BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 04 मार्च 2025 04:08 AM
  • 21.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. स्वास्थ्य के नाम पर ‘आप’ सरकार में हुआ भ्रष्टाचार: रेखा गुप्ता
  2. किसानों के साथ सीएम मान की बातचीत विफल
  3. राहुल गांधी ने मंत्री वीरेंद्र कुमार को लिखा पत्र, पूछा-एनसीएससी और एनसीबीसी में पद खाली क्यों?
  4. मथुरा : होली में मुस्लिमों की एंट्री बैन की जाए : राजू दास
  5. कांग्रेस प्रवक्ता के रोहित शर्मा के बॉडी शेमिंग करने पर भड़के राजनेता, पार्टी से एक्शन की मांग
  6. जम्मू-कश्मीर : बजट सत्र पर कांग्रेस नेता तारिक हमीद ने कहा,’बहाल हो रहा है लोकतंत्र’
  7. ‘औरंगजेब’ के कार्यकाल में भारत था सोने की चिड़िया : अबू आजमी
  8. बिहार बजट पर चुनावी साल की ‘छाया’, महिलाओं और किसानों पर भी विशेष फोकस
  9. बसपा प्रमुख मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी से निकाला
  10. भारत ‘सर्कुलर इकोनॉमी’ की ओर अपनी यात्रा में सीख को साझा करने काे इच्छुक : पीएम मोदी
  11. झारखंड सरकार ने 1.45 लाख करोड़ का बजट किया पेश, केंद्र से बकाया 1.36 लाख करोड़ की वसूली के लिए कानूनी कार्रवाई का ऐलान
  12. कांग्रेस नेता शमा मोहम्मद के रोहित शर्मा पर टिप्पणी से विवाद, नेताओं ने दी प्रतिक्रिया
  13. दिल्ली का बजट जनता के सुझावों पर आधारित होगा : सीएम रेखा गुप्ता
  14. पीएम मोदी ने गिर में सफारी का लिया आनंद, शेरों के बीच मनाया ‘विश्व वन्यजीव दिवस’
  15. मायावती ने आकाश आनंद को सभी पदों से हटाया, बोलीं- जीते जी कोई नहीं बनेगा बसपा का उत्तराधिकारी

‘झारखंड अब इस्लामिक राज्य’: सांसद निशिकांत दुबे

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 03 मार्च 2025, 11:18 PM IST
‘झारखंड अब इस्लामिक राज्य’: सांसद निशिकांत दुबे
Read Time:3 Minute, 14 Second

बीएनटी न्यूज़

रांची। गोड्डा के भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने झारखंड के हजारों स्कूलों में रविवार के बदले शुक्रवार को छुट्टी दिए जाने और रमजान पर मुस्लिम कर्मचारियों को विशेष छूट देने के कथित आदेशों का हवाला देते हुए राज्य सरकार पर बड़ा हमला बोला है।

निशिकांत दुबे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ”झारखंड अब इस्लामिक राज्य है। झारखंड सरकार खुद मानती है कि 648 विद्यालयों में छुट्टी रविवार के बदले शुक्रवार को होती है। 2007 में यह आदेश कांग्रेस की सरकार में ही लागू हुआ था।”

भाजपा सांसद ने यह मुद्दा संसद में 2 अगस्त, 2024 को शून्य काल के दौरान उठाया था। इस पर केंद्र सरकार ने झारखंड सरकार को पत्र लिखकर वस्तुस्थिति स्पष्ट करने को कहा था। झारखंड सरकार ने इस पर केंद्र को 10 जनवरी, 2025 को लिखित जवाब भेजा है।

केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री जयंत चौधरी ने झारखंड सरकार से मिले जवाब का हवाला देते हुए निशिकांत दुबे को सूचित किया है कि एकीकृत बिहार के समय झारखंड के कुल 648 विद्यालयों को उर्दू विद्यालय के रूप में चिन्हित किया गया है और झारखंड सरकार की ओर से सितंबर, 2007 में जारी एक आदेश के जरिए इन स्कूलों में रविवार की जगह शुक्रवार को छुट्टी की जाती है।

निशिकांत दुबे ने झारखंड सरकार के जवाब को गोलमोल बताया है। उन्होंने कहा है कि ऐसे स्कूलों की संख्या हजारों में है, जिनके नाम के आगे जबरदस्ती उर्दू लगा दिया गया है और वहां शुक्रवार को छुट्टी होती है।

उन्होंने इसके पहले रविवार को अपने एक अन्य सोशल मीडिया पोस्ट में भी रमजान के दौरान मुस्लिम कर्मियों को विशेष छूट देने का आरोप लगाते हुए लिखा था, ”झारखंड को इस्लामिक राज्य घोषित करने का समय आ गया है। कांग्रेस का हाथ केवल मुसलमानों के साथ।”

इस पोस्ट के साथ सांसद ने राज्य सरकार की ओर से वर्ष 2009 में जारी एक पत्र की प्रति भी साझा की। इस पत्र में रमजान के दौरान मुस्लिम कर्मचारियों को शाम चार बजे ऑफिस छोड़ने और शुक्रवार को नमाज के लिए दोपहर 2 से 4 बजे तक छुट्टी देने संबंधी आदेश का उल्लेख है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *