BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   बुधवार, 21 मई 2025 01:32 PM
  • 38.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. रवनीत बिट्टू का भगवंत मान पर हमला, आप नेताओं की नियुक्तियों पर उठाया सवाल
  2. भाजपा का रवैया गैर-जिम्मेदाराना, देशहित में एकजुट होने का समय : प्रियंका चतुर्वेदी
  3. बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान पहुंचे मोतिहारी, पुराने मित्र परवेज से की मुलाकात
  4. बाड़मेर : ज्योति मल्होत्रा का वीडियो आया सामने, थार रेगिस्तान में रहने वाले लोगों से की मुलाकात
  5. भाजपा का तंज, ‘राहुल बोल रहे पाकिस्तान की भाषा’, ‘निशान-ए पाकिस्तान’ को लेकर पूछा चुभता सवाल
  6. महाराष्ट्र मंत्रिमंडल का विस्तार, छगन भुजबल ने मंत्री पद की शपथ ली
  7. कर्नल सोफिया कुरैशी पर टिप्पणी मामला: सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर मंत्री विजय शाह के खिलाफ तीन सदस्यीय एसआईटी का गठन
  8. आईपीएल 2025 : हैदराबाद ने लखनऊ की प्लेऑफ की उम्मीदों पर पानी फेरा, छह विकेट से मैच जीता
  9. आगामी आम चुनाव में भाग नहीं ले सकेगी आवामी लीग : बांग्लादेश के मुख्य चुनाव आयुक्त
  10. महाराष्ट्र: छगन भुजबल के मंत्री बनने की संभावना तेज, मंगलवार को हो सकता है शपथ ग्रहण
  11. पाकिस्तान आज भी आतंकवादियों के लिए सुरक्षित पनाहगाह: विदेश मंत्रालय
  12. गृह मंत्रालय की नई पहल ई-जीरो एफआईआर से अपराधियों को पकड़ने में आएगी तेजी : अमित शाह
  13. सिंधु जल संधि रद्द कर पीएम मोदी ने ऐतिहासिक अन्याय समाप्त किया : शिवराज सिंह चौहान
  14. ऑपरेशन सिंदूर: ’30 लाख सैनिक के पीछे, 150 करोड़ हिंदुस्तानी’, भाजपा ने जारी किया देशभक्ति गीत
  15. सीडीएस अनिल चौहान ने किया सूरतगढ़ सैन्य स्टेशन और नलिया एयरबेस का दौरा, बढ़ाया जवानों का हौसला

झारखंड में कांग्रेस ने उठाया जातीय जनगणना का मुद्दा, प्रदेश प्रभारी के. राजू बोले- सरकार इस पर जल्द लेगी निर्णय

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 23 फ़रवरी 2025, 5:51 PM IST
झारखंड में कांग्रेस ने उठाया जातीय जनगणना का मुद्दा, प्रदेश प्रभारी के. राजू बोले- सरकार इस पर जल्द लेगी निर्णय
Read Time:3 Minute, 32 Second

बीएनटी न्यूज़

रांची। झारखंड के सत्तारूढ़ गठबंधन में साझीदार कांग्रेस ने राज्य में जातीय जनगणना जल्द शुरू करने की जरूरत पर जोर दिया है। कांग्रेस के नवनियुक्त झारखंड प्रभारी के. राजू ने रविवार को रांची में मीडिया से बात करते हुए कहा कि हमारी पार्टी के नेता राहुल गांधी पूरे देश में जातीय जनगणना का मुद्दा बेहद प्रमुखता के साथ उठा रहे हैं। इस पर हमारी पार्टी का स्टैंड पूरी तरह साफ है। जातीय जनगणना से समाज के विभिन्न वर्गों की वास्तविक स्थिति की तस्वीर सामने आएगी।

के. राजू ने कहा कि हाल ही में तेलंगाना में जातीय जनगणना कराई गई, जिसमें राज्य की सभी जातियों की आर्थिक, सामाजिक, शैक्षणिक स्थिति को लेकर महत्वपूर्ण डेटा हासिल हुआ है। इसके आधार पर वहां की सरकार विभिन्न वर्गों के उत्थान और कल्याण के लिए पॉलिसी तय करेगी। इसी तरह झारखंड में भी हम उम्मीद कर रहे हैं कि सरकार जातीय जनगणना की दिशा में निर्णय लेगी।

कांग्रेस प्रभारी ने रविवार को पार्टी के विधायकों, मंत्रियों और प्रदेश इकाई के प्रमुख नेताओं के साथ बैठक के बाद मीडिया को बताया कि राज्य में पार्टी की संगठनात्मक मजबूती के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। राज्य के 12 कांग्रेस विधायकों को दो-दो जिलों में संगठनात्मक कार्यक्रमों और गतिविधियों को मॉनिटर करने की जिम्मेदारी दी गई है। वे प्रत्येक माह संबंधित जिलों में नेताओं-कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे और जनता के मुद्दों से अवगत होंगे। वे लोगों के बीच से आने वाले मुद्दों से पार्टी नेतृत्व को अवगत कराएंगे। इन बैठकों के लिए अगले एक साल का शेड्यूल तय किया जा रहा है।

इसी तरह राज्य सरकार में कांग्रेस कोटे के चारों मंत्रियों को राज्य के पांच प्रमंडलों में प्रत्येक दो माह पर एक बार बैठक कर पार्टी संगठन और जनसमस्याओं से जमीनी तौर पर अवगत होकर उनके समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाने होंगे। कांग्रेस विधायक दल की बैठक हर माह किसी एक एमएलए के क्षेत्र में होगी। इसका शेड्यूल कांग्रेस विधायक दल के नेता तय करेंगे।

के. राजू ने कहा कि सोमवार से शुरू हो रहे बजट सत्र में कांग्रेस विधायकों को सक्रिय रूप से भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। उन्हें प्रत्येक विभाग के डिमांड और ग्रांट से जुड़ी चर्चा में भाग लेने को कहा गया है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *