BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   सोमवार, 28 अप्रैल 2025 03:09 AM
  • 30.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. पहलगाम आतंकी हमले के बाद फिर वही स्क्रिप्ट, पाकिस्तान का फॉल्स फ्लैग प्रोपेगेंडा एक्सपोज
  2. राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर सरकार सख्त, समाचार प्रसारण को लेकर गाइडलाइंस जारी
  3. ‘बेटियां दो कदम आगे, भारत गढ़ रहा कीर्तिमान’, पीएम मोदी ने नारी शक्ति को सराहा
  4. पीएम मोदी ने 51 हजार से अधिक युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, बोले- आपके हाथों में देश का भविष्य
  5. पाकिस्तानी नागरिकों को वापस भेजना शुरू, कई राज्यों में पुलिस-प्रशासन अलर्ट
  6. पहलगाम हमला : अमेरिकी खुफिया प्रमुख ने कहा, ‘हम पीएम मोदी और भारत के साथ’
  7. ‘पाकिस्तान बूंद-बूंद पानी के लिए तरसेगा’, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की बैठक में बड़ा फैसला
  8. पहलगाम हमला इजरायल में हुए हमास के हमले जैसा था…!
  9. भाई को भाई से लड़ाने की साजिश, आतंकियों की नापाक कोशिश करें विफल : राहुल गांधी
  10. पाकिस्तानी नागरिकों को तुरंत वापस भेजने का आदेश, गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्रियों को दिए निर्देश
  11. पहलगाम हमले पर न्यूयॉर्क टाइम्स ने ऐसा क्या लिखा जो अमेरिकी हाउस कमेटी ने लगाई कड़ी फटकार?
  12. सर्वदलीय बैठक में खड़गे ने उठाए सवाल, बोले- इसमें प्रधानमंत्री की मौजूदगी जरूरी थी
  13. सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी को फटकारा, वीर सावरकर पर दिए बयान को बताया गैर-जिम्मेदाराना
  14. सर्वदलीय बैठक में खड़गे ने उठाए सवाल, बोले- इसमें प्रधानमंत्री की मौजूदगी जरूरी थी
  15. भारत ने पाकिस्तान को लिखा पत्र, सिंधु जल संधि को तत्काल प्रभाव से स्थगित करने की दी जानकारी

छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा की जीत ऐतिहासिक : सीएम साय

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 15 फ़रवरी 2025, 10:52 PM IST
छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा की जीत ऐतिहासिक : सीएम साय
Read Time:3 Minute, 1 Second

बीएनटी न्यूज़

रायपुर। छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनावों में पार्टी को मिली बड़ी बढ़त के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेश की जनता का आभार जताया। सीएम ने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी पर लोगों के विश्वास का नतीजा बताया। उनके मुताबिक जनता ने सरकार की नीतियों पर मुहर लगाई है।

सीएम साय ने कहा कि आज का दिन छत्तीसगढ़ के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा। जनता ने देश के पीएम मोदी की गारंटी पर भरोसा जताया है। इस जीत के लिए मैं छत्तीसगढ़ के मतदाताओं को धन्यवाद देता हूं। सबने अटल विश्वास पत्र पर भरोसा जताया। मुख्यमंत्री होने के नाते वादा करता हूं कि जो भी वादा अटल विश्वास पत्र में किया है, वह पूरा होगा। हम लोगों को ठगने के लिए नहीं बल्कि वादा पूरा करने के लिए आए हैं।

साय ने पिछले चुनाव के नतीजों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि तब कांग्रेस ने लोकतंत्र की हत्या की थी। महापौर और अध्यक्ष चुनाव को प्रत्यक्ष नहीं कराया था, लेकिन इस बार हमने जनता को उनका हक दिया और लोकतंत्र की जीत हुई।

सीएम ने आगे कहा कि रायपुर में पिछले बार के कांग्रेस से जीते महापौर इस बार पार्षद का चुनाव भी नहीं जीत पाए। आगे कहा, 10 नगर निगम के चुनाव हुए, जिसमें हमें जीत मिली। सभी ने अच्छे अंतर से जीत दर्ज की है। 49 नगर पालिका में से 33 पर भाजपा ने जीत दर्ज की है, वहीं 114 नगर पंचायत में 84 में हम जीत चुके हैं और परिणाम डिक्लेयर होते-होते तस्वीर और खूबसूरत होगी।

बता दें कि रायपुर से महापौर प्रत्याशी मीनल चौबे 1 लाख से भी ज्यादा मतों से जीत गई हैं। वो अब तक नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी संभाल रही थीं। तीन बार की पार्षद रहीं हैं।

वहीं, कोरबा नगर निगम चुनाव में भी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शानदार प्रदर्शन किया है। भाजपा की महापौर प्रत्याशी संजू देवी राजपूत की जीत पक्की मानी जा रही है। वहीं, पार्षद पद पर भी भाजपा को बड़ी सफलता मिली है, जहां पार्टी के 52 पार्षदों ने जीत दर्ज की है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *