BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शनिवार, 12 अप्रैल 2025 03:52 AM
  • 21.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025: धोनी की कप्तानी में भी फ्लॉप रही चेन्नई सुपर किंग्स, कोलकाता ने आठ विकेट से हराया
  2. पीएम मोदी ने अन्नाद्रमुक के एनडीए में शामिल होने पर खुशी जताई, कहा- ‘हम तमिलनाडु को प्रगति की नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे’
  3. भाजपा और अन्नाद्रमुक तमिलनाडु की भाषा, संस्कृति व विरासत की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध : अमित शाह
  4. मुंबई हमले का मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा जांच एजेंस‍ियों की पूछताछ में नहीं दे रहा संतोषजनक जवाब
  5. सरकार की नीति और निष्ठा में शामिल ‘सबका साथ, सबका विकास’ का मंत्र : पीएम मोदी
  6. गुजरात में हमारी सरकार नहीं है, पर हमारे कार्यकर्ता एक्टिव हैं : मल्लिकार्जुन खड़गे
  7. तमिलनाडु में भाजपा-एआईएडीएमके ने मिलाया हाथ, अमित शाह बोले- एनडीए के बैनर तले लड़ेंगे चुनाव
  8. बिहार विधानसभा चुनाव से पहले तहव्वुर राणा को होगी फांसी : संजय राउत
  9. झारखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ताला मरांडी ने छोड़ी पार्टी, हेमंत सोरेन के समक्ष झामुमो में हुए शामिल
  10. सूरत : हैपी एक्सलेंसिया सोसाइटी में भीषण आग, कोई बड़ा नुकसान नहीं
  11. वाराणसी : ‘कई होंगे बेनकाब, सबका होगा हिसाब’, पीएम मोदी की सभा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने लहराया बैनर
  12. मैं काशी का हूं और काशी मेरी है, पूरे पूर्वांचल के युवाओं को यहां के विकास का लाभ मिलता है : प्रधानमंत्री मोदी
  13. स्लोवाकिया ने भारतीय समुदाय की कड़ी मेहनत को दी मान्यता : राष्ट्रपति मुर्मू
  14. पीएम मोदी ने काशी को दी सौगात, विपक्षी दलों पर भी साधा निशाना, कहा- परिवार का विकास ही उनका सिद्धांत
  15. मुंबई 26/11 हमले के आरोपी तहव्वुर राणा को 18 दिन की एनआईए हिरासत में भेजा गया

झारखंड की छठी विधानसभा का पहला सत्र 9 दिसंबर से, कई मायनों में अलग होगी इस बार सदन की तस्वीर

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 08 दिसंबर 2024, 2:46 PM IST
झारखंड की छठी विधानसभा का पहला सत्र 9 दिसंबर से, कई मायनों में अलग होगी इस बार सदन की तस्वीर
Read Time:3 Minute, 7 Second

बीएनटी न्यूज़

रांची। झारखंड की छठी विधानसभा का पहला सत्र 9 दिसंबर से शुरू हो रहा है। इसे लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

12 दिसंबर तक चलने वाले इस सत्र के पहले दो दिन के कार्यदिवस में नवनिर्वाचित विधायकों का शपथ ग्रहण होगा। इन्हें प्रोटेम स्पीकर स्टीफन मरांडी शपथ दिलाएंगे। दूसरे दिन 10 दिसंबर को विधायकों के शपथ ग्रहण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद विधानसभा के नए अध्यक्ष का चुनाव होगा।

11 दिसंबर को राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार का अभिभाषण होगा। इसके बाद सरकार की ओर से वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर चालू वित्तीय वर्ष के लिए द्वितीय अनुपूरक बजट पेश करेंगे। सत्र के अंतिम कार्यदिवस में 12 दिसंबर को राज्यपाल के अभिभाषण को लेकर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा और अनुपूरक बजट पर वाद-विवाद होगा।

झारखंड की छठी विधानसभा पिछली विधानसभाओं की तुलना में कई मायनों में अलग होगी। इस बार सदन में सदस्यों की संख्या 82 की बजाय 81 होगी। इसकी वजह यह है कि विधानसभा में 82वें विधायक के रूप में एंग्लो इंडियन समुदाय के किसी व्यक्ति को मनोनीत करने की संवैधानिक व्यवस्था अब समाप्त हो गई है। जनवरी, 2020 में संसद में पारित 126वें संविधान संशोधन के जरिए संसद और देश के 13 राज्यों की विधानसभाओं में एंग्लो इंडियन समुदाय के मनोनयन की व्यवस्था समाप्त कर दी गई थी।

यह पहली विधानसभा है, जब सत्ता पक्ष के सदस्यों की संख्या सदन की कुल संख्या की दो तिहाई होगी। इस बार सदन में 20 यानी करीब एक चौथाई विधायक ऐसे होंगे, जो पिछली विधानसभा का हिस्सा नहीं थे। विधानसभा में चार पार्टियों का एकल प्रतिनिधित्व होगा। जदयू, लोजपा (आर), आजसू पार्टी और जेएलकेम के एक-एक विधायक जीतकर सदन में पहुंचे हैं।

विधानसभा के पहले सत्र में नेता प्रतिपक्ष भी संभवतः नहीं होगा, क्योंकि प्रमुख विपक्षी पार्टी भाजपा ने विधायक दल के नेता का चुनाव नहीं किया है। विधानसभा की तीसरी सबसे बड़ी पार्टी कांग्रेस के विधायक भी बगैर नेता के सदन में दिखेंगे, क्योंकि पार्टी के विधायक दल के नेता का चुनाव नहीं हो पाया है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *