BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शनिवार, 12 अप्रैल 2025 03:55 AM
  • 21.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025: धोनी की कप्तानी में भी फ्लॉप रही चेन्नई सुपर किंग्स, कोलकाता ने आठ विकेट से हराया
  2. पीएम मोदी ने अन्नाद्रमुक के एनडीए में शामिल होने पर खुशी जताई, कहा- ‘हम तमिलनाडु को प्रगति की नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे’
  3. भाजपा और अन्नाद्रमुक तमिलनाडु की भाषा, संस्कृति व विरासत की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध : अमित शाह
  4. मुंबई हमले का मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा जांच एजेंस‍ियों की पूछताछ में नहीं दे रहा संतोषजनक जवाब
  5. सरकार की नीति और निष्ठा में शामिल ‘सबका साथ, सबका विकास’ का मंत्र : पीएम मोदी
  6. गुजरात में हमारी सरकार नहीं है, पर हमारे कार्यकर्ता एक्टिव हैं : मल्लिकार्जुन खड़गे
  7. तमिलनाडु में भाजपा-एआईएडीएमके ने मिलाया हाथ, अमित शाह बोले- एनडीए के बैनर तले लड़ेंगे चुनाव
  8. बिहार विधानसभा चुनाव से पहले तहव्वुर राणा को होगी फांसी : संजय राउत
  9. झारखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ताला मरांडी ने छोड़ी पार्टी, हेमंत सोरेन के समक्ष झामुमो में हुए शामिल
  10. सूरत : हैपी एक्सलेंसिया सोसाइटी में भीषण आग, कोई बड़ा नुकसान नहीं
  11. वाराणसी : ‘कई होंगे बेनकाब, सबका होगा हिसाब’, पीएम मोदी की सभा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने लहराया बैनर
  12. मैं काशी का हूं और काशी मेरी है, पूरे पूर्वांचल के युवाओं को यहां के विकास का लाभ मिलता है : प्रधानमंत्री मोदी
  13. स्लोवाकिया ने भारतीय समुदाय की कड़ी मेहनत को दी मान्यता : राष्ट्रपति मुर्मू
  14. पीएम मोदी ने काशी को दी सौगात, विपक्षी दलों पर भी साधा निशाना, कहा- परिवार का विकास ही उनका सिद्धांत
  15. मुंबई 26/11 हमले के आरोपी तहव्वुर राणा को 18 दिन की एनआईए हिरासत में भेजा गया

जगदानंद सिंह का राजद में हो रहा अपमान, उनका एनडीए में स्वागत: संतोष सिंह

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 19 जनवरी 2025, 9:36 PM IST
जगदानंद सिंह का राजद में हो रहा अपमान, उनका एनडीए में स्वागत: संतोष सिंह
Read Time:3 Minute, 5 Second

बीएनटी न्यूज़

पटना। राजद कार्यकारिणी की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह को पहली पंक्ति में जगह नहीं दी गई। बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री संतोष सिंह ने इस पर तंज कसा है।

उन्होंने कहा कि जगदानंद सिंह को विकसित भारत की सोच के साथ आना चाहिए। वे एनडीए के साथ आए, एनडीए में उनका स्वागत है। वे हमारे चाचा हैं, उनको मेरी सलाह है कि कम से कम अपने समाज की इज्जत और अपनी प्रतिष्ठा बचा लें। अब उनको पूछा भी नहीं जा रहा है। राजद कार्यकारिणी की बैठक में उनको अगली पंक्ति में कहीं जगह नहीं दी गई। मेरा उनसे आग्रह है कि वे एनडीए के साथ जुड़े क्योंकि राजद में तो उनको सम्मान मिलने वाला नहीं है।

जगदानंद सिंह ने लालू परिवार के साथ हमेशा वफादारी निभाई लेकिन तेजस्वी यादव ये सब भूल गए हैं। तेजस्वी यादव अब कोई दूसरा जगदानंद सिंह खोज रहे हैं, इसलिए अब समय आ गया कि जगदानंद को राजद छोड़ देनी चाहिए।

वहीं शनिवार को कैमूर जिले के मोहनिया प्रखंड के बघिनी स्थित अपने गांव पहुंचे संतोष सिंह के घर के बाहर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। मंत्री संतोष सिंह से मिलने के लिए कोई भी जा रहा है तो पहले पूछताछ के बाद ही अंदर जाने की अनुमति दी जा रही है। हालांकि बिहार पुलिस ने धमकी देने वाले आरोपी को यूपी से गिरफ्तार भी कर लिया है, लेकिन फिर भी बिहार पुलिस किसी भी तरह की कोई रिस्क नहीं लेना चाहती। जिसके मद्देनजर उनकी सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है।

दरअसल बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री संतोष कुमार सिंह को लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर जान से मारने की धमकी मिलने के बाद उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

बिहार में राष्ट्रीय जनता दल की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शनिवार को संपन्न हुई। कार्यकारिणी ने तेजस्वी यादव को राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बराबर अधिकार दे दिए हैं। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव आलोक मेहता ने पार्टी के संविधान में संशोधन का प्रस्ताव पेश किया। इसके बाद यह प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास हो गया।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *