BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 01 अप्रैल 2025 04:53 AM
  • 20.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. पीएम मोदी ने बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के सलाहकार मोहम्मद यूनुस को दी ईद-उल-फितर की शुभकामनाएं
  2. आईपीएल 2025 : मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को आठ विकेट से हराया, रियान रिकल्टन और अश्विनी कुमार चमके
  3. भाजपा सांसद दीपक प्रकाश का सीएम ममता बनर्जी पर बड़ा हमला, कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप
  4. कैथोलिक बिशप काउंसिल ने की वक्फ संशोधन विधेयक का समर्थन करने की अपील : किरेन रिजिजू
  5. उत्तराखंड में सरकार ने चार जिलों में 15 स्थानों के नाम बदले
  6. राहुल गांधी की अन्नपूर्णा देवी को चिट्ठी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की समस्याओं का जिक्र किया
  7. पंजाब में किसानों का बड़ा प्रदर्शन, मंत्रियों और विधायकों के घरों का किया घेराव
  8. भाजपा को ‘नाम और छुआछूत’ में विश्वास : प्रियंका कक्कड़
  9. वक्फ संशोधन विधेयक का विरोध करने वालों को किरेन रिजिजू का जवाब, संसद में खुली बहस की अपील
  10. विपक्ष के लोग वक्फ संशोधन बिल पर गुमराह कर देश में फैलाना चाहते हैं अस्थिरता : जगदंबिका पाल
  11. यूसीसी की गंगोत्री किसी न किसी रूप में सभी को लाभ देगी : पुष्कर सिंह धामी
  12. अमित शाह बार-बार आएंगे बिहार, आरजेडी का होगा सफाया : नीरज कुमार
  13. मेरी मां शीला दीक्षित आज भी लोगों के दिलों में जिंदा : लतिका
  14. म्यांमार : विनाशकारी भूकंप के बाद महसूस किए गए 36 झटके, 1700 की मौत, 3400 घायल
  15. मॉरीशस यात्रा, आरएसएस मुख्यालय, गिर पार्क और अन्य कार्यक्रम, कुछ ऐसा रहा पीएम मोदी का मार्च महीना

झारखंड लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष बने रिटायर्ड आईएएस और पूर्व मुख्य सचिव एल. खियांग्ते

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 28 फ़रवरी 2025, 6:19 AM IST
झारखंड लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष बने रिटायर्ड आईएएस और पूर्व मुख्य सचिव एल. खियांग्ते
Read Time:3 Minute, 16 Second

बीएनटी न्यूज़

रांची। भारतीय प्रशासनिक सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी एल. खियांग्ते को झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। राज्य सरकार की अनुशंसा पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार के आदेश से गुरुवार को उनकी नियुक्ति की अधिसूचना जारी की गई।

राज्यपाल ने उम्मीद व्यक्त की है कि आयोग के नए अध्यक्ष के पदभार ग्रहण के बाद राज्य में विभिन्न पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया तेज होगी। उन्होंने कहा कि आयोग की ओर से सभी परीक्षाओं का संचालन निर्धारित कैलेंडर के अनुरूप समयबद्ध और सुचारू रूप से हो सकेगा। राज्यपाल ने आयोग की कार्यप्रणाली में गति एवं पारदर्शिता की भी उम्मीद व्यक्त की।

झारखंड लोक सेवा आयोग के चेयरमैन का पद पिछले छह महीने से रिक्त था। इस वजह से राज्य में नियुक्ति की परीक्षाएं लंबित थीं। कई परीक्षाओं के परिणाम भी प्रकाशित नहीं हो पा रहे थे। इस पद पर पूर्व में कार्यरत नीलम मेरी केरकेट्टा 22 अगस्त 2024 को रिटायर हो गई थीं। इसके बाद से ही इस पद पर किसी की नियुक्ति नहीं की गई थी।

जेपीएससी चेयरमैन का पद रिक्त रहने पर झारखंड हाईकोर्ट ने भी चिंता जताई थी। कोर्ट ने 11 दिसंबर, 2024 को एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए इस पद पर जल्द से जल्द नियुक्ति करने का निर्देश दिया था।

आयोग के नवनियुक्त चेयरमैन एल. खियांग्ते 31 अक्टूबर 2024 को राज्य के मुख्य सचिव पद से सेवानिवृत्त हुए थे। वह 1988 बैच के आईएएस रहे हैं। राज्य सरकार मुख्य सचिव के रूप में उनकी सेवा को तीन महीने का विस्तार देना चाहती थी। इसके लिए भारत के निर्वाचन आयोग के पास राज्य सरकार की ओर से प्रस्ताव भेजा गया था, लेकिन इस पर स्वीकृति नहीं मिली। अब उन्हें सरकार ने आयोग अध्यक्ष के रूप में नई भूमिका दी है।

एल. खियांग्ते मूल रूप से मिजोरम के रहने वाले हैं। क्रिश्चियन ट्राइबल कम्युनिटी से आने वाले खियांग्ते झारखंड के मुख्य निर्वाचन आयुक्त, श्रीकृष्ण लोक प्रशासन संस्थान में महानिदेशक और वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अपर मुख्य सचिव जैसे पदों पर भी सेवा दे चुके हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *