BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   रविवार, 25 मई 2025 01:57 AM
  • 25.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. भारत कभी परमाणु ब्लैकमेल के आगे नहीं झुकेगा : विदेश मंत्री
  2. विदेश मंत्री जयशंकर ने ट्रंप के मध्यस्थता के दावे को फिर किया खारिज
  3. छत्तीसगढ़ के बीजापुर में 24 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
  4. पाकिस्तान इंसानियत में विश्वास नहीं करता, उसने आतंकवाद को अपना मॉडल बनाया : प्रियंका चतुर्वेदी
  5. ‘जाति जनगणना को लेकर निडर होकर जनता के बीच जाएं’, खड़गे की कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील
  6. निशिकांत दुबे कांग्रेस को दोषी ठहरा रहे, लेकिन 1991 का समझौता चंद्रशेखर सरकार के दौर में हुआ: तारिक अनवर
  7. छत्तीसगढ़ : सड़क दुर्घटना में घायल को मिलेगी कैशलेस इलाज की सुविधा, स्कीम आज से लागू
  8. संजय राउत ने राहुल गांधी के सवाल को बताया जनता की आवाज, बोले- पाकिस्तान पर नहीं कर सकते भरोसा
  9. निशिकांत दुबे की पोस्ट को सुप्रिया श्रीनेत ने बताया ‘फर्रे’, बोलीं- इससे जनता को बेवकूफ नहीं बनाया जा सकता
  10. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पीएम मोदी की दृढ़ राजनीतिक इच्छाशक्ति और सैन्य शक्ति का प्रतीक: अमित शाह
  11. पूर्वोत्तर राज्य बन रहे भारत का डिजिटल गेटवे: पीएम नरेंद्र मोदी
  12. निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी को दिया जवाब, कांग्रेस प्रवक्ता आलोक शर्मा ने भाजपा सांसद की समझ पर उठाया सवाल
  13. ‘कांग्रेस ने सरेंडर किया’, भाजपा सांसद निशिकांत दुबे की केंद्र से मांग 1991 समझौते की जांच कराई जाए
  14. पीएम मोदी के रहते दूसरे गठबंधन में नहीं जा सकता: चिराग पासवान
  15. तिब्बत में महसूस किए गए भूकंप के झटके, तीव्रता 4.2

झारखंड में 1,100 से भी ज्यादा स्वयंसेवी संस्थाओं का रजिस्ट्रेशन सस्पेंड, संपत्ति हस्तांतरण पर रोक

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 27 दिसंबर 2024, 10:25 PM IST
झारखंड में 1,100 से भी ज्यादा स्वयंसेवी संस्थाओं का रजिस्ट्रेशन सस्पेंड, संपत्ति हस्तांतरण पर रोक
Read Time:2 Minute, 56 Second

बीएनटी न्यूज़

रांची। झारखंड में 1,100 से भी ज्यादा स्वयंसेवी संस्थाओं की मान्यता रद्द हो सकती है। राज्य सरकार ने निबंधन नियमावली का अनुपालन नहीं करने वाली संस्थाओं का रजिस्ट्रेशन सस्पेंड करते हुए उन्हें नोटिस जारी किया है। इन संस्थाओं से पूछा गया है कि क्यों नहीं उनकी मान्यता समाप्त कर दी जाए?

झारखंड सरकार के राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग ने कई संस्थाओं के कागजी तौर पर संचालित किए जाने, वार्षिक रिपोर्ट जमा न करने, सरकार को सूचित किए बगैर पता बदलने सहित कई अन्य नियमों के उल्लंघन की लगातार मिल रही शिकायतों पर यह कार्रवाई की है।

विभाग ने चिन्हित की गई संस्थाओं की सभी गतिविधियों पर रोक लगाने का भी आदेश दिया है। रजिस्ट्रेशन सस्पेंड रहने की अवधि में संस्थाएं किसी भी तरह की चल-अचल संपत्ति का हस्तांतरण नहीं कर सकेंगी।

ऐसे संस्थाओं को अंतिम मौका देते हुए 31 दिसंबर 2024 तक हर हाल में विभाग के समक्ष स्पष्टीकरण समर्पित करने को कहा गया है। अगर निर्धारित तारीख तक स्पष्टीकरण नहीं दिया गया तो एकतरफा कार्रवाई करते हुए उनका निबंधन रद्द करने की चेतावनी दी गई है।

विभाग ने राज्य में निबंधित संस्थाओं की गतिविधियों की समीक्षा की तो यह तथ्य सामने आया कि वे नियमों का अनुपालन नहीं कर रही हैं। इसके अलावा सरकार के पास विभिन्न स्रोतों से इनके बारे में शिकायतें पहुंच रही हैं। कई संस्थाओं ने जो दस्तावेज जमा किए थे, उसमें बड़े पैमाने पर अनियमितताएं सामने आईं। कई संस्थाएं ऐसी हैं, जिन्होंने रजिस्ट्रेशन के बाद एक भी वार्षिक रिपोर्ट समर्पित नहीं की है।

कुछ संस्थाओं ने नियमों के विरुद्ध जाकर अनुदान भी प्राप्त किया है। ये सभी संस्थाएं कार्रवाई के दायरे में आ गई हैं। इनमें से ज्यादातर संस्थाएं सोसायटी रजिस्ट्रेशन एक्ट 1860 के तहत निबंधित हैं। विभाग ने राज्य में निबंधित ट्रस्ट के कार्यकलापों की भी समीक्षा का निर्णय लिया है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *