BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 01 अप्रैल 2025 04:48 AM
  • 20.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. पीएम मोदी ने बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के सलाहकार मोहम्मद यूनुस को दी ईद-उल-फितर की शुभकामनाएं
  2. आईपीएल 2025 : मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को आठ विकेट से हराया, रियान रिकल्टन और अश्विनी कुमार चमके
  3. भाजपा सांसद दीपक प्रकाश का सीएम ममता बनर्जी पर बड़ा हमला, कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप
  4. कैथोलिक बिशप काउंसिल ने की वक्फ संशोधन विधेयक का समर्थन करने की अपील : किरेन रिजिजू
  5. उत्तराखंड में सरकार ने चार जिलों में 15 स्थानों के नाम बदले
  6. राहुल गांधी की अन्नपूर्णा देवी को चिट्ठी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की समस्याओं का जिक्र किया
  7. पंजाब में किसानों का बड़ा प्रदर्शन, मंत्रियों और विधायकों के घरों का किया घेराव
  8. भाजपा को ‘नाम और छुआछूत’ में विश्वास : प्रियंका कक्कड़
  9. वक्फ संशोधन विधेयक का विरोध करने वालों को किरेन रिजिजू का जवाब, संसद में खुली बहस की अपील
  10. विपक्ष के लोग वक्फ संशोधन बिल पर गुमराह कर देश में फैलाना चाहते हैं अस्थिरता : जगदंबिका पाल
  11. यूसीसी की गंगोत्री किसी न किसी रूप में सभी को लाभ देगी : पुष्कर सिंह धामी
  12. अमित शाह बार-बार आएंगे बिहार, आरजेडी का होगा सफाया : नीरज कुमार
  13. मेरी मां शीला दीक्षित आज भी लोगों के दिलों में जिंदा : लतिका
  14. म्यांमार : विनाशकारी भूकंप के बाद महसूस किए गए 36 झटके, 1700 की मौत, 3400 घायल
  15. मॉरीशस यात्रा, आरएसएस मुख्यालय, गिर पार्क और अन्य कार्यक्रम, कुछ ऐसा रहा पीएम मोदी का मार्च महीना

झामुमो की राज्यसभा सांसद महुआ माजी सहित चार लोग सड़क हादसे में घायल

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 26 फ़रवरी 2025, 12:36 PM IST
झामुमो की राज्यसभा सांसद महुआ माजी सहित चार लोग सड़क हादसे में घायल
Read Time:2 Minute, 55 Second

बीएनटी न्यूज़

रांची। झारखंड से जेएमएम की राज्यसभा सांसद महुआ माजी, उनके पुत्र सोमवित माजी, बहू कृति श्रीवास्तव माजी और ड्राइवर भूपेंद्र बास्के एक सड़क हादसे में घायल हो गए हैं।

सांसद प्रयागराज में कुंभ स्नान के बाद अपनी स्कॉर्पियो से रांची लौट रही थीं। यह हादसा झारखंड के लातेहार सदर थाना क्षेत्र में हुआ। सभी घायलों को इलाज के लिए रांची के ऑर्किड हॉस्पिटल में दाखिल कराया गया है। सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

बताया गया कि हादसा बुधवार को तड़के पौने चार बजे तब हुआ, जब गाड़ी चला रहे सांसद के पुत्र सोमवित माजी को झपकी आ गई और उन्होंने लातेहार में होटवाग नामक जगह पर एनएच-75 के पास खड़े एक ट्रक को टक्कर मार दी।

सांसद ड्राइविंग सीट के ठीक पीछे बैठी थीं। डॉक्टरों के मुताबिक उनके बाएं हाथ की कलाई टूट गई है। छाती की हड्डियों में भी हल्का क्रैक आया है। सांसद के पुत्र सोमवित माजी ने बताया कि उन्हें हल्की चोट आई है और प्रारंभिक उपचार के बाद वे ठीक हैं।

हादसे की सूचना मिलते ही लातेहार जिला पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस के जरिए उन्हें तत्काल लातेहार सदर हॉस्पिटल लाया गया। प्रारंभिक उपचार के बाद सभी को रांची रेफर कर दिया। सबसे ज्यादा चोट सांसद को आई है।

सांसद के घायल होने की सूचना पर बुधवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा के कई नेता, राज्य सरकार के मंत्री और कई अन्य लोग रांची ऑर्किड हॉस्पिटल पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने भी उनके स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

मरांडी ने सोशल मीडिया पर लिखा, “झामुमो की वरिष्ठ नेत्री एवं राज्यसभा सांसद महुआ माजी जी के सड़क दुर्घटना में घायल होने की सूचना प्राप्त हुई। ईश्वर से उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूं।”

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *