BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   सोमवार, 17 मार्च 2025 10:47 PM
  • 22.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. ‘इस्लामी आतंकवाद’ को बढ़ावा देने वाली विचारधारा को हराने के लिए अमेरिका प्रतिबद्ध : तुलसी गबार्ड
  2. वक्फ के नाम पर भड़काऊ बयान देने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो : शहजाद पूनावाला
  3. पीएम मोदी-लक्सन बैठक : न्यूजीलैंड में खालिस्तानी और भारत विरोधी तत्वों का उठा मुद्दा
  4. पुतिन से बात करेंगे ट्रंप, क्या रुकने वाला है रूस-यूक्रेन युद्ध ?
  5. अमेरिकी राष्ट्रपति ने पीएम मोदी के पॉडकास्ट को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर किया साझा
  6. सुनीता विलियम्स मंगलवार पृथ्वी पर वापस आएंगी
  7. हरियाणा सरकार ने किया 2.5 लाख करोड़ से ज्यादा का बजट पेश, महिला सशक्तिकरण के लिए ‘लाडो लक्ष्मी योजना’
  8. गोधरा कांड को कवर करने वाली महिला पत्रकार ने बताया, “सोची-समझी साजिश के तहत पूरे ट्रेन को जलाने की थी योजना”
  9. मोदी, लक्सन ने भारत-न्यूजीलैंड व्यापार और निवेश संबंधों को मजबूत करने पर जताई सहमति
  10. इलाहाबाद का नाम प्रयागराज करना ऐतिहासिक कदम : आप सांसद
  11. पीएम मोदी से पूछे गए बेईमानी भरे सवाल, मैनेज था पॉडकास्ट : उदित राज
  12. वोट बैंक की राजनीति करने वाले दल वक्फ संशोधन बिल को रोक नहीं पाएंगे : केशव प्रसाद
  13. मुस्लिम पर्सनल ला बोर्ड अपने मकसद से भटका : शहाबुद्दीन रजवी
  14. तुष्टिकरण, सियासी तकरार और देश को गुमराह करने के लिए किया जा रहा वक्फ बिल का विरोध : जगदम्बिका पाल
  15. औरंगजेब कब्र विवाद पर संजय राउत ने कहा- कुछ लोग नए-नए हिंदुत्ववादी पैदा हुए हैं, उन्हें इतिहास नहीं पता

जो पंजाब का माहौल खराब करेगा, पुलिस उसे मुंह तोड़ जवाब देगी : अमन अरोड़ा

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 17 मार्च 2025, 6:21 PM IST
जो पंजाब का माहौल खराब करेगा, पुलिस उसे मुंह तोड़ जवाब देगी : अमन अरोड़ा
Read Time:4 Minute, 18 Second

बीएनटी न्यूज़

पटियाला। पंजाब के पटियाला में सोमवार को नशे के खिलाफ पंजाब सरकार और आम आदमी पार्टी (आप) द्वारा चलाए जा रहे अभियान के संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक की गई। इस बैठक में आम आदमी पार्टी के पंजाब अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने पटियाला प्रशासन के अधिकारियों से मुलाकात की। इसके अलावा, उन्होंने नशा तस्करों को भी कड़ी चेतावनी दी।

अमन अरोड़ा ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि नशा तस्करों को यह समझ लेना चाहिए कि अगर वह इस धंधे को छोड़ने के लिए तैयार नहीं हैं, तो उन्हें पंजाब छोड़ देना चाहिए। नशे के कारोबार से जुड़े लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कहते हुए उन्होंने नशा तस्करों को जमानत दिलाने वाले गांव के सरपंचों और नंबरदारों को भी चेतावनी दी। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि अगर इन नेताओं ने नशे के कारोबार में मदद की तो उनके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जा सकती है।

पंजाब पुलिस की सराहना करते हुए अमन अरोड़ा ने कहा कि हाल ही में अमृतसर में मंदिर पर हुए हमले के बाद पुलिस ने एक शानदार एनकाउंटर किया, जिससे यह साबित होता है कि जो भी पंजाब के माहौल को खराब करने की कोशिश करेगा, उसका पंजाब पुलिस मुंह तोड़ जवाब देगी।

अमन अरोड़ा ने नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान की सराहना करते हुए कहा कि पंजाब सरकार और पुलिस ने नशे के खिलाफ युद्ध छेड़ दिया है। यह युद्ध तब तक जारी रहेगा जब तक नशे का कारोबार पूरी तरह से खत्म नहीं हो जाता। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ समय में पंजाब में नशे की तस्करी के मामलों में काफी बढ़ोतरी हुई थी, लेकिन अब इस पर कड़ी कार्रवाई हो रही है। अरोड़ा ने बताया कि पिछले समय में विशेष रूप से पिछले कुछ सालों में नशे के तस्करों का एक नेटवर्क बन चुका था, जिसमें कुछ राजनीतिक नेता, पुलिस अधिकारी और ट्रक स्मगलर शामिल थे। इस नेटवर्क ने पंजाब को नशे की गिरफ्त में डाल दिया था। लेकिन अब पंजाब सरकार इस पर सख्त कार्रवाई कर रही है और नशा तस्करों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

अमन अरोड़ा ने कहा कि पिछले 16 दिनों में पटियाला जिले में नशे के तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई है। नशा तस्करों के कई नेटवर्क को ध्वस्त किया गया है और महत्वपूर्ण रिकवरी भी हुई है। पटियाला जिले में नशे के कारोबार पर काबू पाने के लिए प्रशासन और पुलिस की तरफ से शानदार काम किया जा रहा है।

अमन अरोड़ा ने आगे कहा कि दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी इस युद्ध में पूरी तरह से साथ हैं और नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को और मजबूती देंगे। पंजाब सरकार का इरादा नशे के खिलाफ लगातार कार्रवाई करना है, ताकि पंजाब को इस घातक समस्या से मुक्त किया जा सके। हमारे लिए यह लड़ाई सिर्फ एक राजनीतिक मुद्दा नहीं है, बल्कि यह एक सामाजिक जिम्मेदारी है। हम सभी को मिलकर इस नशे के खात्मे के लिए काम करना होगा।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *