BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   बुधवार, 07 मई 2025 09:09 AM
  • 28.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. ‘पहलगाम हमले में मौतों की जिम्मेदारी ले केंद्र सरकार’, रांची में बोले कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे
  2. पहलगाम हमले का असर: वुलर झील का पर्यटन ठप, संकट में शिकारा मालिक
  3. अब भारत का पानी देश के हक में बहेगा : प्रधानमंत्री मोदी
  4. पहलगाम आतंकी हमले के बाद सरकार का सख्त निर्देश, देशभर में 7 मई को मॉक ड्रिल
  5. वक्फ कानून की वैधता पर नहीं आया सुप्रीम कोर्ट का फैसला, अगली सुनवाई 15 मई को
  6. पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान हवाई क्षेत्र पर असर, लुफ्थांसा और एयर फ्रांस ने बदले रूट
  7. ‘एडीबी’ पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत की विकास प्राथमिकताओं का पूर्ण समर्थन करता है : मासातो कांडा
  8. एलओसी पर तनाव के बीच रक्षा सचिव ने पीएम मोदी से की मुलाकात, सैन्य तैयारियों की दी जानकारी
  9. पुतिन ने पीएम मोदी से की फोन पर बात, कहा- आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ रूस
  10. ‘ये सिर्फ पब्लिसिटी के लिए…’, पहलगाम हमले को लेकर दाखिल जनहित याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का सुनवाई से इनकार
  11. कांग्रेस के नेता भारतीय सेना का गिरा रहे मनोबल, अपने किए पर करे गौर : सुधांशु त्रिवेदी
  12. ‘राफेल’ पर अजय राय का बयान, शर्मनाक और पूरी तरह अनुचित: तरुण चुघ
  13. राहुल गांधी का ऑपरेशन ब्लू स्टार को गलती मानना बड़ी बात: संजय राउत
  14. ममता बनर्जी के मुर्शिदाबाद दौरे पर दिलीप घोष ने उठाए सवाल, बोले- ‘पहले क्यों नहीं गईं’
  15. भारत सरकार ने न्यूज पोर्टल ‘बलूचिस्तान टाइम्स’ और ‘बलूचिस्तान पोस्ट’ का एक्स अकाउंट किया बैन

केजरीवाल ने यूपी-बिहार के लोगों का नहीं किया अपमान : फखरुल हसन चांद

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 10 जनवरी 2025, 11:33 PM IST
केजरीवाल ने यूपी-बिहार के लोगों का नहीं किया अपमान : फखरुल हसन चांद
Read Time:2 Minute, 35 Second

बीएनटी न्यूज़

लखनऊ। सपा नेता फखरुल हसन चांद ने शुक्रवार को बीएनटी न्यूज़ से बातचीत के दौरान भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, “केजरीवाल ने यूपी-बिहार के लोगों का अपमान नहीं किया है।”

सपा नेता ने कहा कि दिल्ली में भाजपा वोट कटवा रही है और अपने हिसाब से वोटरों का नाम लिस्ट में शामिल करा रही है। केजरीवाल और उनकी पार्टी ने चुनाव आयोग से शिकायत की है। अरविंद केजरीवाल ने अपने बयान से पूर्वांचली लोगों को फर्जी नहीं बताया है। भाजपा जानबूझकर ऐसे लोगों को वोट बनवा रही है, जो दिल्ली में नहीं रहते हैं।

उमर अब्दुल्ला के बयान पर उन्होंने कहा कि दिल्ली में केजरीवाल मजबूत स्‍थि‍त‍ि में हैं, इसल‍िए इंडिया ब्लॉक में शामिल राजनीतिक दलों ने उन्‍हें अपना समर्थन दिया है। इंडिया ब्लॉक भाजपा की सरकार बनने से रोकना चाहता है।

जीएसटी पर उन्होंने कहा कि आज गरीब लोगों पर टैक्स का बोझ है। हर चीज पर उन्हें टैक्स देना पड़ रहा है। सवाल यह है कि जनता को टैक्स से छुटकारा कैसे मिलेगा। भाजपा को जीएसटी पर फिर से विचार करने की जरूरत है।

पूर्व भारतीय क्रिकेटर आर अश्विन के ह‍िंंदी वाले बयान पर उन्होंने कहा कि हिंदी अच्छी भाषा है, सबको स्वीकार करना चाहिए। हम समझते हैं कि सभी को अपनी भाषा से प्रेम होता है। लेकिन ह‍िंदी भाषा हमें एक दूसरे से जोड़ती है। किसी का बयान अपमान के लिए नहीं होता है।

इंडी अलायंस में पड़ रही टूट पर उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी देश की तीसरी सबसे बड़ी पार्टी है और लोकसभा में भारतीय जनता पार्टी को बहुमत हास‍िल करने से रोकने में अहम भूमिका निभाई है। दिल्ली, महाराष्ट्र और देश के सभी राज्यों में समाजवादी पार्टी की मजबूत उपस्थिति है। अगर किसी को गलतफहमी है, तो नतीजे आने के बाद सारी गलतफहमी दूर हो जाएगी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *