BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   बुधवार, 09 अप्रैल 2025 05:02 AM
  • 28.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. दक्षिण कोरिया : 3 जून को होगा राष्ट्रपति चुनाव, सरकार का फैसला
  2. आईपीएल 2025 : प्रियांश आर्या के शतक से पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को दी शिकस्त
  3. गांधी-नेहरू-पटेल पर केंद्रित रही कांग्रेस कार्यसमिति की पहले दिन की बैठक
  4. मुर्शिदाबाद हिंसा पर राज्यपाल सख्त, कहा- अशांति फैलाने वालों को नहीं बख्शा जाएगा
  5. भारत और यूएई ने आर्थिक संबंधों को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण समझौतों पर किए हस्ताक्षर
  6. भाजपा नेताओं का टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी पर महिला विरोधी होने का आरोप
  7. अधिवेशन में विदेश नीति समेत आर्थिक संकट पर हुई चर्चा : राजीव शुक्ला
  8. वक्फ संशोधन मामला : केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दायर की कैविएट याचिका
  9. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम की तबीयत बिगड़ी, जायड्स अस्पताल में भर्ती
  10. अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर में विकास परियोजनाओं और वर्तमान सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की
  11. देश भर में आज से लागू हुआ नया वक्फ कानून, केंद्र ने जारी कर दिया नोटिफिकेशन
  12. गुजरात में कांग्रेस की जड़ें मजबूत, मतदाताओं से फिर जुड़ने की जरूरत : सचिन पायलट
  13. मुद्रा योजना से मिली उड़ान : सिलवासा के सुरेश ने शुरू की पैकिंग मटेरियल कंपनी, पीएम मोदी से की मुलाकात
  14. दादी रतन मोहिनी के निधन पर राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने जताया दुख
  15. कांग्रेस ने सरदार पटेल और बाबा साहेब का किया अपमान : अर्जुन राम मेघवाल

जाति जनगणना पर राहुल गांधी का बयान राजनीति से प्रेरित : अशोक चौधरी

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 19 जनवरी 2025, 8:55 PM IST
जाति जनगणना पर राहुल गांधी का बयान राजनीति से प्रेरित : अशोक चौधरी
Read Time:3 Minute, 2 Second

बीएनटी न्यूज़

पटना। बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने शनिवार को जाति जनगणना को लेकर राहुल गांधी द्वारा दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का जाति जनगणना पर दिया गया बयान राजनीति से प्रेरित और अगंभीर है।

अशोक चौधरी ने बीएनटी न्यूज़ से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस के किसी भी नेता ने इससे पहले कभी जाति जनगणना पर ऐसा बयान नहीं दिया था। आरक्षण और मंडल कमीशन पर उनकी राय सबको मालूम है। जब नीतीश कुमार ने बिहार में जाति जनगणना पर सरकारी मुहर लगाई थी, तो राहुल गांधी और कांग्रेस इसे फर्जी कह रहे हैं।

उन्होंने कहा कि ‘इंडिया’ ब्लॉक की मुंबई बैठक में नीतीश कुमार ने जाति जनगणना को एजेंडा में लाने की अपील की थी, लेकिन ममता बनर्जी ने इसका विरोध किया था, जिसके बाद नीतीश कुमार ने गठबंधन से अलग होने का निर्णय लिया था। राहुल गांधी बिहार की जनता की जरूरतों से पूरी तरह से अनजान हैं।

प्रगति यात्रा पर विपक्षी दलों की आलोचनाओं का जवाब देते हुए अशोक चौधरी ने कहा कि ये सब लोग प्रगति यात्रा की सफलता से घबराए हुए हैं। नीतीश कुमार को देखने के लिए लोग बड़ी संख्या में आ रहे हैं। हमें जनता से जुड़कर काम करना है। काम के मामले में नीतीश कुमार का कोई जवाब नहीं है। ये लोग केवल अपनी राजनीति कर रहे हैं, जबकि नीतीश कुमार जनता के लिए काम कर रहे हैं।

प्रगति यात्रा पर विपक्षी दलों की आलोचनाओं का जवाब देते हुए अशोक चौधरी ने कहा कि यह सब लोग प्रगति यात्रा की सफलता से घबराए हुए हैं। नीतीश कुमार को देखने के लिए लोग बड़ी संख्या में आ रहे हैं। हमें जनता से जुड़कर काम करना है। काम के मामले में नीतीश कुमार का कोई जवाब नहीं है। ये लोग केवल अपनी राजनीति कर रहे हैं, जबकि नीतीश कुमार जनता के लिए काम कर रहे हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि जब जनता को काम चाहिए, तो उन्हें नीतीश कुमार जैसा सक्षम नेता मिल रहा है, जबकि बाकी दल अपनी नाकामी छुपाने के लिए बस आलोचना कर रहे हैं। बिहार में विकास की जो रफ्तार है, उसे देखकर सभी विपक्षी दल परेशान हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *