BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 03 जून 2025 08:24 AM
  • 27.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. सलमान खुर्शीद के पीएम मोदी की तारीफ करने पर कांग्रेस का एक खेमा नाराज, कार्रवाई की मांग
  2. अंतर्राष्ट्रीय हवाई परिवहन संघ की वार्षिक बैठक में पीएम मोदी के संबोधन को विदेशी निवेशकों ने सराहा
  3. हिमाचल : सीएम सुक्खू ने हमीरपुर में वन मित्र संवाद कार्यक्रम में लिया हिस्सा
  4. एरोल मस्क ने पीएम मोदी को बताया ‘शानदार’ नेता, भारत के विश्व की चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की सराहना की
  5. 2030 तक हर वर्ष 500 मिलियन यात्री भरेंगे उड़ान, देश स्पेस एविएशन कन्वर्जेंस में एक ग्लोबल लीडर : पीएम मोदी
  6. दिल्ली में झुग्गियों पर चला बुलडोजर : आम आदमी पार्टी
  7. ‘दोनों देश आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं’, पैराग्वे के राष्ट्रपति से बोले पीएम मोदी
  8. भारत दौरे पर पराग्वे के राष्ट्रपति सैंटियागो पेना, द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने पर होगा फोकस
  9. जेईई एडवांस्ड 2025 : रजित गुप्ता ने हासिल की ऑल इंडिया पहली रैंक, कोटा का दबदबा
  10. प्रियंका गांधी की कांग्रेस नेताओं-कार्यकर्ताओं से अपील, बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद करें
  11. सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने मलेशिया में नेताजी सुभाष चंद्र बोस और स्वामी विवेकानंद को श्रद्धांजलि दी
  12. बाढ़ प्रभावित मणिपुर में 1,300 से अधिक लोगों को बचाया गया
  13. ग्रीन टेक और ईवी ग्रोथ देखने भारत पहुंचे एलन मस्क के पिता एरोल
  14. आईपीएल 2025 : 14 में से 11 बार! जिसने जीता क्वालीफायर-1, उसी टीम के नाम हुआ खिताब
  15. आईपीएल 2025 : श्रेयस अय्यर के तूफान के आगे उड़ी मुंबई, पंजाब किग्स फाइनल में पहुंची

झारखंड बोर्ड ने जारी किया 12वीं क्लास का परिणाम, साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम में लड़कियों ने लहराया परचम

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 01 जून 2025, 4:56 PM IST
झारखंड बोर्ड ने जारी किया 12वीं क्लास का परिणाम,  साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम में लड़कियों ने लहराया परचम
Read Time:3 Minute, 31 Second

बीएनटी न्यूज़

रांची। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जेएसी) की ओर से शनिवार को 12वीं क्लास का परिणाम घोषित कर दिया गया है। जिन विद्यार्थियों ने 12वीं की परीक्षा दी है वह बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर परिणाम देख सकते हैं। साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम के परिणाम में छात्राओं ने बाजी मारी है।

झारखंड बोर्ड 12वीं साइंस स्ट्रीम में धनबाद जिले के गोविंदपुर की छात्रा अंकिता दत्ता को पहला स्थान मिला है। छात्रा ने 477 अंक प्राप्त किए हैं। वहीं, कॉमर्स स्ट्रीम में रश्मि कुमारी ने टॉप किया है। रश्मि को 476 अंक मिले हैं। झारखंड बोर्ड 12वीं के साइंस रिजल्ट में 80.53 फीसदी लड़कियां सफल हुईं हैं और साइंस में 78.43 फीसदी लड़के सफल हुए हैं। इस वर्ष कुल 98,634 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था। जिनमें से 78,186 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। साइंस स्ट्रीम का कुल परिणाम 79.26 फीसदी रहा है जो पिछले वर्ष की तुलना में 7 फीसदी अधिक है।

इस परीक्षा परिणाम में फर्स्ट डिवीजन से 58,720 छात्र पास हुए हैं। सेकंड डिवीजन से 19,383 छात्र, थर्ड डिवीजन से 63 छात्र पास हुए हैं। 12वीं के परिणाम में लातेहार जिला ने परचम लहराया है। यहां का परिणाम 100 फीसदी रहा है। यहां भी लड़कियों ने बाजी मारी है। लड़कियों का सफलता प्रतिशत 80.53 प्रतिशत है तो लड़कों का सफलता प्रतिशत 78.43 प्रतिशत है। वहीं, कॉमर्स स्ट्रीम में 22,066 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए। प्रथम श्रेणी से 12,829, द्वितीय श्रेणी से 7,234, तृतीय श्रेणी 222 छात्र पास हुए।

झारखंड सरकार में शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने 12वीं क्लास के परिणाम आने पर स्कूली छात्राओं को बधाई दी। साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि जिस स्कूल का परिणाम अच्छा नहीं आया है, उस स्कूल पर शिक्षा विभाग विशेष तौर पर ध्यान देगा। जिससे आगामी स्कूली परीक्षाओं में स्कूल का प्रदर्शन बेहतर हो सके। उन्होंने इस बात पर संतुष्टि जाहिर की है कि पिछले वर्ष की तुलना में परिणाम बेहतर अच्छा आया है। उन्होंने कहा कि हम उम्मीद करेंगे कि आने वाले समय में स्कूली परीक्षा परिणाम में और भी सुधार हो और ज्यादा संख्या में छात्र-छात्राएं अच्छे अंकों से पास हो और अपना भविष्य उज्जवल बनाएं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *