BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   रविवार, 25 मई 2025 08:52 PM
  • 29.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. बिहार : लालू यादव ने बेटे तेज प्रताप को पार्टी से निकाला, कहा- परिवार में कोई भूमिका नहीं रहेगी
  2. ‘फर्जी डिग्री’ पर नौकरी कर रहे झारखंड में 4,000 से ज्यादा सहायक शिक्षक होंगे बर्खास्त !
  3. जापान को पछाड़ भारत बना दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था, अगले तीन वर्षों में जर्मनी से होगा आगे
  4. पीएम मोदी ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को ‘वोकल फॉर लोकल’ से जोड़ा, कहा- देश में बनी चीजों को प्राथमिकता दें
  5. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ सिर्फ एक सैन्य मिशन नहीं बल्कि हमारे संकल्प, साहस और बदलते भारत की तस्वीर है : पीएम मोदी
  6. बैजयंत पांडा के नेतृत्व में बहरीन पहुंचा प्रतिनिधिमंडल, प्रवासी भारतीयों से की मुलाकात
  7. गुजरात, केरल और बंगाल समेत चार राज्यों की 5 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव का ऐलान, 23 जून को आएंगे नतीजे
  8. दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश से जन जीवन अस्त-व्यस्त, जलभराव ने बढ़ाई मुसीबत
  9. थरूर के नेतृत्व में सांसदों की टीम ने आतंकवाद विरोधी ‘शांति मिशन’ शुरू किया
  10. बेंगलुरु में कोरोना से एक मरीज की मौत, कर्नाटक में सक्रिय मामले बढ़कर 38 हुए
  11. आईपीएल 2025 : दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को छह विकेट से हराया
  12. अमेरिका ने यमन में संदिग्ध अलकायदा ठिकाने पर ड्रोन से किया हमला, कम से कम छह लोग मारे गए
  13. अहिंसा हमारी पसंद है, मजबूरी नहीं : संजय झा
  14. पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद के खिलाफ भारत ने अपना पक्ष मजबूती से रखा, जापान हमारे साथ : सलमान खुर्शीद
  15. जापान में भारतीय प्रतिनिधिमंडल, सीमा पार आतंकवाद के प्रति भारत की जीरो टॉलरेंस नीति से कराया अवगत

झारखंड पहुंचे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला बोले, “भगवान बिरसा मुंडा का संघर्ष हमें प्रेरित करता रहेगा”

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 25 मई 2025, 3:51 PM IST
झारखंड पहुंचे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला बोले, “भगवान बिरसा मुंडा का संघर्ष हमें प्रेरित करता रहेगा”
Read Time:2 Minute, 57 Second

बीएनटी न्यूज़

रांची। दो दिवसीय दौरे पर रविवार को झारखंड आए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष और बलिदान का स्मरण किया। उन्होंने रांची के बिरसा चौक पर स्थित उनकी प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित करने के बाद मीडिया से बात की।

उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने आदिवासी समाज की संस्कृति, उनके स्वाभिमान, जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए जो संघर्ष किया, उससे पूरा देश प्रेरणा लेता है। बेहद कम उम्र में उन्होंने लंबी लड़ाई लड़ी और उनसे प्रेरित जनजातीय समाज को आज भी सम्मान प्राप्त होता है।

लोकसभा अध्यक्ष ने रांची जेल चौक स्थित भगवान बिरसा मुंडा स्मृति स्थल और संग्रहालय का भी भ्रमण किया। उन्होंने बिरसा मुंडा के संघर्ष, त्याग और उनकी जीवन यात्रा को दर्शाने वाली कृतियों का अवलोकन किया। वह रांची की पुरानी जेल स्थित उस कक्ष में भी गए, जहां स्वतंत्रता संग्राम के दौरान बिरसा मुंडा को अंग्रेजी हुकूमत ने कैद रखा था।

इसके पहले लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के रांची पहुंचने पर एयरपोर्ट पर झारखंड विधानसभा स्पीकर रवींद्रनाथ महतो और रक्षा राज्यमंत्री सह सांसद संजय सेठ ने उनका स्वागत किया। इस दौरान रांची के विधायक सीपी सिंह, हटिया के विधायक नवीन जायसवाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता-कार्यकर्ता मौजूद रहे। लोकसभा अध्यक्ष ने बाद में रांची के हरमू रोड स्थित श्याम प्रभु के मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। वह रविवार को रांची और जमशेदपुर में आयोजित कई कार्यक्रमों का हिस्सा बनेंगे।

जमशेदपुर में सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्लेटिनम जुबली समारोह में वह मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। वहां से शाम में रांची लौटने के बाद वे रांची में विभिन्न नागरिक समूहों की ओर से आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह में भाग लेंगे। विभिन्न समारोहों में शामिल होने के बाद राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगे और अगले दिन सोमवार को वापस दिल्ली रवाना होंगे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *