BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 22 अप्रैल 2025 06:56 PM
  • 36.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025 : प्रसिद्ध-राशिद की गेंदबाजी ने केकेआर को 159 पर रोका, गुजरात टाइटंस की 39 रनों से जीत
  2. दिल्ली एमसीडी चुनाव : आप ने मेयर चुनाव से बनाई दूरी, कांग्रेस ने लगाया भागने का आरोप
  3. चुनाव आयोग पर राहुल गांधी के आरोप को ईसी के पूर्व अधिकारी ने बताया बचकाना
  4. पीएम मोदी ने दिए लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए पुरस्कार
  5. पोप फ्रांसिस के निधन पर खड़गे, राहुल और प्रियंका ने जताया दुख
  6. भारत, अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के करीब
  7. बोकारो में एक करोड़ के इनामी सहित आठ नक्सली ढेर, डीजीपी बोले- बाकी सरेंडर करें अन्यथा मारे जाएंगे
  8. कांग्रेस के ‘युवराज’ विदेशों में करते हैं भारत को बदनाम, उनकी नीति और नीयत में खोट : अनुराग ठाकुर
  9. राहुल गांधी ने अमेरिका में उठाए सवाल बोले- महाराष्ट्र में बालिगों से ज्यादा वोटिंग कैसे हो गई?
  10. शांति और प्रेम की आवाज : पोप फ्रांसिस के निधन पर विश्व नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
  11. दुनिया उन्हें करुणा, विनम्रता के लिए रखेगी याद : पोप फ्रांसिस के निधन पर पीएम मोदी
  12. पोप फ्रांसिस का निधन, 88 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
  13. इमरान मसूद ने राहुल के अमेरिका में दिए बयान का किया समर्थन, बोले- ईसीआई को लेकर जो कहा वो सच
  14. आम आदमी पार्टी मेयर चुनाव में नहीं उतारेगी उम्मीदवार, भाजपा के लिए रास्ता खुला
  15. विदेशी में जाकर भारतीय संस्थाओं का अपमान राहुल गांधी की पहचान बन गया है : शहजाद पूनावाला

जनता को गुमराह करने के लिए है ‘सामना’ में प्रकाशित लेख : रामदास कदम

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 02 फ़रवरी 2025, 10:51 PM IST
जनता को गुमराह करने के लिए है ‘सामना’ में प्रकाशित लेख : रामदास कदम
Read Time:2 Minute, 49 Second

बीएनटी न्यूज़

मुंबई। शिवसेना (यूबीटी) ने अपने मुखपत्र ‘सामना’ में लिखा है कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे में अनबन चल रही है। सामना के संपादकीय पर शिवसेना नेता रामदास कदम ने कहा कि महाराष्ट्र की जनता को गुमराह करने के लिए यह लेख लिखा गया है।

बीएनटी न्यूज़ से बातचीत के दौरान शिवसेना नेता ने कहा कि एकनाथ शिंदे ने विधायकों को काम करने के लिए बहुत फंड दिया है। इसलिए एक भी विधायक एकनाथ शिंदे को नहीं छोड़ेगा। भले ही सामना में इस तरह के हजारों खबरें प्रकाशित की जाए। सामना में प्रकाशित लेख और खबरों पर कोई विश्वास नहीं करेगा। सामना ने एकनाथ शिंदे की राजनीति को खत्म करने का संकल्‍प लिया है। इसलिए बीते तीन सालों से लगातार उनके खिलाफ लेख लिखते रहते हैं। सामना में जो भी लेख प्रकाशित हो रहा है, उस पर कोई भी विश्वास नहीं करेगा। हम सभी लोग एकनाथ शिंदे के साथ मिलकर रहेंगे। हम कल भी उनके साथ थे, आज भी उनके साथ हैं और कल भी उनके साथ रहेंगे।

एकनाथ शिंदे की भाजपा से नाराजगी के सवाल पर शिवसेना नेता रामदास कदम ने कहा कि बिल्कुल नहीं। जब हमारे 40 विधायक थे, तो पीएम मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एकनाथ शिंदे को मुख्यमंत्री बना दिया। आज भाजपा के पास 120 की संख्या है, तो उनका मुख्यमंत्री बनेगा और बना है। इसमें शक क्या है। एकनाथ शिंदे नाराज नहीं हैं।

एकनाथ शिंदे की सरकार में जो भूमिका देवेंद्र फडणवीस ने निभाई थी, वही भूमिका देवेंद्र फडणवीस की सरकार में एकनाथ शिंदे निभा रहे हैं।

राजनीति के गलियारों में चर्चा चल रही है कि महाराष्ट्र की महायुति की सरकार में अनबन चल रही है। कहा जा रहा है कि सीएम न बनाए जाने से एकनाथ शिंदे नाराज हैं।

वहीं, शिवसेना (यूबीटी) के मुखपत्र सामना में कहा गया है कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस एकनाथ शिंदे को पूछ नहीं रहे हैं। मंत्रिमंडल की बैठकों से एकनाथ शिंदे ने दूरी बना ली है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *