BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   बुधवार, 14 मई 2025 03:43 PM
  • 42.97°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. भारत-पाक सीजफायर के बाद श्रीनगर से जल्द रवाना होगा हज यात्रियों का दूसरा जत्था
  2. भारत के 52वें सीजीआई बने जस्टिस बीआर गवई, राष्ट्रपति ने दिलाई शपथ
  3. विफल राष्ट्र है पाकिस्तान, 75 सालों में सिर्फ आतंकवाद के बीज बोए : सीएम योगी आदित्यनाथ
  4. त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा की पारदर्शी भर्ती ने लोगों का दिल जीता
  5. अमृतसर में जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 20 हुई
  6. देश का उत्तर पूर्वी हिस्सा हमारा रत्न है : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़
  7. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने भारत-पाक संबंधों में स्थापित किए ‘नए मानदंड’ : डीजी डीआईए
  8. मध्य प्रदेश कांग्रेस ने विवादित बयान पर मंत्री विजय शाह को हटाने की मांग की
  9. मान न मान मैं तेरा मेहमान : पाक-भारत संघर्ष के बीच भारत नहीं डाल रहा घास तो क्यों अमेरिका बन रहा ‘चौधरी’
  10. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की पश्चिमी सीमा पर सुरक्षा स्थिति की समीक्षा
  11. आदमपुर एयरबेस पहुंचकर पीएम मोदी ने पाकिस्तान के दावे की निकाली हवा
  12. सीबीएसई ने जारी किया कक्षा 12 का रिजल्ट, लड़कियों ने फिर मारी बाजी
  13. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पीएम मोदी ने आदमपुर एयरबेस पहुंच बढ़ाया जवानों का हौसला
  14. 17 मई से फिर शुरू होगा आईपीएल, फाइनल 3 जून को
  15. डीजीएमओ हॉटलाइन वार्ताः पाकिस्तान बोला एक भी गोली नहीं चलाएंगे, शत्रुतापूर्ण कार्रवाई नहीं करेंगे

झारखंड के हिस्से का फंड रोक रहा केंद्र, इसलिए आरबीआई से मांगा कर्ज : इरफान अंसारी

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 19 मार्च 2025, 10:10 PM IST
झारखंड के हिस्से का फंड रोक रहा केंद्र, इसलिए आरबीआई से मांगा कर्ज : इरफान अंसारी
Read Time:2 Minute, 54 Second

बीएनटी न्यूज़

रांची। झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने केंद्र सरकार पर राज्य के हिस्से का फंड रोकने का आरोप लगाया है।

झारखंड विधानसभा परिसर में बुधवार को मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र की ओर से विभिन्न योजनाओं का अनुदान रोकने की वजह से राज्य सरकार ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया से डेढ़ हजार करोड़ रुपये का कर्ज मांगा है। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार राज्य के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। अगर केंद्र सरकार ने बकाया एक लाख 36 हजार करोड़ रुपये की राशि का भुगतान कर दिया होता, तो हमें कर्ज लेने की जरूरत नहीं पड़ती।

कांग्रेस विधायक अंसारी ने कहा, “हमारे मुख्यमंत्री केंद्र से लगातार राज्य के आदिवासियों और यहां की जनता के हक का पैसा मांग रहे हैं। केंद्र सरकार को कई चिट्ठियां लिखी गई हैं, लेकिन राशि नहीं जारी की जा रही है।”

मंत्री ने दावा किया कि अगले पांच साल के भीतर झारखंड पूरी तरह अपने पांवों पर खड़ा हो जाएगा। उन्होंने कहा, “हम एक ऐसे झारखंड का निर्माण करने जा रहे हैं, जहां सबका सम्मान होगा।”

उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर विभेदकारी राजनीति का आरोप लगाते हुए कहा कि उनका काम सिर्फ हिंदू-मुसलमान करना है।

झारखंड विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी की ओर से राज्य में एनआरसी कराने की मांग पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इरफान अंसारी ने कहा कि मरांडी जी व्यक्तिगत तौर पर सेक्युलर मिजाज के व्यक्ति हैं, लेकिन उनकी विवशता है कि वह भाजपा की ओर से दी गई स्क्रिप्ट पढ़ रहे हैं।

उन्होंने मरांडी को चुनौती देते हुए कहा कि अगर वह झारखंड में “एक भी बांग्लादेशी दिखा दें तो मैं इस्तीफा दे दूंगा”। बांग्लादेशी घुसपैठ की झूठी बात कहकर भाजपा नेताओं ने झारखंड के मुसलमानों को बदनाम किया है। जब हमारे बच्चे स्कूल जाते हैं तो उन्हें बांग्लादेशी कहा जा रहा है। यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *