जताने के लिए आम आदमी पार्टी के नेतृत्व के प्रति विनम्र और आभारी हूं। अपने गृहनगर से गहराई से जुड़े होने के नाते, मैं समर्पण और ईमानदारी के साथ अपने लोगों की सेवा करने के लिए तत्पर हूं।”

संजीव अरोड़ा वर्तमान में राज्यसभा के सदस्य हैं। वह अप्रैल 2022 में राज्यसभा सांसद बने थे। उनकी गिनती लुधियाना के बड़े व्यवसायियों में होती है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *